यूपी में मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक बदलाव

राजनीति समाचार

यूपी में मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक बदलाव
UPBSPSP
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

मकर संक्रांति के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष बदलने जा रही है, जबकि बसपा मिल्कीपुर चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मकर संक्रांति के बाद दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सपा प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदलने जा रही है तो वहीं बसपा मिल्कीपुर चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी।\मालूम हो कि बसपा इन चुनाव ों में अपना प्रत्याशी नहीं दे रही है। सपा में बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष। समाजवादी पार्टी शीघ्र ही अपने कई जिलाध्यक्ष बदल सकती है। इस पर हाईकमान विचार कर रहा है। मकर संक्रांति के बाद कभी भी सूची आ सकती है। सपा सूत्रों के मुताबिक, 15-20 जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। जिन जिलों के

अध्यक्ष बदले जाएंगे, वहां कमेटियां भी नए सिरे से बनाई जाएंगी। कुछ जिले ऐसे हैं, जहां अध्यक्ष या तो किसी विवाद में फंस गए हैं या फिर निष्क्रिय हैं। इन सभी जिलाध्यक्षों की सूची तैयार कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि नई कमेटियों और जिलाध्यक्षों का चयन कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर तय होगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने संगठन को दुरुस्त करना चाहती है, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके।\मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बसपा तय करेंगी रणनीति। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के बाद मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर रणनीति तय करेंगी। बता दें, बसपा मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं लड़ रही है। ऐसे में पार्टी समर्थक किस दल को वोट करें, इस बारे में बसपा सुप्रीमो संकेत दे सकती हैं। इस बाबत उन्होंने 16 जनवरी को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें सदस्यता अभियान, संगठन के विस्तार, कैडर कैंप और पार्टी के साथ मुस्लिमों, ब्राह्मणों एवं अन्य वर्गों को जोड़ने के अभियान की समीक्षा होगी। पार्टी बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएग। देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। जिलों में विचार गोष्ठियां होंगी। बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम पर संदेश भी जारी करेंगी जिसमें दिल्ली चुनाव को लेकर भी अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। दिल्ली में बसपा अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। बसपा सुप्रीमो ने दिल्ली चुनाव की कमान अपने भतीजे एवं पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सौंप रखी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

UP BSP SP चुनाव रणनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा वैवाहिक कार्यक्रममकर संक्रांति के बाद शुरू होगा वैवाहिक कार्यक्रमनव वर्ष में वैवाहिक व अन्य मांगलिक कार्य मकर संक्रांति के बाद आरंभ होगा।
और पढो »

मकर संक्रांति: ये 4 राशियाँ होंगी विशेष रूप से शुभमकर संक्रांति: ये 4 राशियाँ होंगी विशेष रूप से शुभसूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है। यह संक्रांति शनि-सूर्य की स्थिति के कारण खास होगी और 4 राशियों को लाभ देगी।
और पढो »

सूर्य मकर संक्रांति के साथ, इन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फलसूर्य मकर संक्रांति के साथ, इन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फलसूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, 14 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। इस साल की सबसे बड़ी संक्रांति के साथ, मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और अन्य राशियों को शुभ फल मिलेंगे।
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और खास रेसिपीमकर संक्रांति 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और खास रेसिपीमकर संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त और खास रेसिपी के बारे में जानें।
और पढो »

मकर संक्रांति में करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी राहतमकर संक्रांति में करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी राहतमकर संक्रांति 2025 : मकर संक्रांति पर न करें ये गलतियां, उल्टे पांव लौटेंगी धन की देवी
और पढो »

मकर संक्रांति: सूर्य देव के मकर राशि में गोचर से कई राशियों को मिलेगा लाभमकर संक्रांति: सूर्य देव के मकर राशि में गोचर से कई राशियों को मिलेगा लाभमकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से धनु, मीन और मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 01:03:10