यो यो हनी सिंह के 5 विवादित बयान: हालिया बयान पर मचा बवाल

मनोरंजन समाचार

यो यो हनी सिंह के 5 विवादित बयान: हालिया बयान पर मचा बवाल
यो यो हनी सिंहविवादित बयानट्रोल

यो यो हनी सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली की ठंड पर एक बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों के कारण ट्रोल हुए हैं।

Honey Singh 5 Controversial Statements: यो यो हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपने विवादित बयान ों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने दिल्ली वाले कॉन्सेप्ट में कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर जमकर बवाल हो सकता है.

हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने कोई विवादित या बोल्ड बयान दिया है. इससे पहले भी वे कई बार अपने ऐसे ही बयानों को लेकर ट्रोल्स के साथ-साथ खुद अपने ही फैंस के निशाने पर आ चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर उनको भर-भर खरी खोटी सुनाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिाय पर हनी सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते सुनाई देते हैं, ‘दिल्ली में बहुत ठंड हैं तो गाड़ी में करो.. गाड़ी में बड़ा मजा आता है. इतनी ठंड में. गाड़ी में सेक्स करो. दिल्ली की ठंड में. यूज कंडोम्स गाइज. प्लीज. प्ले सेफ’. इस बयान के बाद वहां मौजूद भीड़ जोर-जोर से चिल्लाती और तालियां बजाती नजर आई. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने गुस्से की लहर भी दौड़ गई. वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने हनी सिंह को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लाखों युवा Honey Singh को फॉलो करते हैं, लेकिन वह सार्वजनिक जगहों पर गलत और अशोभनीय व्यवहार को बढ़ावा देते नज़र आते हैं। समझ नहीं आता कि ऐसे व्यक्ति को आखिर कौन और क्यों बुला रहा है, जो लोग और संस्थाएं, जैसे WPL उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं। उन्हें यह… pic.twitter.comrXfT7tk35c — JIMMY January 14, 2026 पहले भी कई बार दे चुके हैं विवादित बयान साल 2013 में भी हनी सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए थे. उन पर आरोप लगा कि उन्होंने एक लाइव शो के दौरान ‘मैं हूं बला***री’ जैसा बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा. इस मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज हुई. कई सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए. इस विवाद का असर हनी सिंह के करियर पर पड़ा और उन्हें पब्लिक के सामने अपनी सफाई देनी पड़ी थी. ‘पापा बहुत कर्जे में हैं, आप हेल्प कर दो...’ वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार, लड़की ने पैर छूकर लगाई मदद की गुहार, VIDEO देख भर आएंगी आंखें गुलजार के गानों पर दिया था बयान इसके बाद साल 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने दिग्गज गीतकार गुलजार के मशहूर गानों ‘बीड़ी जलाईले’ और ‘नमक इश्क का’ को औरतों से नफरत करने वाले गाने बताया था. उन्होंने कहा कि अगर उनके गानों को अश्लील कहा जाता है, तो इन गानों पर भी सवाल उठने चाहिए. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे गुलजार जैसे दिग्गज कलाकार और गीतकार पर बेवजह हमला बताया था. आलोचकों ने इसे हनी सिंह की इमेज सुधारने की कोशिश भी कहा. View this post on Instagram A post shared by T-Series रैपर बादशाद के साथ विवाद दिसंबर 2024 में हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में रैपर बादशाह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बादशाह ने उनकी बीमारी और करियर के मुश्किल दौर का मजाक उड़ाया. हनी सिंह का दावा था कि करीब 10 साल तक उन्हें मेंटली परेशान किया गया. ये बयान सामने आते ही मीडिया में हलचल मच गई. सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए और दोनों कलाकारों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. जहां कुछ लोग हनी सिंह का साथ दे रहे थे तो कुछ उनको जमकर ट्रोल भी कर रहे थे. ‘जट्ट महकमा’ विवाद साल 2025 में हनी सिंह का गाना ‘जट्ट महकमा’ एक नए विवाद में फंस गया था. UK में इस गाने के वीडियो में बच्चों के साथ हथियार दिखाने पर बवाल मच गया. ब्रिटिश सांसदों ने इसे बैन करने की मांग तक कर दी. पाकिस्तान में एक्ट्रेस मेहविश हयात से जुड़ा विवाद भी सामने आया. सोशल मीडिया पर हनी सिंह को गैर-जिम्मेदार कलाकार कहा गया. इस पूरे मामले ने इंटरनेशनल लेवल पर उनकी इनमेज को नुकसान पहुंचाया और गाने पर कड़ी निगरानी शुरू हुई. इसके अलावा भी उनकी झोली में कई विवाद हैं.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

यो यो हनी सिंह विवादित बयान ट्रोल सोशल मीडिया गाड़ी में सेक्स

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-04-20 20:35:43