IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस पर 92 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद रजत पाटीदार, टीम के कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच, ने टीम के प्रदर्शन पर उत्साह और बॉडी लैंग्वेज के महत्व पर जोर दिया।
Rajat Patidar: इसे कहते हैं कप्तान! 92 रन ों की जीत के बाद रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कह दी बड़ी बातआईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। इस बड़ी जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा बयान भी दिया है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने मंगलवार को क्वालीफायर -1 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 92 रन से दमदार जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद जीटी के पास फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए एक और मौका होगा। यह टीम 29 मई को क्वालीफायर -2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल करेगी। वहीं मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा बयान भी दिया है। बता दें कि पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला है।ने कहा, 'यह हमारे लिए शानदार मैच था। खासकर हमारे बैटर्स ने जिस तरह से डॉमिनेट किया और हर खिलाड़ी जिस इंटेंट के साथ खेल रहा था, वह हमारे लिए अच्छा था। गुजरात के गेंदबाजों पर हमला करने हमारा पहले से प्लान नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि हम इसके लिए रेडी थे क्योंकि आपको ऐसी बॉडी लैंग्वेज दिखानी होती है जिससे लगे कि हम आपके लिए पूरी तरह से हैं। आज हमारे हर बैटर में वो बात दिख रही थी।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने मीटिंग में बात की थी कि हमारा बॉडी लैंग्वेज अच्छा होना चाहिए और अटैकिंग माइंडसेट होना चाहिए। बड़ा मुकाबला था, क्वालीफायर 1। जिस तरह से हमने खेल ा, जिस तरह से हमने डॉमिनेट किया, वो शानदार था।'हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इस टीम को 21 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 72 रन जोड़कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली 25 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर पड्डिकल भी आउट हुए। इस टीम ने 94 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। क्रुणाल पांड्या 28 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पाटीदार ने टिम डेविड के साथ 25 रन और जितेश शर्मा के साथ 12 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 254 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 19.
3 ओवरों में 162 रन पर सिमट गई। इस टीम को 17 के स्कोर पर साईं सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद निरंतर अंतराल पर टीम के विकेट गिरते रहे। गुजरात टाइटंस ने 51 के स्कोर पर जोस बटलर , निशांत संधू और जेसन होल्डर के विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि टीम ने 88 के स्कोर तक अपना 8वां विकेट भी खो दिया था, जिसके बाद राहुल तेवतिया ने मोहम्मद सिराज के साथ 68 रन की साझेदारी की, लेकिन टाइटंस को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी की तरफ से जैकब डफी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।राहिल सैयद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स सेक्शन के साथ जुड़े हुए हैं। राहिल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, रेसलिंग, बैडमिंटन आदि सभी प्रकार के खेलों को कवर करते हैं। खेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर को दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचाना इनकी प्रायोरिटी होती है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से राहिल फरवरी 2023 में जुड़े थे। संस्थान में अपनी जर्नी के दौरान इन्होंने आईपीएल, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी कवर की है। इसके अलावा इन्होंने 2024 का यूरो कप, कोपा अमेरिका 2024 और फुटबॉल के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी कवर किए हैं। टेनिस में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन जबकि ओलंपिक 2024 जैसे बड़े इवेंट्स भी कवर कर चुके हैं। पत्रकारिता का अनुभव- 2021 में राहिल ने डिजिटल पत्रकारिता का अपना सफर तेज तरार न्यूज चैनल से शुरू किया था। जहां उन्होंने सभी प्रकार की बीट पर काम किया था, जिसमें क्राइम, मनोरंजन, खेल आदि सभी बीट शामिल थीं। उसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में स्पोर्ट्जविकी जॉइन किया था। स्पोर्ट्जविकी में राहिल मुख्य रूप से क्रिकेट पर खबरें बनाते थे। इनको डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल हो गए हैं। राहिल सैयद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी हॉनर्स किया है। उसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया था।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
IPL 2026 रजत पाटीदार आरसीबी जीत 92 रन क्वालीफायर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उनके बच्चे विदेश में, हमारे बच्चे मर रहे? NEET छात्रा के सुसाइड से गुस्से में लोग, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगNEET UG 2026 परीक्षा कैंसिल होने और दोबारा परीक्षा के तनाव के बीच कर्नाटक की 18 वर्षीय भाग्यश्री ने आत्महत्या कर ली. 12वीं में 92 प्रतिशत अंक लाने वाली भाग्यश्री की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग परीक्षा प्रणाली की खामियों और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश जता रहे हैं.
Read more »
यहां ऐसे गिद्ध मिले जो दुनिया में विलुप्त होने की कगार पर | Vultures On The Verge Of Extinction Were Found Hereअत्यंत दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजाति ‘रेड हेडेड वल्चर’ जिले में मौजूदगी, वन क्षेत्र के सर्वे में जिले में मिले कुल 285 गिद्ध, जिले में 92 बीट पर वन विभाग की टीम ने किया सर्वे
Read more »
IPL फाइनल में लगातार दूसरे सीजन RCB पहुँच, धर्मशाला में गुजरात को 92 रनों से हरायाRCB ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से मात देते हुए IPL 2026 फाइनल में अपनी पहली बार जगह बनाई. कप्तान रजत पटीदार की नाबाद 93 पारी और गहरी गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई.
Read more »
आईपीएल 2026: आरसीबी ने धर्मशाला में सरेआम उतारी गुजरात टाइटंस की इज्जतआरसीबी ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा हराकर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया। आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए थे। 255 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात 162 रन पर सिमट गई और 92 रन से मैच हार गई।
Read more »
Shubman Gill Statement: 'सरप्राइज नहीं था', शुभमन गिल हार के बाद क्यों बोले ऐसा, आखिर किसके-किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को आरसीबी ने 92 रन से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच चुकी है।
Read more »
RBC के दम से गुजरात पर जीत, पाटीदार के कैच से ज़मीन पड़ीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस पर 92 रन के अंतर से जीत कर क़्वालिफ़ायर-1 पास किया, जबकि रजत पाटीदार की आक्रामक पारी और कैचिंग गलती से गुजरात को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
Read more »




