रतन टाटा: एक जीवन की कहानी

व्यक्ति समाचार

रतन टाटा: एक जीवन की कहानी
रतन टाटाटाटा समूहउद्योगपति
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

रतन टाटा की 86वीं जयंती पर उनके जीवन की रोचक कहानियों पर नजर डालते हैं।

माता-पिता ने नहीं बल्कि इन्होंने रतन टाटा को पाला-पोसा, जानें ऐसे ही 5 रोचक FACTS भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) अब इस दुनिया में भले ही नहीं रहे, लेकिन उन्हें हमेशा उनकी सादगी और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाता रहेगा. बुधवार 28 दिसंबर को रतन टाटा की 86वीं जयंती है. वह देश के सबसे सम्मानित उद्योगपति यों में से एक रहे. साल 1937 में मुंबई में जन्मे रतन टाटा अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते थे. उन्हें भारत के सबसे विनम्र व्यवसायी के रूप में भी जाना गया.

एक बिजनेस टाइकून होने के साथ-साथ रतन टाटा एक मोटिवेशनल स्पीकर भी रहे. आज उनके 86वें जयंती पर आइए नजर डालते हैं.टाटा गुजरात के पूंजीपति परिवार से थे लेकिन इसके बावजूद उनका बचपन अच्छा नहीं बीता और इसकी वजह थी उनके माता-पिता का साथ न रहना. टाटा बहुत छोटे थे जब उनके मां-पिता अनबन के चलते अलग रहने लगे.टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी ने की. रतन टाटा, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे हैं. रतन टाटा को उनकी दादी नवाजबाई ने टाटा पैलेस में तब से पाला, जब वह महज 10 साल के थे.रतन टाटा ने 25 साल की उम्र में कंपनी में अपना करियर शुरू किया था. वह 1959 में आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए कॉर्नेल विश्वविद्यालय गए. उन्होंने 1962 में भारत लौटने से पहले लॉस एंजिल्स में जोन्स और एम्मन्स (Jones and Emmons) के साथ भी काम किया. रतन टाटा साल 1962 में टाटा समूह में शामिल हो गए और उनकी पहली नौकरी जमशेदपुर में टाटा स्टील डिवीजन के साथ काम करने की थी. 1975 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट का कोर्स किया. रतन टाटा 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे.रतन टाटा ने भारत का पहला स्वदेशी वाहन टाटा इंडिका बनाया. भारत की इस पूरी तरह से स्वदेशी कार को 1998 में ऑटो एक्सपो और जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था. टाटा इंडिका एक पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी. रतन टाटा को उड़ने का बहुत शौक था. वह 2007 में F-16 फाल्कन (F-16 Falcon) उड़ाने वाले पहले भारतीय बने थे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

रतन टाटा टाटा समूह उद्योगपति जन्मदिन जीवन कहानी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रतन टाटा छात्रवृत्ति: लेखकों को रतन टाटा की जीवनी लिखने के लिए प्रोत्साहितरतन टाटा छात्रवृत्ति: लेखकों को रतन टाटा की जीवनी लिखने के लिए प्रोत्साहितनमो केंद्र ने रतन टाटा की जीवन यात्रा पर किताबें लिखने के लिए लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए रतन टाटा छात्रवृत्ति की घोषणा की है। ये छात्रवृत्ति, रतन टाटा की आर्थिक और सामाजिक योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।
और पढो »

बीकाजी: एक छोटे शहर से दुनियाभर मेंबीकाजी: एक छोटे शहर से दुनियाभर मेंबीकाजी के मालिक शिव रतन अग्रवाल की सफलता की कहानी - कैसे उन्होंने स्कूल छोड़कर एक दिग्गज स्नैक्स ब्रांड बनाया।
और पढो »

नमो केंद्र ने रतन टाटा पर किताब लिखने के लिए प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति शुरू कीनमो केंद्र ने रतन टाटा पर किताब लिखने के लिए प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति शुरू कीनरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र ने रतन टाटा की जीवन और उपलब्धियों पर किताब लिखने के इच्छुक लेखकों के लिए 'रतन टाटा छात्रवृत्ति' की घोषणा की है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य रतन टाटा की आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में परिवर्तनकारी भूमिका को दस्तावेजित करने के लिए प्रेरित है।
और पढो »

मोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीमोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीएक युवक के संघर्षों, मोमो की शुरुआत और कोलकाता में मोमो किंग बनने की कहानी
और पढो »

उर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासउर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासयह कहानी इंद्रलोक की सुंदर अप्सरा उर्वशी और महाभारत के महान योद्धा अर्जुन के बीच की एक रोमांचक कहानी है।
और पढो »

नागपुर में युवक ने फर्जी अपहरण की कहानी सुनाई, पैसे की मांग करने वाली कॉल से बचने की कोशिशनागपुर में युवक ने फर्जी अपहरण की कहानी सुनाई, पैसे की मांग करने वाली कॉल से बचने की कोशिशएक युवक ने नागपुर में पैसे की मांग करने वाली धमकी भरे फोन कॉल से बचने के लिए फर्जी अपहरण की कहानी सुनाई। पुलिस ने जांच में इस कहानी को झूठी पाया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 13:01:08