इस लेख में रबड़ी के इतिहास, उत्पत्ति और लोकप्रियता के बारे में बताई गई है।
रबड़ी एक ऐसी मिठाई है, जो आज भारत के लगभग हर कोने में पाई जाती है। बनारस के घाट हों, कान्हा की नगरी मथुरा हो या फिर राजस्थान के रजवाड़े, हर जगह रबड़ी का अपना अनोखा स्वाद देखने को मिलता है। यह एक ऐसी मिठाई है जो न सिर्फ अपने स्वाद, बल्कि दिलचस्प इतिहास के लिए भी जानी जाती है। दूध को गाढ़ा करके बनाई जाने वाली यह मिठाई भारत के कई हिस्सों में आज भी लोगों की पसंदीदा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय इस मिठाई पर बैन भी लगाया गया था? आइए विस्तार से जानते हैं कि यह बैन कब और कहां लगा था, इसकी वजह
क्या थी और इस मिठाई की शुरुआत आखिर हुई कहां से है। कहां से आई रबड़ी? रबड़ी की उत्पत्ति के बारे में कोई एक तय कहानी नहीं मिलती है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसकी जड़ें भारतीय उपमहाद्वीप में गहरी हैं। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को रबड़ी का जन्मस्थान माना जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में रबड़ी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे रबरी, राबड़ी और रबड़ी कुल्फी। यह मिठाई त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाई जाती है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। कई लोगों का मानना है कि रबड़ी का इतिहास भगवान कृष्ण से जुड़ा है और इसका जन्म मथुरा-वृंदावन में हुआ था। कहते हैं कि पहले इसे मथुरा में बनाया जाता था और फिर इसका स्वाद बनारस पहुंचा। बनारस के हलवाइयों ने रबड़ी में कई नए स्वाद और तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना दिया। यह कहना मुश्किल है कि रबड़ी की शुरुआत कब हुई और कैसे हुई, लेकिन इतना तो तय है कि यह एक ऐसी मिठाई है जो सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तानियों के दिल में रच-बस चुका है हलवे का स्वाद, आखिर कब और कैसे हुई थी इसे बनाने की शुरुआत? राजा की फरमाइश पर बनी मिठाई किंवदंतियों की मानें, तो राजस्थान के कुशल रसोइयों ने रबड़ी का आविष्कार किया था। कहा जाता है कि उन्हें एक राजा के लिए एक विशेष मिठाई बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। रसोइयों ने दूध को घंटों तक पकाकर गाढ़ा किया, फिर इसमें चीनी और अन्य स्वादिष्ट सामग्री मिलाकर एक ऐसी मिठाई बनाई जो राजसी स्वाद से भरपूर थी। यह स्वादिष्ट व्यंजन जल्द ही आम लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया और धीरे-धीरे पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैल गया
रबड़ी मिठाई इतिहास उत्पत्ति भारत पाकिस्तान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
आंवला खाने से पहले जरूर ध्यान दें ये बातेंआंवला एक सुपरफ्रूट है जो कई लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को खाली पेट खाने से परहेज करना चाहिए।
और पढो »
IPL 2025: गुजरात टायटंस को चैंपियन बनाएगा उसका ये 2 करोड़ वाला खिलाड़ी, सरप्राइज पैकेज होगा साबितIPL 2025: गुजरात टायटंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है, जो अपकमिंग सीजन में टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दे सकता है.
और पढो »
गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे चोर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के आगरा से एक हाईटेक चोरी गिरोह busted हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गूगल मैप का इस्तेमाल करके घरों को टारगेट करते थे।
और पढो »
बुजकशी : सदियों पुराना खेल जो जोड़ता है अफगानिस्तानबुजकशी : सदियों पुराना खेल जो जोड़ता है अफगानिस्तान
और पढो »
कंपनी ने 100 से ज़्यादा कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, Mail में लिखा- सुना लोग स्ट्रेस में हैंकंपनी पर एक पूर्व कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक मेंटल हेल्थ सर्वे के आधार पर करीब 100 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है.
और पढो »
यूटूबर-ब्लागर अमरोहा में लोगों को 'इनकम' करने का झांसा दे रहा हैएक मुंबई से यूटूब-ब्लागर, अमरोहा में लोगों को 'इनकम' करने का झांसा दे रहा है। उसे लाइक और सब्सक्राइब करने के बाद दो स्क्रीनशॉट वाट्सएप पर भेजने को कह रहा है।
और पढो »