बढ़ती लग्न की मांग के चलते रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 81,250 रुपए और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85,310 रुपए में बिक रहा है। चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है।
रांची में लग्न का सीजन चल रहा है, जिसके चलते सोने और चांदी की मांग बढ़ गई है। अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने की योजना बना रहे हैं, तो रांची के सर्राफा बाजार में आज की कीमत ों को जरूर देखें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81,250 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 85,310 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers
Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने की कीमत में उछाल और चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। प्रति किलो चांदी के भाव में आज कोई हलचल नहीं है। आज चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल(शनिवार) शाम तक भी चांदी 1,07,000 रुपए की दर से बेची गई थी। सोने के भाव में उछाल मनीष शर्मा ने बताया कि 22 व 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखी गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 81,100 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 81,250 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 150 रुपए की उछाल है। वहीं, शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85,160 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 85,310 रुपए तय की गई है। यानी इसके भाव में भी 150 रुपए की तेजी है। सोने के गहने खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें। सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें
सोना चांदी कीमत रांची सर्राफा बाजार लग्न उछाल हॉलमार्क
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सोना और चांदी के दाम में हुई उछालसोने और चांदी के दामों में इस हफ्ते भारी उछाल देखने को मिला है।
और पढो »
बेंगलुरु में युवक लड़की देखने के लिए पहुंचा थाबेजान जंतुओं के साथ जुड़ी खबरें, राजस्थान की हवा सबसे खराब, बजट में राहत, सोने और चांदी के दामों में उछाल, बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा का महत्व
और पढो »
सोने व चांदी की कीमतों में उछाल, बजट वाले दिन बाजार में तेजीभारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला. बजट के दिन शनिवार को बाजार में जबरदस्त तेजी आई और सोना 82 हजार के पार उछल गया. चांदी का भाव भी 93 हजार से ऊपर चला गया. MCX और अमेरिकी कॉमेक्स बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें भी उछल रहीं हैं. दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हैं.
और पढो »
MP में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के भावमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है. आज 2 फरवरी को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और चांदी की कीमत स्थिर है. सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भाव जरूर चेक कर लें.
और पढो »
भोपाल में सोना-चांदी की कीमतें स्थिरसोना-चांदी खरीदने से पहले कीमतें जांचना जरूरी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रही हैं.
और पढो »
बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावटभारतीय शेयर बाजार में बजट के बाद भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार लाल निशान के साथ खुला था. उसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली
और पढो »