उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयानों से राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मच गई है। राजा भैया अपनी हिंदूवादी विचारों के साथ एक नई पहचान बना रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयानों पर खूब चर्चा हो रही है। राजा भैया की छवि एक सेक्युलर नेता के रूप में रही है। भले ही राजा भैया ने निर्दलीय या अपनी पार्टी के जरिए अपनी राजनीति क पारी को आगे बढ़ाया है, लेकिन उनकी समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव से नजदीकी किसी से छिपी नहीं रही है। राजा भैया ने समय के साथ खुद को बदला। प्रदेश में बदलती सत्ता के साथ वे बदले। उनके संबंध सपा के साथ-साथ भारतीय जनता
पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में रहे। 2002 में जब मायावती सरकार ने राजा भैया पर पोटा लगा दिया था। बसपा की तब सहयोगी रही भाजपा ने मायावती के निर्णय का विरोध किया। सरकार गिर गई। बाद के समय में बसपा और राजा भैया के बीच नजदीकी की भी खबर आई, लेकिन अब उनकी छवि पूरी तरह से बदलती दिख रही है।हिंदूवादी नेता के रूप में उभरे राजा भैयाराजा भैया इन दिनों अपने भाषणों के जरिए हिंदू समाज का जिक्र करते दिख रहे हैं। सनातन धर्म के लोगों को अपनी तटस्थता, कायरता और उदासीनता को छोड़ने की अपील कर रहे हैं। भाषण में उन्होंने हिंदू परिवारों की नई पीढ़ी को धर्म की शिक्षा देने पर जोर देते हुए कहा कि संपन्न मुस्लिमों के यहां बच्चों को मौलाना पढ़ाने के लिए आते हैं। हमारे यहां (हिंदू परिवार में) धर्म की शिक्षा के नाम पर लोग सिर्फ बहाने बनाते हैं। इन बयानों के जरिए राजा भैया ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह से बदल दिया है।बांग्लादेश मुद्दे पर रहे मुखरबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मसले को राजा भैया ने जोरदार तरीके से उठाया है। राजा भैया ने एक कार्यक्रम में कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए पूरे विश्व के हिंदुओं को एक होना होगा। जनसत्ता दल के मुखिया और कुंडा से विधायक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की कट्टरवादी तानाशाही सरकार ने वहां के हिंदुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी है। हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है।बांग्लादेश की स्थिति पर राजा भैया ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश की स्थिति से मन बहुत उद्विग्न है। छात्र आंदोलन के नाम पर आतंकवाद, आगजनी, हत्या, बलात्
राजा भैया हिंदूवादी बांग्लादेश अत्याचार राजनीतिक परिदृश्य उत्तर प्रदेश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा: खेल और राजनीति का सफरहरियाणा ने इस साल दोनों राजनीति और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। चुनावों, किसान आंदोलन और ओलंपिक में एथलीटों की भागीदारी ने राज्य की खबरों में प्रमुख स्थान बनाया।
और पढो »
क्या आप 7 सेकंड में जानवर ढूंढ सकते हैं?एक नई ऑप्टिकल इल्यूजन छवि ने इंटरनेट पर छाँव डाली है। क्या आप इस छवि में छिपे जानवर को 7 सेकंड में पा सकते हैं?
और पढो »
चाय को ‘वाह ताज’ बनाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए, पहली परफॉर्मेंस के लिए मिले थे सिर्फ ₹5दुनियाभर में तबले को नई पहचान दिलाने वाले मशहूर तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे.
और पढो »
क्या मुस्लिम बहुल इलाके से हिंदू चुनाव नहीं जीत सकता... संभल मुद्दे पर राजा भैया बोले तो मुस्कुराए योगीRaja Bhaiya in UP Assembly: संभल हिंसा मुद्दे पर यूपी विधानसभा में चर्चा के दौरान कुंडा विधायक राजा भैया ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। समाजवादी पार्टी विधायक की ओर से कुंदरकी विधायक की जीत पर सवाल उठाए जाने पर राजा भैया ने करारा तंज कसा है। राजा भैया के बयान पर सदन में हंगामा हो...
और पढो »
मोदी 3.0 के पीछे है सोच में बदलाव और विश्व में भारत की नई पहचानडॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी 3.0 पुस्तक विमोचन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ल्ड का ग्रोथ इंजन बन रहा है। 2024 के चुनावों में महिलाओं, खासकर मुस्लिम महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राजनीति की नई पीढ़ी, बेटों पर दांव लगायादिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीति की नई पीढ़ी पर दांव लगाया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन विधायकों का टिकट काटकर उनके बेटों को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
और पढो »