Raja Raghuvanshi murder case: रतलाम में राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलांग एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी सिलोम जेम्स की ससुराल से किचन में छिपा एक बैग बरामद किया गया, जिसमें एक लैपटॉप मिला है.
Raja Raghuvanshi murder case. राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच कर रही शिलांग SIT की टीम ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम के मंगलमूर्ति कॉलोनी में दबिश दी. यह टीम आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स के रिश्तेदारों के घर पहुंची थी, जहां छानबीन के दौरान उन्हें एक महत्वपूर्ण बैग बरामद हुआ है, जो अब जांच में नया मोड़ ला सकता है.
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी टीम ने सिलोम जेम्स की ससुराल में तलाशी ली, जहां रसोई में एक बैग छिपाकर रखा गया था. इस बैग को जब्त करते हुए टीम ने मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया. बताया जा रहा है कि इस बैग में कुछ दस्तावेजों के अलावा एक लैपटॉप भी मिला है, जिसकी जांच एसआईटी टीम करेगी कि इसका कनेक्शन हत्याकांड से है या नहीं.इस कार्रवाई के दौरान आरोपी सिलोम जेम्स की पत्नी और साली भी एसआईटी टीम के साथ मौजूद थीं. माना जा रहा है कि उनकी उपस्थिति में तलाशी ली गई ताकि कानूनी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके. हत्याकांड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बैग में जो सामग्री बरामद हुई है, वह जांच में बेहद अहम साबित हो सकती है. लैपटॉप में ऐसी जानकारियां या ईमेल/मैसेज हो सकते हैं जो आरोपी की भूमिका या साजिश को स्पष्ट कर सकते हैं. कार्रवाई के बाद शिलांग एसआईटी की टीम आरोपी सिलोम जेम्स को साथ लेकर इंदौर रवाना हो गई है. संभावना है कि इंदौर में उसे आगे पूछताछ के लिए किसी साइबर या फॉरेंसिक विशेषज्ञ के समक्ष पेश किया जाएगा. इससे पहले एसआईटी टीम ने रतलाम में ही कुछ अन्य स्थानों पर भी सिलोम जेम्स की गतिविधियों की जानकारी एकत्र की थी. गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने मध्यप्रदेश से लेकर मेघालय तक राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी. आरोपी सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद से ही जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं. शिलांग से आई एसआईटी टीम अब इस बैग से मिली सामग्री को केस की मुख्य कड़ी के रूप में देख रही है.अब देखना यह होगा कि यह बैग और लैपटॉप राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कितनी मदद करते हैं.
Sonam Raj Kushwaha Murder Plan Indore Businessman Murder Pistol Recovered Indore Meghalay Police Investigation Court Statement Twist Murder Sonam Laptop Evidence Black Bag Burnt With Evidence Flat Owner Lokendra Tomar Shilong James Shilong Arrest Indore Forensic Investigation Murder Sonam Boyfriend Raj Kushwaha Murder Plot India Knife Murder Instead Of Pistol Mobile Phone Laptop Destroyed In Murder Case
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
'शिलांग में गैंग है, जो पुरुष पर्यटकों को मार कर उनकी...', इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, भाई को पुलिस पर भी...Indore Honeymoon Couple Shillong News: शिलांग में इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के बाद उनके बड़े भाई ने बड़ा खुलासा किया है. जानें
और पढो »
इंदौर कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्याइंदौर कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्या
और पढो »
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
DNA: राजा रघुवंशी की हत्या पर पत्नी सोनम का अनसुना राज, पति को मारने के लिए... शिलॉन्ग ही क्यों चुना?Sonam Raghuvanshi Update: राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री दिखने में सिंपल है, लेकिन है नहीं. जिसके अहम किरदार सोनम, राजा रघुवंशी और राज कुशवाहा.
और पढो »
राजा हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, प्रापर्टी डीलर के बाद पुलिस ने गार्ड को भी दबोचाराजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने महालक्ष्मीनगर के प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को हिरासत में लिया था।
और पढो »
'सोनम और राज लेते थे ड्रग्स...' राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनी, भाई विपिन ने किया बड़ा खुलासाRaja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज एक नया मोड़ सामने आ रहा है, तो वहीं आज राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा खुलासा कर दिया है.
और पढो »




