Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में अशोक गहलोत को मजबूत रणनीतिकार माना जाता है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस लिहाज से ही उन्हें अमेठी की ज़िम्मेदारी दी गई है. ज़िम्मेदारी मिलने के साथ ही गहलोत सक्रिय भी हो गए हैं.
राजस्थान के 'जादूगर' अशोक गहलोत संभालेंगे अमेठी की जिम्मेदारी! जानिए क्यों दिया गया बड़ा जिम्मा?: कांग्रेस में अशोक गहलोत को मजबूत रणनीतिकार माना जाता है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस लिहाज से ही उन्हें अमेठी की ज़िम्मेदारी दी गई है. ज़िम्मेदारी मिलने के साथ ही गहलोत सक्रिय भी हो गए हैं. अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाड़ियों में हुई तोड़-फोड़ को लेकर गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के अन्तर को और बढ़ाएंगी.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार कारण है गहलोत को कांग्रेस में मिली नई ज़िम्मेदारी. देश भर की निगाहें अमेठी और रायबरेली के चुनाव पर रहती हैं. इस बार भी ऐसा ही है हालांकि अबकी बार राहुल गांधी के रायबरेली जाने के चलते अमेठी से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है लेकिन फिर भी किशोरीलाल शर्मा और अशोक गहलोत की मौजूदगी अमेठी के चुनाव को रोचक बनाती दिख रही है.
गांधी परिवार के दो लॉयलिस्ट एक साथ दिखेंगे. यह तस्वीर होगी अमेठी के लोकसभा चुनाव की. दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी को अमेठी से रायबरेली शिफ्ट कर दिया है... और इसके साथ ही अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया. गांधी परिवार के लॉयलिस्ट और अब तक यहां कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में काम संभालने वाले शर्मा छात्र राजनीति में रहे हैं. लेकिन गांधी परिवार का काम संभालने के चलते वे बड़े चुनाव लड़ने से दूर ही रहे.
अबकी बार अमेठी से केन्द्रीय मन्त्री स्मृति ईरानी का मुकाबला किशोरीलाल शर्मा से होगा लेकिन किशोरी लाल इस चुनाव में अकेले नहीं होंगे. उनके रणनीतिकार के रूप में पार्टी ने अशोक गहलोत को ज़िम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी चुनाव के लिए पार्टी का सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्ति किया है.
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत Rahul Gandhi Amethi News Kl Sharma Amethi Kishori Lal Sharma Amethi Ashok Gehlot Amethi राहुल गांधी न्यूज Rahul Gandhi News अशोक गहलोत अमेठी Rajasthan News Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lok Sabha chunav 2024: मोदी की गारंटी को लेकर पूर्व CM अशोक गहलोत का तंज, जानिए क्या दिया बयानLok Sabha chunav 2024: मोदी की गारंटी को लेकर पूर्व CM अशोक गहलोत ने तंज कसा है. जानिए अशोक गहलोत ने क्या बयान दिया.
और पढो »
राजस्थान के ‘जादूगर’ को मिली अमेठी की जिम्मेदारी… तो ‘गहलोत’ ने दे दिया अब ये बड़ा बयानराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर के बाद पहला बयान सामने आया है।
और पढो »
Rajasthan Politics: क्या राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत को पार्टी से किया जाएगा निष्कासित? निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी...Rajasthan Politics: क्या राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा? जानिए ये पूरा मामला क्या है.
और पढो »
IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैनआईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया।
और पढो »