राजस्थान विधानसभा में डोटासरा का सरकार पर हमला, ERCP और यमुना जल परियोजना पर सवाल

राजनीति समाचार

राजस्थान विधानसभा में डोटासरा का सरकार पर हमला, ERCP और यमुना जल परियोजना पर सवाल
ERCPयमुना जल परियोजनाराजस्थान विधानसभा
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ERCP और यमुना जल परियोजना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार मध्य प्रदेश के साथ ERCP का समझौता नहीं कर सकी है और केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने नोनेरा बांध को लेकर भी सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार की देन है। डोटासरा ने मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भाई बनाकर छुरा घोंप दिए हैं।

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ERCP और यमुना जल परियोजना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।डोटासरा ने कहा- मध्य प्रदेश के साथ ERCP का क्या समझौता हुआ, यह जनता जानना चाहती है। केंद्र के 2 बजट आ गए, लेकिन एक धेला भी नहीं मिला। उन्होंने नोनेरा बांध को लेकर भी सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार की देन है। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा- वे

भामाशाह बनकर घूम रहे हैं। चार महीने बीत गए, लेकिन यमुना जल समझौते की DPR तक नहीं बनी। उन्होंने केंद्रीय बजट के दौरान मुख्यमंत्री के पेन-डायरी लेकर बैठने का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ घंटे बैठे रहे, लेकिन कुछ लिख नहीं पाए। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री जी यह किरोड़ी जी वाला मामला तो आपको सॉल्व करना पड़ेगा, वो मेरे साढू हैं। किरोड़ी ने दौसा में भी कहा कि मुख्यमंत्री मेरे भाई हैं, भाई बनाकर छुरा घोंप दिया। जब आपका कैबिनेट मंत्री यह कह रहा है बीसलपुर से रोजाना 7 करोड़ की बजरी चोरी हो रही है और उसके बाद में सब मौन धारण किए हुए हो, इसका मतलब पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, किरोड़ी जो कह कर गए हैं यह छोटी बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मांतरण विरोधी बिल पेश किया विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने धर्मांतरण विरोधी बिल पेश किया। इस बिल को बजट सत्र में ही बहस के बाद पारित करवाया जाएगा। विधेयक के पारित होने की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। बिल के प्रावधानों के अनुसार, खुद की मर्जी से धर्म परिवर्तन करने पर भी कलेक्टर को सूचना देनी होगी। मर्जी से धर्म बदलने पर 60 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देकर धर्म परिवर्तन कर सकता है, लेकिन यह प्रक्रिया अपनाना जरूरी होगा। इस बिल में लव जिहाद के खिलाफ भी प्रावधान है। बिल में लव जिहाद को परिभाषित किया है। अगर कोई धर्म बदलवाने के लिए शादी करता है, वह लव जिहाद माना जाएगा। अगर यह साबित होता है कि शादी का मकसद लव जिहाद है तो ऐसी शादी को रद्द करने का प्रावधान होगा। अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से शादी करता है। फैमिली कोर्ट ऐसे विवाह को अमान्य घोषित कर सकता है। इससे पहले कृषि मंत्री किरोड़ीलाल की गैरमौजूदगी और महंगे कोयले को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी विधायकों की टोकाटाकी से स्पीकर भी नाराज हो गए और उनके दखल से मामला शांत हुआ। कांग्रेस विधायक चेतन पटेल के पीपलदा में फसल खराबे से जुड़े सवाल का जवाब ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिया, क्योंकि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सदन में नहीं थे। विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। दूसरा विवाद पावर प्लांट्स के लिए महंगे कोयले की खरीद को लेकर हुआ। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने अडाणी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कब तक अडाणी को बचाओगे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय छत्तीसगढ़ से तालमेल न होने के कारण पारसा कोल माइंस बंद हुई थी। जिससे 40% अधिक कीमत पर कोयला खरीदना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में कोई घाटा नहीं हो रहा है और कांग्रेस शासन का पूरा हिसाब-किताब सार्वजनिक करने की चुनौती दी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

ERCP यमुना जल परियोजना राजस्थान विधानसभा गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस मुख्यमंत्री धर्मांतरण विरोधी बिल लव जिहाद

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

यमुना जल समझौते पर राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच बैठकयमुना जल समझौते पर राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच बैठकराजस्थान सरकार ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए यमुना जल समझौते को क्रियान्वयन के लिए राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाए जाने का फैसला किया है।
और पढो »

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन और बिहार की राजनीति पर चर्चातेजस्वी यादव का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन और बिहार की राजनीति पर चर्चानेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन, दिल्ली विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर बात की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला और प्रगति यात्रा पर सवाल उठाए।
और पढो »

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 8 जवान शहीदछत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 8 जवान शहीदबीजापुर में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक नागरिक ड्राइवर शहीद
और पढो »

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 8 जवान शहीदछत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 8 जवान शहीदबीजापुर में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद
और पढो »

हरियाणा के CM ने यमुना जल पीकर किया दिल्ली सरकार पर हमलाहरियाणा के CM ने यमुना जल पीकर किया दिल्ली सरकार पर हमलाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना के पानी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यमुना नदी के जल को साफ बताया और खुद उसका सेवन किया। उन्होंने केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और माफी मांगने की मांग की।
और पढो »

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 9 जवान शहीद, राहुल गांधी ने जताया दुखछत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 9 जवान शहीद, राहुल गांधी ने जताया दुखनक्सलियों का छत्तीसगढ़ में हुए हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं। राहुल गांधी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और सरकार पर सवाल उठाए।
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 12:10:53