Shekhawati University controversy: राजस्थान की शेखावाटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है। यहां अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ को पीएचडी की मानद उपाधि दिलवाए जाने को लेकर स्टूडेंट्स विरोध जता रहे हैं।
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर-झुंझुनूं मार्ग पर कटराथल गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। यूं तो राज्यपाल ने इस दौरान निर्माण कार्य से लेकर विवि के विभिन्न क्षेत्रों मेंं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों और अन्य लोगों को सम्मानित किया, लेकिन यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से राज्यपाल के हाथों पर मुंकुदगढ़ के अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ को पीएचडी की मानद उपाधि दिलवाए जाने की कार्रवाई का छात्र संगठनों द्वारा विरोध के कारण तमाम जगह सुर्खियों में छाया गया। इसके विरोध में विश्व विद्यालय में जमकर बवाल कटा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के छात्र नेताओं ने विरोध जताते हुए जहां वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका वहीं संगठन से जुड़े स्टूडेंट्स ने कटराथल बस स्टैंड से लेकर यूनिवर्सिटी के गेट तक आक्रोश रैली निकाली। अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ पर संगठन के ये हैं आरोप एसएएफआई अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि यूनिवर्सिटी में राज्यपाल के उपस्थिति में आयोजित दीक्षांत समारोह का स्वागत करते हैं। लेकिन इस कार्यक्रम में अघोरी शैलेंद्रनाथ को यूनिवर्सिटी प्रशासन पीएचडी की मानद उपाधि देने का हम पुरजोर विरोध करते हैं। छात्र नेताओं का इस प्रकार के इसका विरोध जताने के लिए हम लोगों ने आक्रोश रैली निकाली है। वीसी के खिलाफ नारेबाजी की । छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा से जुड़े यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.
अनिल राय नशे का प्रचार करने वाले बाबा को सम्मानित करके खुद का प्रमोशन लेना चाहते हैं। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। बाबा पर नशा करने और नशे को प्रचारित करने का आरोप लगा है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा जा रहा है कि बाबाजी के एक हाथ में डमरू और दूसरे में चिलम रहती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर बाबा अघोरी शैलेंद्र नाथ के चिलम खींचने के उनके कई वीडियो महिमामंडित किए गए हैं। छात्र नेताओं का ने कहना है कि अघोरी बाबा ने यूनिवर्सिटी या छात्रों के कल्याण के लिए ऐसा क्या कर दिया जो मानद उपाधि दी जा रही है । एसएफआई संगठन नेताओं ने साफ किया कि छात्र संगठन का कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं करी। लेकिन कार्यक्रम के बाद वाइस चांसलर से हमारे हक की लड़ाई लड़ेंगे। समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कोई योगदान नहीं फिर किस बात की उपाधिSFI जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने कहा- जिन बाबा लोगों को समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कोई योगदान उनको मानद उपाधि देने के विरोध में प्रदर्शन किया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बतौर चांसलर स्वागत है, लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट केे शैलेंद्रनाथ बाबा को उपाधि से सम्मानित करने की कार्रवाई सहीं नहीं है। एसफआई इकाई अध्यक्ष देवराज हुड्डा ने कहा- शेखावाटी यूनिवर्सिटी को मनमर्जी का अड्डा नहीं बनने देंगे। एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि सबसे बड़ा सम्मान होता है, शैलेंद्र नाथ बाबा ने युवाओं और स्टूडेंट्स के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है। अब जानिए, अघोरी शैलेंद्र नाथ को पीएचडी की मानद उपाधि देने का तर्कसीकर मे संचालित सरकारी शेखावाटी यूनिवर्सिटी की ओर से गवर्नर के हाथों अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ को पीएचडी की मानद उपाधि देने के ओर तर्क दिए जा रहे कि वे झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ इलाके में कामाक्षा मां शैलेंद्र बाबा कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट का संचालन कर रहे हैं और अपने आश्रम के जरिए सेवा के कई काम कर रहे हैं। समय समय पर होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों भंडारे लगाते हैं।मसलन, सैकड़ों गायों की सेवा, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और जरूरतमंद की मदद करते हैं। कार्यक्रम में क्या क्या हुआ, जानिए इधर, शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर में शनिवार को हुए छठे दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित अन्य अतिथियों ने यूनिवर्सिटी की ओर से अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ को पीएचडी की मानद उपाधि दी। राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों एवं छात्र छात्राओं की मौजूदगी में डमरू बजाते बाबा अघोरी शैलेंद्रनाथ मंच पर पहुंचे और उपाधि प्राप्त की। इसके विरोध में ही स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्रों का विरोध प्रदर्शन रहा।कार्यक्रम में 39 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के गेट पर प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। अघोरी शैलेंद्रनाथ को मानद उपाधि दिए जाने के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
राजस्थान यूनिवर्सिटी शेखावाटी यूनिवर्सिटी विवाद अघोरी बाबा शैलेन्द्रनाथ मानद Phd Shekhawati University Rajasthan University Shekhawati University Controversy Aghori Baba Shailendranath Honorary Phd
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ के KGMU में बुलडोजर से मदरसा ढहाया: 12 दुकानें और 40 झुग्गियां तोड़ीं, मजार को छोड़ा; 60 पुलिसकर्मी तैनातUttar Pradesh (UP) Lucknow KGMU Medical University Mazar Controversy LIVE Update.
Read more »
Indian Student Shivank Avasthi Shot Dead Near University of Toronto; Indian Consulate Expresses Deep AnguishTragic week for Indians in Canada: PhD student Shivank Avasthi was fatally shot near the University of Toronto Scarborough campus, marking the citys 41st homicide.
Read more »
LU- पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन आज से: 1015 सीटों पर एडमिशन का अवसर, 21 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाईLucknow University PhD admissions 2025-26 begin today, offering 1015 seats. Follow Lucknow University PhD admission news & updates.
Read more »
शीतलहर का सितम: जमने लगी ओस, पाले की मार से किसानों की बढ़ी धड़कनें, शनिवार की बारिश के बाद रविवार को 'कोल्...Shekhawati region faces severe cold wave, frost damages crops and irrigation pipes. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तापमान 5 डिग्री: अगले सप्ताह बदलेगा मौसम, जानें- कहां-कहां हो सकती है बरसातJaipur, Bikaner divisions to witness clouds, Shekhawati region to experience severe cold. Follow latest weather updates.
Read more »
LU- पीएचडी में दाखिले के लिए 4 दिन का मौका: 8 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, ऑनलाइन करना होगा अप्लाईLucknow University (LU) PhD admission 2025-26 application deadline extended. Follow latest updates.
Read more »




