Beyond the Breaking News

राजौरी के घने जंगलों में 11वें दिन भी जारी रहा ऑपरेशन शेरूवाली, व्हाइट नाइट कोर का निर्णायक चरण में पहुंचा अभियान - operation sheruwal rajouri enters day 11 decisive phase

Operation Sheruwal News

राजौरी के घने जंगलों में 11वें दिन भी जारी रहा ऑपरेशन शेरूवाली, व्हाइट नाइट कोर का निर्णायक चरण में पहुंचा अभियान - operation sheruwal rajouri enters day 11 decisive phase
Rajouri Anti-Terror OperationJammu And Kashmir SecurityWhite Knight Corps

राजौरी के घने जंगलों में 'ऑपरेशन शेरूवाली' 11वें दिन भी जारी रहा, जिसमें व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने प्रगति की समीक्षा की। सेना ने बताया कि यह अभियान निर्णायक चरण में है और आतंकियों की तलाश जारी है, जहां एक ठिकाना ध्वस्त कर खून के धब्बे भी मिले...

राजौरी के घने जंगलों में 11वें दिन भी जारी रहा ऑपरेशन शेरूवाली, व्हाइट नाइट कोर का निर्णायक चरण में पहुंचा अभियानराजौरी के घने जंगलों में 'ऑपरेशन शेरूवाली' 11वें दिन भी जारी रहा, जिसमें व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने प्रगति की समीक्षा की।लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने अभियान प्रगति की समीक्षा की।राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र के घने जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा सेना और सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान ऑपरेशन शेरूवाली मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमीनी हालात का विस्तृत आकलन किया। सेना के अनुसार ऑपरेशन अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है और आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बल लगातार दबाव बनाए हुए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा, जीओसी काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स रोमियो के साथ गंभीर मुगलां क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें अभियान की रणनीति, अब तक की कार्रवाई, इलाके की सुरक्षा स्थिति तथा आतंकियों को घेरने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में तैनात जवानों को उपलब्ध कराए जा रहे रसद और अन्य सहायता तंत्र की भी समीक्षा की गई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि कोर कमांडर ने गंभीर मुगलां क्षेत्र का दौरा कर ऑपरेशन शेरूवाली की प्रगति का जायजा लिया और जमीनी हालात का मूल्यांकन किया। उन्होंने अभियान में जुटे जवानों के साहस, धैर्य, पेशेवर दक्षता और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता की सराहना की। कोर कमांडर ने जवानों के उच्च मनोबल और अभियान के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सैनिकों का उत्साह और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। सेना ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान पूरी गंभीरता और रणनीतिक सटीकता के साथ जारी रहेगा।आपको बता दें कि ऑपरेशन शेरूवाली की शुरुआत 23 मई को खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि राजौरी जिले के डोरीमल-गंभीर मुगलां बेल्ट के डोरी माल के घने जंगलों में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के शुरुआती चरण में सुरक्षा बलों का आतंकियों से संपर्क भी हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पिछले दस दिनों के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। डोरी माल और गंभीर मुगलां क्षेत्र का भूगोल सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। घने जंगल, गहरी खाइयां, प्राकृतिक गुफाएं और दुर्गम पहाड़ी इलाका आतंकियों को छिपने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। यही कारण है कि सुरक्षा बल अत्यधिक सतर्कता के साथ चरणबद्ध तरीके से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार आतंकियों को बाहर निकालने के लिए कई स्थानों पर लक्षित कार्रवाई की गई है। संदिग्ध ठिकानों पर मल्टी-बैरल ग्रेनेड लांचर सहित अन्य आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही जंगल के भीतर विशेष दलों को तैनात कर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता भी मिली थी। एक संदिग्ध ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया गया। इस दौरान हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले, लेकिन घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भागते समय कम से कम एक या अधिक आतंकी घायल हुए हो सकते हैं। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का भी दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थिति और सेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों से बातचीत कर निगरानी क्षमता, सटीक हमले की तैयारी और भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। राजौरी के डोरीमल-गंभीर मुगलां क्षेत्र में जारी ऑपरेशन शेरूवाली अब भी सुरक्षा एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता बना हुआ है। सेना का कहना है कि आतंकियों की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक उन्हें पूरी तरह निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता। लगातार 11 दिनों से चल रहा यह अभियान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की दृढ़ प्रतिबद्धता और सतत कार्रवाई का प्रतीक बन गया है।.

राजौरी के घने जंगलों में 11वें दिन भी जारी रहा ऑपरेशन शेरूवाली, व्हाइट नाइट कोर का निर्णायक चरण में पहुंचा अभियानराजौरी के घने जंगलों में 'ऑपरेशन शेरूवाली' 11वें दिन भी जारी रहा, जिसमें व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने प्रगति की समीक्षा की।लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने अभियान प्रगति की समीक्षा की।राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र के घने जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा सेना और सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान ऑपरेशन शेरूवाली मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमीनी हालात का विस्तृत आकलन किया। सेना के अनुसार ऑपरेशन अपने निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है और आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बल लगातार दबाव बनाए हुए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा, जीओसी काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स रोमियो के साथ गंभीर मुगलां क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें अभियान की रणनीति, अब तक की कार्रवाई, इलाके की सुरक्षा स्थिति तथा आतंकियों को घेरने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में तैनात जवानों को उपलब्ध कराए जा रहे रसद और अन्य सहायता तंत्र की भी समीक्षा की गई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि कोर कमांडर ने गंभीर मुगलां क्षेत्र का दौरा कर ऑपरेशन शेरूवाली की प्रगति का जायजा लिया और जमीनी हालात का मूल्यांकन किया। उन्होंने अभियान में जुटे जवानों के साहस, धैर्य, पेशेवर दक्षता और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता की सराहना की। कोर कमांडर ने जवानों के उच्च मनोबल और अभियान के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सैनिकों का उत्साह और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। सेना ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान पूरी गंभीरता और रणनीतिक सटीकता के साथ जारी रहेगा।आपको बता दें कि ऑपरेशन शेरूवाली की शुरुआत 23 मई को खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि राजौरी जिले के डोरीमल-गंभीर मुगलां बेल्ट के डोरी माल के घने जंगलों में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के शुरुआती चरण में सुरक्षा बलों का आतंकियों से संपर्क भी हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पिछले दस दिनों के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। डोरी माल और गंभीर मुगलां क्षेत्र का भूगोल सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। घने जंगल, गहरी खाइयां, प्राकृतिक गुफाएं और दुर्गम पहाड़ी इलाका आतंकियों को छिपने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। यही कारण है कि सुरक्षा बल अत्यधिक सतर्कता के साथ चरणबद्ध तरीके से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार आतंकियों को बाहर निकालने के लिए कई स्थानों पर लक्षित कार्रवाई की गई है। संदिग्ध ठिकानों पर मल्टी-बैरल ग्रेनेड लांचर सहित अन्य आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही जंगल के भीतर विशेष दलों को तैनात कर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता भी मिली थी। एक संदिग्ध ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया गया। इस दौरान हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले, लेकिन घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भागते समय कम से कम एक या अधिक आतंकी घायल हुए हो सकते हैं। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का भी दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थिति और सेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों से बातचीत कर निगरानी क्षमता, सटीक हमले की तैयारी और भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। राजौरी के डोरीमल-गंभीर मुगलां क्षेत्र में जारी ऑपरेशन शेरूवाली अब भी सुरक्षा एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता बना हुआ है। सेना का कहना है कि आतंकियों की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक उन्हें पूरी तरह निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता। लगातार 11 दिनों से चल रहा यह अभियान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की दृढ़ प्रतिबद्धता और सतत कार्रवाई का प्रतीक बन गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rajouri Anti-Terror Operation Jammu And Kashmir Security White Knight Corps Lt Gen PK Mishra Counter-Insurgency Terror Hideout Dense Forests Indian Army Rajouri Rajouri News Rajouri Latest News Rajouri News In Hindi Rajouri Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB vs GT Playing 11: दोनों टीमों का तगड़ा दांव, प्लेइंग 11 में ये खतरनाक खिलाड़ी मौजूद, एक तो कभी नहीं हारा फाइनलRCB vs GT Playing 11: दोनों टीमों का तगड़ा दांव, प्लेइंग 11 में ये खतरनाक खिलाड़ी मौजूद, एक तो कभी नहीं हारा फाइनलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: आरसीबी की टीम आज अपने आईपीएल खिताब का बचाव करने गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ उतरी है। इस मैच में दोनों टीमें तगड़ी प्लेइंग 11 के साथ उतरी हैं।
Read more »

फ्री ट्रेड वाला 5kg LPG सिलेंडर ₹11 महंगा: भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप, जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगाफ्री ट्रेड वाला 5kg LPG सिलेंडर ₹11 महंगा: भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप, जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगाIndia FIFA World Cup 2026 broadcast on Zee Entertainment. Free trade 5kg LPG cylinder ₹11 expensive. Follow Latest Updates. कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है।
Read more »

JEE Advanced Exam 2026 में सर्वोदय विद्यालयों का परचम, 11 छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन - sarvodaya vidyalayas excel in jee advanced exam 11 students performed excellentlyJEE Advanced Exam 2026 में सर्वोदय विद्यालयों का परचम, 11 छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन - sarvodaya vidyalayas excel in jee advanced exam 11 students performed excellentlyजय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के 11 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में सफलता हासिल की है, जबकि कुछ ने जेईई एडवांस्ड और यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन विद्यालयों के छात्रों की इस उपलब्धि पर राज्य मंत्री असीम अरुण ने शुभकामनाएं दी...
Read more »

तेलंगाना सीआईडी ​​ने कई राज्यों में फैले ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार - telangana cid busts multistate online betting racket 11 arrestedतेलंगाना सीआईडी ​​ने कई राज्यों में फैले ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार - telangana cid busts multistate online betting racket 11 arrestedतेलंगाना सीआईडी ने 'डफाबेट' प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक अफगान नागरिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई करीमनगर के एक इंजीनियर द्वारा लाखों रुपये गंवाने के बाद शुरू हुई, जिसमें 46 'म्यूल' बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेनदेन का खुलासा...
Read more »

कौन हैं अतीका मीर?: मोटरस्पोर्ट्स में दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन किया; राष्ट्रगान बजा तो छलक पड़े आंसूकौन हैं अतीका मीर?: मोटरस्पोर्ट्स में दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन किया; राष्ट्रगान बजा तो छलक पड़े आंसूभारत की 11 वर्षीय रेसिंग प्रतिभा अतीका मीर ने ग्रीस में आयोजित चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम के दूसरे राउंड
Read more »

Munger News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चली लाठियां; 11 घायल - munger land dispute turns violent 11 injured in bloody clashMunger News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चली लाठियां; 11 घायल - munger land dispute turns violent 11 injured in bloody clashमुंगेर के बाकरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-06-02 16:37:36