गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग बयान दर्ज करेगी। उनके बयानों में देखा जाएगा कि
गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग बयान दर्ज करेगी। उनके बयानों में देखा जाएगा कि राधिका हत्याकांड को लेकर क्या बात सामने आती है। पुलिस जांच करेगी कि घर में विवाद कितने समय से चल रहा था और उसकी मुख्य वजह क्या थी। राधिका के मोबाइल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की थी चर्चा राधिका हत्याकांड मामले में अभी तक अकादमी में राधिका यादव के प्रशिक्षण पर ग्रामीणों द्वारा पिता दीपक यादव को टोकने, इनामुल हक के साथ वीडियो सॉन्ग बनाने, अंतरजातीय विवाह करने, झगड़े के कारण घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने आदि के बारे में चर्चा हो रही है। इनमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी। विदेश जाना चाहती थी राधिका उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव विदेश जाना चाहती थी। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट भी सामने आई हैं। जीना चाहती थी स्वतंत्र जिंदगी राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से परेशान हो चुकी है, वह स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहती थी। इसके लिए वह दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है। टेनिस खिलाड़ी राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। राधिका ने व्हाट्सएप चैट में कोच अजय से कहा कि इधर काफी पाबंदियां हैं और वह जिंदगी को एंजॉय करना चाहती है। कोच ने राधिका को चीन जाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन राधिका ने खाने-पीने की समस्या की बात कहकर मना कर दिया था। हालांकि राधिका की बढ़ती आर्थिक स्वतंत्रता और उसके टेनिस प्रशिक्षण को लेकर उसके पिता दीपक यादव नाराज थे। 'एफआईआर इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो' दीपक के भाई विजय ने बताया कि हमने और पुलिस ने कई बार पूछा कि ऐसा क्यों किया, लेकिन इस पर दीपक चुप रहा। भाई विजय यादव ने कहा कि जब वह थाने में थे तो छोटे भाई ने पुलिस से कहा कि मेरे बयान और एफआईआर इस तरह से लिखना कि मुझे फांसी की सजा हो। नहीं थी खुद की अकादमी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी खुद की टेनिस अकादमी नहीं थी। वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं। राधिका यादव सेक्टर-56 थाने के पास ही सरकारी जमीन पर बने एक कोर्ट को किराए पर लेकर खिलाड़ियों को टेनिस सिखाती थी। पिता दीपक यादव राधिका को टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण देने से रोकता था। पिता के मना करने के बावजूद भी राधिका यादव ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जारी रखा था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राधिका को गोली मारने की घटना के बाद सामने आया था कि दीपक यादव ने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च करके बेटी राधिका यादव के लिए टेनिस अकादमी खुलवाई थी, लेकिन पुलिस जांच में राधिका की अकादमी खोलने संबंधी पुष्टि नहीं हो सकी। ग्राउंडमैन को अकादमी में आने का लिखा था मैसेज एक निजी टेनिस अकादमी के ग्राउंडसमैन संदीप का कहना है कि राधिका यादव ने बीते बुधवार को उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। टेनिस कोर्ट को लेकर बुधवार की सुबह व शाम को राधिका ने ग्राउंडमैन को मैसेज किए थे। विंबलडन खेलना था राधिका का सपना राधिक ने बुधवार की रात का ग्राउंडमैन से मैसेज करके पूछा था कि बृहस्पतिवार की सुबह टेनिस कोर्ट के खेलने के बारे में पूछा था। ग्राउंडमैन ने कोर्ट उपलब्ध नहीं होने के बारे में मना कर दिया था वहीं, राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ.
मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी और विंबलडन खेलना उसका सपना था। यह भी पढ़ें: Radhika Yadav: 'राधिका से कैसा था रिश्ता, पहली बार कहां मिले, आखिरी बार कब हुई बात', इनामुल ने बताई पूरी कहानी
Radhika Yadav Tennis Instagram Radhika Yadav Music Video Radhika Yadav Reel Radhika Yadav Photo Radhika Yadav Instagram Reel Radhika Yadav Video Radhika Yadav Age Radhika Yadav Tennis Player Radhika Yadav News In Hindi Crime In Gurugram Radhika Yadav News In English Gurugram Police Radhika Yadav News Radhika Yadav Murder टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव गुरुग्राम में पिता ने की बेटी की हत्या राधिका यादव की हत्या राधिका यादव हत्याकांड राधिका यादव न्यूज़ राधिका यादव फोटो राधिका यादव टेनिस इंस्टाग्राम राधिका यादव क्रिकेटर राधिका यादव इनामुल हक राधिका यादव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शादी के बाद हुआ पति की बेरोजगारी का खुलासा, अब पत्नी तलाक चाहती है, देख-परखकर तय करें बेटी का रिश्तासपना के माता-पिता ने अच्छा घर देखकर बेटी की शादी आदित्य से कर दी। लेकिन शादी के बाद खुलासा हुआ कि आदित्य बेरोजगार है। अब सपना पति से तलाक चाहती है।
और पढो »
'पापा, मेरे दिमाग में काफी...' एल्विश की तरह इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका, पिता से कही थी ये बातगुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका जिस गांव की है, उसी गांव का एल्विश है. राधिका भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. राधिका ने अपने पिता से कहा था- पापा, मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है... मैं अब पैसे कमाऊंगी. मगर पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी का कत्ल कर दिया.
और पढो »
कौन थीं राधिका यादव? हरियाणा की होनहार टेनिस खिलाड़ी जिसे पिता ने मारी गोली, जान लीजिए 5 खास बातेंगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गई है। राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मार दी। राधिका भारत की उभरती हुई टेनिस स्टार थीं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। राधिका ने एआईटीए अंडर-18 श्रेणी में 75वां रैंक हासिल किया था। वह भारत की उभरती टेनिस खिलाड़ियों में से एक...
और पढो »
इनाम उल के साथ रील..पिता ने बेटी को गोलियों से भून डाला!हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: पिता ने राधिका यादव को मारी थी 4 गोलियां, राधिका यादव के मर्डर के द...Radhika Yadav Murder News LIVE Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में आरोपी पिता को दोबारा कोर्ट में आज पेश किया जाएगा.
और पढो »
घर में घुटन महसूस करती थी, पिता की वजह से थी परेशान... राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड का दावा, शेयर किया वीडियोगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या से सनसनी फैल गई है। राधिका के पिता दीपक यादव ने ही उसे गोली मार दी। राधिका की दोस्त हिमांशिका ने बताया कि राधिका और उसके पिता के रिश्ते ठीक नहीं थे। पिता, राधिका पर कई तरह की पाबंदियां लगाते थे। उसे अपनी मर्जी से जीने नहीं देते...
और पढो »




