गुरुग्राम के राधिका मर्डर केस में, आरोपी पिता ने अपनी बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी चलाने को लेकर नाखुश थे और इसी बात पर कई बार विवाद हुआ था. पुलिस फिलहाल पिता के कबूलनामे को आधार मानकर जांच कर रही है और इस बयान से जुड़े तमाम सबूत और सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है.
स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर राधिका यादव ने 'कारवां' नाम के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था, जिसमें उनके अपोजिट सिंगर इनामुल हक थे. राधिका की उनके पिता दीपक यादव ने कल गुरुग्राम स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
आरोपी पिता ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. इनामुल हक ने बताया कि म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद राधिका यादव ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था. जब इनामुल ने राधिका से सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट करने का कारण पूछा तो उसने जवाब दिया कि वह अपने काम में व्यस्त थी और कुछ समय के लिए ही अकाउंट बंद किया था. Advertisementइनामुल ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार तीन-चार महीने पहले राधिका को शूट के लिए मैसेज भेजा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया. सिंगर ने बताया कि उनका राधिका के साथ प्रोफेशनल रिश्ता था. दोनों म्यूजिक वीडियो के लिए ही मिले थे, बाद में कोई मुलाकात नहीं हुई. इनामुल के मुताबिक राधिका अपनी मां के साथ 'कारवां' म्यूजिक वीडियो के शूट में आती थी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब उनका आखिरी वीडियो राधिका के साथ रिलीज हुआ था, तो उसने बताया था कि पापा को यह गाना बहुत पसंद आया है.यह भी पढ़ें: 'इधर काफी पाबंदियां हैं, जिंदगी एन्जॉय करना चाहती हूं...', विदेश जाना चाहती थी राधिका, सामने आई कोच के साथ व्हाट्सऐप चैटइनाम ने बताया कि वह सिर्फ राधिका के साथ वीडियो शूट करने के लिए दिल्ली आए थे, जिसे उसकी मां की उपस्थिति में शूट किया गया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में राधिका के साथ चार-पांच घंटे की शूटिंग हुई. शूटिंग के दौरान मुझे पता चला कि उसे एक्टिंग में रुचि है. उसने म्यूजिक वीडियो के लिए सिर्फ कन्वेयंस अमाउंट लिया था. इनाम ने यह भी कहा कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर से अपने वीडियो को हटाने के लिए कहा था, क्योंकि यह हिट नहीं था. राधिका ने भी वीडियो का प्रमोशन नहीं किया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. Advertisement यह भी पढ़ें: 'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामाइनाम-उल-हक ने राधिका की मौत की हत्या की खबर सामने आने के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक शोक संदेश भी पोस्ट किया. उन्होंने लोगों से उन्हें परेशान न करने का आग्रह करते हुए कहा कि पिछले साल म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने के अलावा उनका राधिका के साथ कोई संबंध नहीं है. आर्टिस्ट इनाम और राधिका का 'कारवां' म्यूजिक वीडियो एक साल पहले रिलीज हुआ था. जीशान अहमद इसके डायरेक्टर थे और वीडियो एलएलएफ रिकॉर्ड्स लेबल से रिलीज हुआ था. इस म्यूजिक वीडियो में राधिका और इनाम के कई रोमांटिक सीन थे.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Radhika Yadav Murder Deepak Yadav Tennis Player Radhika Yadav Inaam-Ul-Haq Radhika Yadav Instagram Karwaan Music Video Radhika Yadav Instagram Radhika Yadav Reel Radhika Yadav Music Video Radhika Yadav News Haryana Tennis Player Murder राधिका यादव राधिका यादव मर्डर दीपक यादव टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव इनाम-उल-हक राधिका यादव इंस्टाग्राम कारवां म्यूजिक वीडियो राधिका यादव इंस्टाग्राम राधिका यादव रील राधिका यादव म्यूजिक वीडियो राधिका यादव न्यूज हरियाणा टेनिस प्लेयर मर्डर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासागुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार...
और पढो »
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्याराTennis Player Radhika Yadav Murder in Gurugram Father confessed his crime । गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या, समाज के तानों ने पिता को बना दिया बेटी का हत्यारा
और पढो »
इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या: सिर में 3 गोलियां मारीं; बेटी के एकेडमी चलाने से न...Haryana Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case Update; Shot Dead By Father.
और पढो »
राधिका यादव को क्या इनामुल हक की वजह से पिता ने मौत के घाट उतारा? VIDEO आया सामने, टेनिस प्लेयर मर्डर में न...Gurugram Tennis Player Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में नया एंगल सामने आया है. पिता दीपक यादव की नाराज़गी का कारण राधिका के सोशल मीडिया पर वीडियो को माना जा रहा है.
और पढो »
Radhikas Autopsy Report: राधिका यादव हत्याकांड में चौंकाने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, 3 नहीं 4 गोलियां मारी गईं, वो भी सीने मेंटेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को हुई इस घटना में पुलिस ने राधिका के पिता को गिरफ्तार किया है। इस बीच राधिका यादव के पोस्टमॉर्टम को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
और पढो »
कौन थीं राधिका यादव? हरियाणा की होनहार टेनिस खिलाड़ी जिसे पिता ने मारी गोली, जान लीजिए 5 खास बातेंगुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गई है। राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मार दी। राधिका भारत की उभरती हुई टेनिस स्टार थीं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। राधिका ने एआईटीए अंडर-18 श्रेणी में 75वां रैंक हासिल किया था। वह भारत की उभरती टेनिस खिलाड़ियों में से एक...
और पढो »




