रामपुर के शहजादनगर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। जिलाधिकारी को मिली शिकायत के बाद जांच में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। तहसील प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एक वाद निरस्त होने के बावजूद जारी निर्माण पर हुई, जिससे क्षेत्र में खलबली मच...
जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले में एक बार फिर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। शहजादनगर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने उसे ध्वस्त करा दिया। शहजादनगर थाने के पास तहसील सदर स्थित कृषि भूमि गाटा संख्या 198 के रकबा 0.
06300 है। आरोप है कि भूमि के काश्तकारों व कुछ भूमि प्लाटिंग एजेंट ने उस जमीन पर प्लाटिंग करने के लिए भूमि को आकर्षक घोषित करने कराने के लिए उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय में शक्कन खां आदि बनाम सरकार अंतर्गत 80 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता योजित किया था। यह वाद तीन नवंबर 2021 को निरस्त हो गया था। इस भूमि को घोषित कराए बिना ही उस पर अवैध प्लाटिंग करके अवैध निर्माण कर दिया गया। इस संबंध में सिविल लाइंस के हुसैनी सराय निवासी इमरान खां ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि वर्तमान में भी वहां अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन से जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम शहजादनगर पहुंची और मौके पर संबंधित निर्माण के अभिलेख नहीं दिखाने पर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इससे खलबली मचने पर भीड़ भी एकत्र हो गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए शहजादनगर थाने की पुलिस फोर्स तैनात की गई। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, चेहरा क्षत-विक्षत; परिवाजन ने लगाया हत्या का आरोप
Bulldozer Action Shahzadnagar Demolition Agricultural Land Encroachment DM Complaint Land Fraud Illegal Construction Uttar Pradesh Rampur Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूपी ब्यूरोक्रेसी- कभी लात-घूसे चले तो कोई धरने पर बैठा: नेता-मंत्री भी दो फाड़ हुए; बड़े अफसरों की लड़ाई सी...Uttar Pradesh (UP) Kanpur DM CMO Controversy Story Explained.
और पढो »
बेगूसराय में डीएम ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना: सामुदायिक किचन का निरीक्षण, समस्याओं को सुना; बोले- शासन...DM ate food with flood victims in Begusarai
और पढो »
Independence Day: স্বাধীনতা দিবসে অনুষ্ঠানে ভয়ংকর কাণ্ড, জেলাশাসকের দফতরে ব্যবসায়ীর... রক্ত ঝরল পুরুলিয়ায়..A businessman tries to end his life in purulia DM office durin Indepence day programme
और पढो »
SIR पर चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, कहा- DM, SDM, और कलेक्टर से जारी स्थायी निवास प्रमाणपत्र ही होंगे मान्यचुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के लिए स्थायी निवास प्रमाणपत्रों पर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि केवल जिलाधिकारी DM, अतिरिक्त जिलाधिकारी ADM, महकमा शासक और कोलकाता में कलेक्टर द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य...
और पढो »
एक्शन में अमरोहा की DM निधि गुप्ता, इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए अमीनों पर दिए कार्रवाई के आदेशडीएम निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत व थाना डिडौली का निरीक्षण किया। नगर पंचायत में कम कर वसूली व विभागीय कार्यों में लापरवाही पर उन्होंने अमीन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंचायतों में जल समितियों को सकि्रय कराने और हैंडपंप रिबोर व मरम्मत की जांच कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित...
और पढो »
इस्तीफे-निलंबन के बाद शामली पहुंचे PCS अलंकार अग्निहोत्री, HC की शरण लेने की कही बात; DM ने आरोप पत्र रिसीव करायाPCS Alankar Agnihotri : बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शामली कलक्ट्रेट में योगदान आख्या दी। उन्हें डीएम ने आरोप पत्र सौंपा। उन्होंने शासन की ओर से खुद के निलंबन को अवैध करार देते हुए उच्च न्यायालय की शरण लेने का दावा किया।
और पढो »




