1993 में बनी जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ ओरिजनल इंग्लिश वर्जन में रिलीज किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा, 1993 में बनी जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म है। आखिरकार इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज डेट मिल गई है। इस एनिमेटेड फिल्म को पहले 18 अक्टूबर, 2024 को 4K फॉर्मेट में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म को कैसे मिली इतनी लोकप्रियता? इसे ओरिजनल इंग्लिश वर्जन के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज किया जाएगा। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल
एंटरटेनमेंट ने पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूट किया है। ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। इसके बाद साल 2000 में इसे टीवी चैनलों पर दिखाया गया जिसके बाद ये भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई। विजयेंद्र प्रसाद ने किए हैं कई बदलाव फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी स्क्रीन राइटर लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में कई रचनात्मक बदलाव किए हैं। उन्हें कबीर खान की बजरंगी भाईजान (2015) और राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी और आरआरआर (2022) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और उनकी वैश्विक सफलता के लिए जाना जाता है। कब आएगा फिल्म का ट्रेलर? रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का नया ट्रेलर गुरुवार, 10 जनवरी को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। फिल्म के पहले हिंदी वर्जन में रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के चरित्र को आवाज दी थी जबकि नम्रता साहनी ने सीता और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नितेश तिवारी भी रामायण का रूपांतरण बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर राम,साई पल्लवी सीता और यश रावण के रूप में अभिनय करते नजर आएंगे। यह दो भागों में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी
RAMAYANA FILM RELEASE DATE ANIMATED JAPANESE INDIAN DUBBED VFX HISTORY
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
द बैटमैन 2 की रिलीज टाल गई, अब सिनेमाघरों में आएगी 1 अक्टूबर 2027द बैटमैन 2 की रिलीज डेट को एक साल टाल दिया गया है। अब फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढो »
आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड: थिएटर से ओटीटी तक की सफ़रआरआरआर मूवी की सक्सेस को देखते हुए बनी डॉक्यूमेंट्री आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
और पढो »
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' का पहला ट्रैक रिलीज!जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' का पहला ट्रैक रिलीज हो गया है। फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढो »
मूफसा: द लायन किंग ट्विटर रिव्यूमूफसा: द लायन किंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर लोग इसकी समीक्षा दे रहे हैं.
और पढो »
पुष्पा 2 रीलोडेड वर्जन 11 जनवरी से सिनेमाघरों में!अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रीलोडेड वर्जन 20 मिनट के बोनस फुटेज के साथ 11 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
और पढो »
पुष्पा 2: द रूल रीलोडेड वर्जन 11 जनवरी से सिनेमाघरों मेंपुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1441 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के एक्सेटेंडेट कट के साथ 'पुष्पा 2: द रूल रीलोडेड वर्जन' की घोषणा की है. 11 जनवरी से सिनेमाघरों में फिल्म के साथ 20 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज जोड़ा जाएगा.
और पढो »