राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए नए साल से राम भक्तों को एक घंटा अधिक समय मिलेगा।
लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या । राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए पहली जनवरी यानी कि नए साल से राम भक्तों को एक घंटे और अधिक समय मिल जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नववर्ष के आगमन, प्रयागराज के महाकुंभ और राम मंदिर की प्रतिष्ठा द्वादशी के दृष्टिगत दर्शन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। एक घंटा और बढ़ने के बाद कुल दर्शन अवधि 15 घंटे की हो जाएगी। यानी सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के बजाय सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक दर्शन हो सकेगा। इसी के मध्य दोपहर में एक घंटे की
मंदिर बंदी (दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक) भी समाहित है। रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने और प्रतिष्ठा द्वादशी व महाकुंभ सहित नववर्ष 2025 के आगमन को लेकर बीते दिनों ट्रस्टियों ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर की दर्शन अवधि और रामजन्मभूमि पथ पर दर्शनार्थियों की लेन बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया था। एक जनवरी से बढ़ जाएगी दर्शन की टाइमिंग दर्शन अवधि बढ़ जाने के उपरांत मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या, व्यवस्था व उनकी सुरक्षा को लेकर गहन मंत्रणा हुई थी। अंतत: निर्णय लिया गया था कि ट्रस्ट जल्द ही दर्शन की अवधि और लेन बढ़ा देगा। अभी लेन को लेकर तो कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन ट्रस्टी ड
राम मंदिर दर्शन नववर्ष तिथि अयोध्या
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अयोध्या राम मंदिर: ताज महल को पछाड़कर पर्यटकों की पहली पसंदयह खबर अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि पर केंद्रित है।
और पढो »
अयोध्या में इस दिन तक पहुंच जाएंगी राम दरबार की मूर्तियां, जयपुर में बनकर हुई तैयारAyodhya News: साल 2024 में जहां राम भक्तों ने राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन पूजन किए, तो वहीं साल 2025 में राम भक्त प्रभु राम के साथ-साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे. जनवरी माह में राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना करने का विचार किया जा रहा है.
और पढो »
दो मंदिर जो 2024 में चर्चा में रहेइस लेख में अयोध्या के राम मंदिर और संयुक्त अरब अमीरात के अक्षरधाम मंदिर के बारे में बताया गया है।
और पढो »
बनारस का वो मंदिर...जहां पर दर्शन करने से मिलता है 7 बार केदारनाथ यात्रा करने जितना फल!वाराणसी के गौरी केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करने से आपको केदारनाथ धाम में 7 बार दर्शन करने जितना फल प्राप्त होता है.
और पढो »
राम मंदिर में प्रभु राम के एक वर्ष विराजमान होने का उत्सवअयोध्या में प्रभु राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण पूरा हो गया है और 11 जनवरी को प्रभु राम के एक वर्ष विराजमान होने के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई जाएगी.
और पढो »
नए साल में अयोध्या ट्रिप: कम बजट में राम मंदिर और सरयू दर्शनअयोध्या में नए साल की शुरुआत में कम बजट में राम मंदिर और सरयू नदी दर्शन का अनुभव करने के लिए क्या करें, ये जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर लाखों लोग अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढो »