डीएसओ डॉ. राजशेखर प्रसाद ने वर्गीकृत खाद्य निधि (एफसीआई) गोदामों का निरीक्षण कर भंडारण, साफ-सफाई और अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव के निर्देश दिए। कहां कि अनुचित भंडारण से नमी बढ़ाने और अनाज के सही भंडारण पर जोर दिया गया है। झारखंड के दुमका जिले में यह निर्देश दिए गए हैं।
राशन की दुकानों में 10 रुपये में मिलेगी साड़ी, नमक और 2 किलो दाल फ्री; दुमका DSO ने डीलरों को दिए निर्देश डीएसओ डॉ. राजशेखर प्रसाद ने जरमुंडी के एफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण, साफ-सफाई व अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव के निर्देश दिए। अनाज के सही भंडारण, नमी से बचाव पर जोर।झारखंड के दुमका जिले के डीएसओ डॉ.
राजशेखर प्रसाद ने जरमुंडी प्रखंड स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड धारकों को फ्री में चना दाल और नमक बांटने के अलावा 10 रुपये में साड़ी देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र रखने के अलावा अनाज के सही ढंग से भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोदाम प्रबंधक रोबिन माल्टो को सख्त निर्देश दिया और कहा कि आने वाले बरसात के समय को देखते हुए अनाज को नमी से बचाने के लिए प्लास्टिक के ऊपर रखने एवं अनाज के ऊपर से पुनः प्लास्टिक से ढकने को लेकर निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने अप टू डेट पंजी का संधारण, सीसी कैमरा चालू मोड में रखने की बात कही। गोदाम में चावल व गेहूं सहित अन्य सामग्री को अलग-अलग रखने एवं किस मद का अनाज कहां व कितनी मात्रा में है?
इसका जिक्र बोर्ड अथवा दीवाल पर अंकित करने की बात कही। गोदाम में अनाज में नमी नहीं आए एवं अगर कहीं कोई लीकेज है तो उसकी तुरंत मरम्मत कराने की बात कही। गोदाम में रोशनी, हवा, बिजली की समुचित व्यवस्था, एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था करने की बात कही। कार्य में शिथिलता बरतने पर गोदाम प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।इसके पूर्व डीएसओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की एवं बताया कि अगस्त-सितंबर-2025 के पूर्व का बकाया चना दाल प्रति कार्डधारी लाभुक को दो किलो चना दाल निःशुल्क दिया जाएगा। सरकार की योजना चना दाल और नमक डीलरों के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्री में वितरित करना है। इसमें डीलरों के द्वारा किसी भी प्रकार की राशि नहीं लेनी है, इसके अलावा 10 रुपए में धोती एवं साड़ी वितरित करने की बात कही। कहा कि किसी भी सूरत में लाभुकों को दो किलो से कम चना दाल नहीं दें और धोती अथवा साड़ी के लिए 10 रुपए से अतिरिक्त राशि लेने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि उन्हें चना दाल वितरण अथवा धोती साड़ी वितरण में डीलरों के द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने की शिकायत मिली तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एमओ, गोदाम प्रबंधक प्रखंड क्षेत्र के डीलर एवं अन्य मौजूद थे।JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राशन बाहर की दुकानें हलोजन किट नामक दाल झेला अनाज कालागंज धनबाद सलहाकुंडा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 देशों का दौरा आज से शुरू, मुंबई में आज से पानी की सप्लाई में 10 प्रतिशत की कटौतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 देशों का दौरा आज से शुरू, मुंबई में आज से पानी की सप्लाई में 10 प्रतिशत की कटौती
और पढो »
Krishnavataram Box Office : 'कृष्णा' और 'भामा' की जोड़ी को लोगों ने दिया प्यार, काम आया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वादफिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्लवाइड टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। यह फिल्म कृष्ण के जीवन पर आधारित है।
और पढो »
योगी की शाह-नवीन से मुलाकात के बाद आज विभागों का बंटवारा! यूपी में बड़ा फेरबदलउत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार 10 मई को हुआ, जिसमें 6 नए मंत्री और दो राज्यमंत्रियों का प्रमोशन कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए हैं.
और पढो »
महंगाई का डबल अटैक: कानपुर में 10 बढ़ा माल भाड़ा, डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा बजट; अब ये चीजे होंगी महंगी - logistics crisis in kanpur diesel price hike goods carriage charges increase daily essentials to get costlierडीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण कानपुर में माल भाड़े में 10 की बढ़ोतरी हुई है। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं, सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा।
और पढो »
CBSE ने 9वीं, 10वीं में थ्री लैंग्वेज अनिवार्य की: 1 जुलाई से सभी स्कूलों में लागू; 10वीं बोर्ड में थर्ड लैंग्वेज का पेपर नहीं होगाCBSE Class 9 & 10 Language Scheme Revised. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »
नीट पेपर लीक: 10 दिनों की CBI रिमांड पर आरोपी मनीषा-कुलकर्णी, कोर्ट से निकलते ही बेहोश होकर गिरीं लेक्चररनीट पेपर लीक: 10 दिन की CBI रिमांड पर आरोपी मनीषा-कुलकर्णी, कोर्ट से निकलते ही बेहोश होकर गिरीं लेक्चरर delhi rouse avenue court sends neet paper leak
और पढो »




