हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.
शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया. कल्याणी हेलिपेड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति अपने सरकारी निवास रिट्रीट पहुंचीं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. शहर में जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
यह भी पढ़ेंशिमला में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. रिज व मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है. 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति 8 मई को दिल्ली लौटेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी. वे छह मई को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. वे सात मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comराष्ट्रपति सात मई की शाम को गेयटी थियेटर जाएंगी. वे गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसके बाद वे राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आठ मई को दिल्ली लौटे जाएंगी.
President Draupadi MurmuDraupadi Murmu Shimla visitHimachal Pradeshटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Draupadi Murmu Shimla Visit Himachal Pradesh Shiv Pratap Shukla Sukhwinder Singh Sukhu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला सुखविंदर सिंह सुक्खू
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
President Visit : हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी।
और पढो »
कांग्रेस चीफ खड़गे क्यों बोले, अगर मैं अयोध्या जाता तो क्या उन्हें बर्दाश्त होता- प्रेस रिव्यूखड़गे ने बीजेपी सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपमानित करने का आरोप लगाया है. प्रेस रिव्यू में पढ़िए.
और पढो »
महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए सुबह 9 बजे तक 7.3 प्रतिशत मतदानलोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीट पर मतदान हो रहा है।
और पढो »