राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन करेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी।
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन हो रहा है। वह पावन संगम में डुबकी लगाएंगी और फिर अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। लगभग पांच घंटे का उनका महाकुंभ नगर में कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम तट समेत सभी स्नान घाटों पर आम श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे। अलबत्ता स्नान घाटों पर सुरक्षा तगड़ी रहेगी। पांच
को महाकुंभ आए थे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पांच फरवरी को जब संगम में डुबकी लगा रहे थे तो श्रद्धालुओं के स्नान पर कोई रोक नहीं थी। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम में नावों के संचालन पर रोक रहेगी। बोट क्लब, किला घाट, वीआइपी घाट किला, अरैल घाट की जेटी प्रतिबंधित रहेंगी। वाहनों का आवागमन भी रहेगा बंद उनके आने पर अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति दोपहर में लगभग 12 बजे त्रिवेणी स्नान को पहुंचेंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। राष्ट्रपति के लौट जाने के बाद ही नावों का संचालन हो सकेगा। 11 बजे आएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति का स्नान माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर होगा। वह दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी द्रौपदी मुर्मू वहां से कार से वह अरैल वीवीआइपी जेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। इसी तरह वह बमरौली एयरपोर्ट लौटेंगी, जहां से शाम चार बजे के करीब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। 47000 KM साइकिल चलाकर महाकुंभ पहुंचे अभिषेक महाकुंभ नगर। महाकुंभ में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को देवरिया जिले से साइकिल से महाकुंभ में स्नान करने के लिए अभिषेक यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 19 दिसंबर से उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था। इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से होते हुए महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने शहीद सेना के जवानों के सम्मान के लिए शुरू की है। 900 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वह 47 हजार किमी तक साइकिल चलाएंगे। इस दौरान वह लोगों से वर्ष 1962 में भारत-चीन में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद करने की अपील भी करेंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ महाकुंभ नगर संगम स्नान अक्षयवट हनुमान मंदिर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच संसद का बजट सत्र आज शुरूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र का शुभारंभ करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी और मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी।
और पढो »
मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूमेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
और पढो »
'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन संबोधन किया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रिएक्शन में कहा कि भाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थीं.
और पढो »
राष्ट्रपति करेंगे संसद को संबोधित, बजट सत्र की शुरुआतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह बजट सत्र की शुरुआत होगी। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।
और पढो »
हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानितभारत के मेंस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
और पढो »
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगीभारत सरकार ने संसद के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।
और पढो »