राष्ट्रपति भवन का कांग्रेस पर तीखा हमला: 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर घटिया टिप्पणियां'

राजनीति समाचार

राष्ट्रपति भवन का कांग्रेस पर तीखा हमला: 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर घटिया टिप्पणियां'
कांग्रेसराष्ट्रपतिराष्ट्रपति भवन
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति भवन ने कांग्रेस नेताओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें 'घटिया' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। सोनिया-राहुल ने की विवादित टिप्पणी बता दें कि, संसद के बजट सत्र की शुरुआत में आज दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया

है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को पूअर थिंग कहा, वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया था। वहीं कांग्रेस नेताओं के इस टिप्पणियों की राष्ट्रपति भवन ने कड़ी निंदा की है। सोनिया गांधी ने क्या की टिप्पणी? कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।' राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से माफी मांगे कांग्रेस- भाजपा वहीं भाजपा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मैं और हर भाजपा कार्यकर्ता सोनिया गांधी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए प्रयोग किए गए शब्दों की कड़ी निंदा करते हैं। जानबूझकर ऐसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कांग्रेस राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन सोनिया गांधी राहुल गांधी अभिभाषण प्रतिक्रिया टिप्पणी निंदा माफी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थीं'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन संबोधन किया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रिएक्शन में कहा कि भाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थीं.
और पढो »

भाजपा नेता के विवादास्पद बयानों पर कांग्रेस का कड़ा विरोधभाजपा नेता के विवादास्पद बयानों पर कांग्रेस का कड़ा विरोधकलकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिस पर आप और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है।
और पढो »

BJP विधायक का डोटासरा पर बड़ा बयान, बोले- 'चुप रहना सीखिए'BJP विधायक का डोटासरा पर बड़ा बयान, बोले- 'चुप रहना सीखिए'राजस्थान BJP विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा पर तीखा हमला बोला है।
और पढो »

सोनिया गांधी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ने खड़ा कर दिया विवादसोनिया गांधी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया ने खड़ा कर दिया विवादराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के संयुक्त सत्र में अभिभाषण पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया ने विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद गांधी परिवार (राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी) गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।
और पढो »

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद पर जहर का हमलासीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद पर जहर का हमलाब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार, सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद पर जहर का हमला किया गया था।
और पढो »

इंडोनेशिया पर छाया बॉलीवुड फीवर, राष्ट्रपति भवन में गाया कुछ-कुछ होता है सॉन्ग, वीडियो हुआ वायरलइंडोनेशिया पर छाया बॉलीवुड फीवर, राष्ट्रपति भवन में गाया कुछ-कुछ होता है सॉन्ग, वीडियो हुआ वायरलराष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:39:09