राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार से बढ़ती दुर्घटनाएं: एनएचएआई ने कड़ी कार्रवाई शुरू की

अन्य समाचार

राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार से बढ़ती दुर्घटनाएं: एनएचएआई ने कड़ी कार्रवाई शुरू की
राष्ट्रीय राजमार्गदुर्घटनाएंतेज रफ्तार
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई दुर्घटनाओं के कारण नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एनएचएआई द्वारा 33447 वाहनों पर चालान कटे हैं और 8.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग ों पर सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी चिंता का विषय हैं। इन दुर्घटनाओं के पीछे सबसे प्रमुख कारण तेज रफ्तार है। गाजियाबाद में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कंट्रोल रूम से जारी डीएमई रिपोर्ट के अनुसार, करीब 33447 वाहनों को स्पीड लिमिट को पार करते हुए पकड़ा गया है। इन वाहनों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। अत्यधिक गति से चलने वाले वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग ों पर 12 से अधिक बड़े हादसे हुए हैं, जिसमें 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। एनएचएआई ने इन वाहन

चालकों पर चलान करते हुए कुल साढ़े सात करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना राशि तेजी से वसूली जा रही है। एनएचएआई ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विपरीत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों के पालन न करने पर 3391 और अवैध पार्किंग को लेकर 454 वाहनों का चलान काटा गया। कुल 41290 वाहनों पर चालान करते हुए 8.20 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसमें 193 वाहनों पर चालान के 3.81 लाख रुपये का जुर्माना बाकी है। हाईवे पर चलते वाहनों की निगरानी को लेकर डासना के करीब कंट्रोल रूम बनाया गया है। नियम के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को सतर्क रहने की जरूरत होगी। अगर चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगेगा। देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई भयावह दुर्घटनाएं देखने को मिली हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए 11 जुलाई 2023 की घटना में विपरीत दिशा में जा रही स्कूल बस ने कार को टक्कर मारी थी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 15 जून 2024 को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं 31 मार्च 2024 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एबीईएस कालेज के करीब एक डंपर से स्कूली बच्चों से भरी अर्टिगा कार ने टक्कर मार थी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ बच्चे घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से वाहनों के स्पीड ब्रेक 100 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया है। अब मौसम में कोहरा नहीं है। ऐसे में वाहनों की गति सीमा को पहले की तरह कर दिया गया है। यह स्पीड लिमिट 100 किमी प्रतिघंटा रखी गई है। बीते माह एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने को लेकर चार हजार से ज्यादा वाहनों के चलान कटे हैं। 86 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटनाएं तेज रफ्तार एनएचएआई जुर्माना चालान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हुक्का बार में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने शुरू कर दी गैंगस्टर कार्रवाईहुक्का बार में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने शुरू कर दी गैंगस्टर कार्रवाईलड़कियों को फोटो भेजकर पसंद कराने के बाद लखनऊ, नेपाल टूर पर ले जाते थे। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावटउत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावटबृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।
और पढो »

केजरीवाल के आवास पर अवैध निर्माण: विजेंद्र गुप्ता ने मांगी तत्काल कार्रवाईकेजरीवाल के आवास पर अवैध निर्माण: विजेंद्र गुप्ता ने मांगी तत्काल कार्रवाईरोहिणी विधायक ने उपराज्यपाल से पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की है.
और पढो »

महाकुंभ भगदड़ से हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांगमहाकुंभ भगदड़ से हुई मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांगमहाकुंभ 2025 के दौरान हुई भगदड़ से मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। जवाबदेहों पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज मतदान शुरूदिल्ली विधानसभा चुनाव में आज मतदान शुरूदिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। पीएम मोदी और अमित शाह ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है।
और पढो »

चुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस पर रेड की, आप नेताओं ने लगाया बदले की भावना से प्रेरित आरोपचुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस पर रेड की, आप नेताओं ने लगाया बदले की भावना से प्रेरित आरोपचुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास कपूरथला हाउस पर रेड की। इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 12:28:25