राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विवेक और ज्ञान का उद्गम माना जाता था, लेकिन भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा. उन्होंने देश के वीरों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया और संविधान सभा की संरचना में भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब देखा. उन्होंने किसानों और मजदूरों के योगदान की प्रशंसा करते हुए भारत की अर्थव्यस्था की चमक का उल्लेख किया.
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया. देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में शामिल भारत को विवेक और ज्ञान का शुरुआती बिंदु माना जाता था. हालाँकि, भारत को बीच में एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज हमें सबसे पहले उन वीरों की आत्माओं को याद करना चाहिए, जिन्होंने मातृभूमि को विदेशी बेड़ियों से आजाद कराने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.
उन्होंने कहा कि हम इस साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं. वे ऐसे अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं, जिनकी भूमिका को देश के इतिहास में अब महत्व दिया जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ है। इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा गौरव के साथ आगे बढ़ाने के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारे संविधान सभा की संरचना में भी दिखता है. उसमें देश के प्रत्येक हिस्सों और सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व था. सबसे खास बात है कि संविधान सभा में राजकुमारी अमृत कौर, सरोजिनी नायडू, हंसाबेन मेहता, मालती चौधरी और सुचेता कृपलानी सहित 15 आसाधारण महिलाएं भी शामिल थीं. उन्होंने आगे कहा कि भारत के किसानों ने कड़ी मेहनत की. उन्होंने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है. उन्होंने कहा कि हमारे मजदूर भाई-बहनों ने अथक परिश्रम किया, जिससे हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का कायाल्प संभव हुआ. उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर ही भारत की अर्थव्यस्था दुनिया में चमक रही है
गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति मुर्मू भारत संविधान सभा स्वाधीनता सेनानी प्रयागराज महाकुंभ किसान मजदूर अर्थव्यवस्था
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Khel Ratna Award: मनु भाकर से डी गुकेश तक... इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्डKhel Ratna Award: भारत की राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने 4 भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
और पढो »
हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानितभारत के मेंस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
और पढो »
Prabowo Subianto: राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस में होंगे मुख्य अतिथिइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से गले भी मिलें। सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह
और पढो »
Khel Ratna Award: मनु भाकर के साथ कौन-कौन बने खेल रत्न ... राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्डKhel Ratna Award: स्टार निशानेबाज मनु भाकर, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया.
और पढो »
मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलिभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »
लखपति दीदी दिव्या निषाद को राष्ट्रपति भवन में सम्मानराजनांदगांव की दिव्या निषाद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »