राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राष्ट्रपति और पीएम ने चुनाव आयोग की सराहना की, कांग्रेस ने आरोप लगाए विश्वसनीयता में गिरावट

राजनीति समाचार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राष्ट्रपति और पीएम ने चुनाव आयोग की सराहना की, कांग्रेस ने आरोप लगाए विश्वसनीयता में गिरावट
राष्ट्रीय मतदाता दिवसचुनाव आयोगलोकतंत्र
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 53%

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग की सराहना की, जबकि कांग्रेस ने आयोग की विश्वसनीयता में गिरावट का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों से लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग की अपील की।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और चुनाव आयोग की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में चुनाव आयोग के योगदान की जमकर सराहना की। वहीं, कांग्रेस इस मौके पर भी आलोचना से नहीं चूकी। उसने इस मौके पर आयोग के काम-काज पर न सिर्फ सवाल उठाए बल्कि कहा कि पिछले दस सालों में आयोग की विश्वसनीयता में भारी गिरावट आयी है। सीईसी राजीव कुमार ने क्या कहा? कांग्रेस के इन आरोपों से बेखबर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजनीति

दलों को लोकतंत्र की इस बगिया का मजबूत साझेदार बताया और कहा कि मैंने इनमें खाद डाली तो उन्होंने पानी डाला है। साथ ही उन्हें प्रचार के दौरान किसी भी तरह की गलत बयानबाजी से बाज आने की नसीहत भी दी। चुनाव आयोग ने लोगों के भरोसे को जीता: राष्ट्रपति राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि 75 सालों में चुनाव आयोग में मतदाताओं के बीच अपने भरोसे को काफी मजबूत किया है। अब तक यह लोकसभा के 18 व विधानसभाओं के चार सौ से अधिक चुनाव सफलतापूर्वक करा चुका है। आधुनिक विश्व के लिए भारत का लोकतंत्र एक अनोखा उदाहरण है। दुनिया के अनेक देश हमारी चुनाव से जुड़ी प्रणाली व प्रबंधन से सीख रहे है। पीएम मोदी ने की चुनाव आयोग की सराहना वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेट प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने का दिन है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है। यह देश के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व पर बल देता है। उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए आयोग की सराहना करते हैं।' पीएम ने इसके साथ ही मन की बात के अपने वीडियो को भी साझा किया। EC की विश्वसनीयता कमी आई: कांग्रेस इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स ' पर पोस्ट कर कहा कि भले हम राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते है लेकिन पिछले दस वर्षों में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और संस्थागत अखंडता में आयी गिरावट ¨चता बढ़ाने वाली है। लोकतंत्र को बनाए रखने वाले संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। इनकी सुरक्षा करना जरूरी है। गौरतलब है कि मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी संबोधित किया। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकतंत्र के लिए झूठ, दुष्प्रचार और फेक नैरेटिव को सबसे गंभीर और बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसे रोकना होगा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों सहित चुनाव में बेहतर योगदान देने वाले बड़ी संख्या में अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनाव आयोग लोकतंत्र विश्वसनीयता कांग्रेस राष्ट्रपति प्रधानमंत्री

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

खरगे ने आरोप लगाया - BJP-RSS का उच्च शिक्षा पर हमलाखरगे ने आरोप लगाया - BJP-RSS का उच्च शिक्षा पर हमलाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप के आरोप लगाए.
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारीदिल्ली विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारीदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है। इस सूची में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं।
और पढो »

चुनाव आयोग बजट में दिल्ली योजनाओं को शामिल करने के खिलाफचुनाव आयोग बजट में दिल्ली योजनाओं को शामिल करने के खिलाफचुनाव आयोग ने दिल्ली से जुड़ी बजट में कोई योजना को शामिल न किए जाने की मांग की है और कैबिनेट सचिव को इस मामले में पत्र लिखने की घोषणा की है.
और पढो »

उत्तर प्रदेश में पत्नी और सास से परेशान पिता ने आत्महत्या कर लीउत्तर प्रदेश में पत्नी और सास से परेशान पिता ने आत्महत्या कर लीराजेश कुमार ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो में पत्नी और सास पर आरोप लगाए और जेल भेजे जाने की गुहार लगाई।
और पढो »

दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, कांग्रेस का आरोप-प्रतिआरोपदिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, कांग्रेस का आरोप-प्रतिआरोपदिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी अपना दावेदारी पेश की है। कांग्रेस ने AAP की कुछ घोषणाओं पर भी आपत्ति जताई है।
और पढो »

राष्ट्रीय हिंदू दल ने महाकुंभ में अतीक हत्या के बैनर लगाए, देवदूत कहा आरोपियों कोराष्ट्रीय हिंदू दल ने महाकुंभ में अतीक हत्या के बैनर लगाए, देवदूत कहा आरोपियों कोप्रयागराज में राष्ट्रीय हिंदू दल ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बैनर-पोस्टर लगाए और तीनों आरोपियों को देवदूत बताया। संगठन ने आरोपियों को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 16:47:49