कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका अपमान किया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका (सिंह का) सरासर अपमान किया गया है।भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,
‘‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।'उन्होंने कहा कि एक दशक तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना तथा उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।.राहुल गांधी के मुताबिक, आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।’’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां उनका स्मारक भी बन सके।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी
मनमोहन सिंह राहुल गांधी निगमबोध घाट अंतिम संस्कार अपमान कांग्रेस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कारपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
और पढो »
मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाईपूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई VIP अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार को 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
और पढो »
मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक... विवाद के बीच केंद्र सरकार ने किया ऐलान, आज होगा अंतिम संस्कारMallikarjun Kharge demand space for Manmohan Singh memorial: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर शनिवार सुबह 11.
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आजपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार आज सुबह निगमबोध घाट पर किया जाएगा.
और पढो »
मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार, राहुल गांधी ने किया सरकार पर हमलापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के प्रति अपमानजनक है।
और पढो »