राहुल गांधी ने यमुना में डुबकी के लिए की केजरीवाल को चुनौती

राजनीति समाचार

राहुल गांधी ने यमुना में डुबकी के लिए की केजरीवाल को चुनौती
राहुल गांधीअरविंद केजरीवालयमुना नदी
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 68%

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यमुना नदी की स्थिति का जायजा लेते हुए अरविंद केजरीवाल को उनकी यमुना सफाई वादा पर सवाल उठाए। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि वह डुबकी कब लगाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच नाव पर बैठाकर यमुना नदी में पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए पूछा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो ‘एक्स’ पर जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है।’’.

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमें यमुना को सिर्फ एक जल स्रोत के रूप में नहीं, एक living being के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्ज़त करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।कांग्रेस ने राहुल गांधी के यमुना का जायजा लेने का फोटो जारी करते हुए कहा कि आप और केजरीवाल के झूठ ने यमुना को बर्बाद कर दिया है। आज यमुना गंदगी, सीवेज और कचरे से भरी पड़ी है। दिल्ली की 'लाइफलाइन' यमुना के साथ ऐसी लापरवाही और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने वोट पाने के लिए यमुना सफाई का खोखला वादा किया था, लेकिन आज उनकी सच्चाई सबके सामने है। ऐसे में पूरी दिल्ली यही पूछ रही है- केजरीवाल यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?.पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभा में केजरीवाल के इस वादे का उल्लेख करके उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि केजरीवाल यमुना में स्नान नहीं करेंगे और न ही इसका पानी पीयेंगे क्योंकि ऐसा करने पर वह अस्पताल पहुंच जाएंगे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Navjivan /  🏆 2. in İN

राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल यमुना नदी चुनाव दिल्ली

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को दिल्ली की यमुना में डुबकी का चुनौतीयोगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को दिल्ली की यमुना में डुबकी का चुनौतीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के चुनाव में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाने का चुनौती दी है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं और मेरे मंत्री संगम में स्नान कर सकते हैं, तो क्या केजरीवाल भी अपने मंत्रियों के साथ यमुना जी में स्नान कर सकते हैं?
और पढो »

राहुल गांधी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, मोदी और केजरीवाल की तुलना करते हैंराहुल गांधी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, मोदी और केजरीवाल की तुलना करते हैंकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल और सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को साफ करने और यमुना का पानी पीने का वादा किया था, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ। उन्होंने केजरीवाल को यमुना का पानी पीने के लिए चैलेंज दिया। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल एक के बाद एक झूठ बोलते हैं। उन्होंने केजरीवाल और मोदी की तुलना की और कहा कि दोनों एंटी रिजर्वेशन और एंटी दलित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रबल विचार हैं कि संविधान को बदलना चाहिए और एमएसएमई को समाप्त करना चाहिए।
और पढो »

राहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चाराहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हुई।
और पढो »

सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी की याचिका पर सुनवाई से इनकार कियासुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी की याचिका पर सुनवाई से इनकार कियापूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चुनाव याचिका दायर करने के लिए 45 दिन की समयसीमा को चुनौती दी थी, पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया।
और पढो »

यमुना जल समझौते पर राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच बैठकयमुना जल समझौते पर राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच बैठकराजस्थान सरकार ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए यमुना जल समझौते को क्रियान्वयन के लिए राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों की ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाए जाने का फैसला किया है।
और पढो »

केजरीवाल ने सैनी पर यमुना के पानी के मामले में लगाया आरोपकेजरीवाल ने सैनी पर यमुना के पानी के मामले में लगाया आरोपदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर यमुना के पानी के प्रदूषण के मामले में आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना के पानी से दिल्लीवालों के जान के लिए खतरा होने के बारे में चेतावनी दी, तो सैनी ने उन पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:34:41