दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस अहम बैठक में यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर फैसला हो सकता है. अमेठी और रायबरेली के लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं.
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया गया है. सीईसी के सदस्यों और यूपी के प्रभारी महासचिव और विधायक दल की नेता ने भी उम्मीदवार बनाने अनुरोध किया है.
हालांकि इस पर आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर छोड़ा गया है. सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई दिग्गज शामिल हुए. #WATCH | Delhi: Congress leaders KC Venugopal, Partap Singh Bajwa and Amrinder Singh Raja Warring reach the AICC headquarters for the Congress CEC meeting pic.twitter.com/yycjw7fvQE— ANI April 27, 2024 जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति ने राहुल गांधी नाम अमेठी से और प्रियंका गांधी का नाम रायबरेली से प्रस्तावित किया है. समिति ने ये प्रस्ताव चुनाव समिति को भेज दिया था. इसके बाद चुनाव समिति ने अंतिम निर्णय गांधी परिवार पर छोड़ दिया है. इन दोनों चर्चित सीटों पर आज कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.Advertisementअमेठी लोकसभा सीट का इतिहास अमेठी उत्तर प्रदेश का 72वां जिला है जिसे बहुजन समाज पार्टी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था. शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था लेकिन इसे बदलकर अमेठी कर दिया गया. यह भारत के नेहरू-गांधी परिवार की राजनैतिक कर्मभूमि रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है. 2014 आम चुनाव में राहुल गांधी यहां से सांसद चुने गए लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने पराजित कर दिया.रायबरेली सीट का इतिहासनिर्वाचन क्षेत्र के रूप में रायबरेली कांग्रेस का गढ़ है. ये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है और 1999 से लगातार पांचवीं बार सोनिया गांधी यहां से सांसद चुनी गईं. यहां से तीन बार कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधान सभा क्षेत्र आते हैं. 2011 जनगणना के मुताबिक लगभग 35 लाख जनसंख्या वाले इस जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर 739 लोग रहते हैं. रायबरेली की 67.25 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 77.63 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 56.29 फीसदी है. Live TV
Priyanka Gandhi Congress Cec Meeting Amethi Raebareli Seat राहुल गांधी प्रियंका गांधी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक अमेठी रायबरेली
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
प्रियंका गांधी के सवाईमाधोपुर पहुंचते ही हुआ कुछ ऐसा, प्रशासन में मच गया हडकंप, जानिए पूरा मामलाकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सवाईमाधोपुर पहुंचने पर रविवार को एक रोचक वाकया देखने को मिला। प्रियंका गांधी के यू-टर्न लेने से प्रशासन में हडकंप मच गया।
और पढो »
फर्ज पहले! चुनाव प्रचार रोककर इमरजेंसी में भर्ती महिला की सर्जरी करने पहुंची डॉक्टर उम्मीदवारडॉक्टर गोट्टीपति लक्ष्मी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रही हैं.
और पढो »
Lok Sabha Election: दिल्ली कांग्रेस की बैठक में कन्हैया कुमार और संदीप दीक्षित में तीखी बहस, इस वजह से भड़के दोनों नेतासंदीप दीक्षित ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर सवाल उठाए और अन्य सीटों पर भी नुकसान की आशंका जताई। पलटवार में कन्हैया कुमार ने कहा- ''आप बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं।''
और पढो »
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाईरांचीः हेमंत सोरेन की ईडी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर फैसला अभी तक नहीं आया है। कपिल सिब्बल ने दुविधा की स्थिति में आग्रह किया है।
और पढो »
अमेठी और रायबरेली सीट पर बड़ा ऐलान कर सकती है कांग्रेसकुछ ही देर में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर फैसला हो जाएगा Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



