रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की कमी की है। अब रेपो रेट 6.25% हो गया है। इससे लोगों को लोन पर कम ब्याज दर मिलेगी और EMI का बोझ हल्का होगा।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। केंद्रीय बैंक ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग के बाद शुक्रवार को यह फैसला लिया। इसके बाद रेपो रेट 6.50% घटकर 6.25% रह गया है। अब लोगों को लोन मिलना सस्ता हो जाएगा। साथ ही उनकी ईएमआई की बोझ भी हल्का होगा। आरबीआई ने करीब 5 साल बाद रेपो रेट में कमी की है। पिछली बार मई 2020 में रेपो रेट में 0.
40% की कटौती की गई थी। हालांकि इसके बाद मई 2022 में रेपो रेट को बढ़ाया था। आखिरी बार रेपो रेट में फरवरी 2023 में बदलाव किया गया था। उस समय इसमें बढ़ोतरी कर इसे 6.50% किया गया था। तब से लेकर पिछली MPC मीटिंग तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। पिछली मीटिंग दिसंबर 2024 में हुई थी।Marginal Standing Facility (MSF) को भी 6.75 से 6.50 कर दिया गया है। इससे बैंकों को जरूरी होने पर RBI से लोन लेने में भी राहत मिलेगी। रिजर्व बैंक ने साल 2026 के लिए GDP ग्रोथ 6.70% और महंगाई दर 4.8% रहने का अनुमान लगाया है
रेपो रेट रिजर्व बैंक महंगाई GDP ग्रोथ मिडिल क्लास
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
होम, कार, पर्सनल... सभी तरह के लोन की EMI होगी कम, सालाना ₹10000 से ज्यादा की बचत, समझें पूरी कैलकुलेशनRepo Rate Cut: केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। इसे 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया गया है। इस कमी के साथ अब यह 6.
और पढो »
Budget 2025: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानिए हर अपडेटBudget 2025: No income tax till Rs 12 lakh, वित्त मंत्री सीतारमण ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानिए हर अपडेट
और पढो »
RBI रेपो रेट में कटौती का फैसला ले सकता है, क्या EMI में आएगी राहत?भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में कटौती की संभावना पर विचार कर रहा है। यह केंद्रीय बैंक की रेपो रेट में कटौती का पांच साल बाद होगा। अगर RBI रेपो रेट में कटौती करता है तो यह देश में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और बैंकों की लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। रेपो रेट में कटौती से ऋणों की ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे लोगों को ईएमआई पर राहत मिल सकती है।
और पढो »
₹12 लाख से ज्यादा है आपकी सैलरी तो जानिए कितनी होगी बचत? 15 से 25 लाख तक का ये है पूरा गणितFM Nirmala Sitharaman ने बजट 2025 में बड़ा ऐलान करते हुए मिडिल क्लास को बढ़ी राहत दी और 12.75 लाख रुपये की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है.
और पढो »
भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की हैभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की है। यह कटौती बाजार के विशेषज्ञों के अनुमानों के अनुरूप है और इससे होम लोन, वाहन लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है।
और पढो »
कोई देश इतनी बड़ी टैक्स छूट नहीं देता... 12L वाले ऐलान पर दिग्गज अर्थशास्त्री ने क्यों उठाए सवाल?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को राहत दी है। अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा। 6.
और पढो »