रिश्वत नहीं दी तो निलंबन! MCD में भ्रष्टाचार के दबाव में कर्मचारी ने की आत्महत्या

Delhi MCD Corruption News

रिश्वत नहीं दी तो निलंबन! MCD में भ्रष्टाचार के दबाव में कर्मचारी ने की आत्महत्या
MCD Bribery ArrestsRajkumar Solanki SuicideShahdara Zone Corruption

दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहां अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। वहीं, सिस्टम के दबाव और शोषण से एक निलंबित कर्मचारी राजकुमार सोलंकी ने आत्महत्या कर ली, जिससे निगम की अनियमितताओं की पोल खुल गई है।

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिल्ली नगर निगम अब सिर्फ अनियमितताओं का अड्डा ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के लिए मानसिक प्रताड़ना का केंद्र भी बनता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जहां एक तरफ अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निचले स्तर के कर्मचारी सिस्टम के दबाव और शोषण से टूटकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। शाहदरा उत्तरी जोन में निलंबित एएसआइ राजकुमार सोलंकी की आत्महत्या ने इस सड़ चुके तंत्र की परतें खोल दी हैं।गत 30 मार्च को सीबीआइ ने शाहदरा उत्तरी जोन के तत्कालीन उपायुक्त कर्नल अभिषेक मिश्रा और डेम्स के प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु गौतम को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उनपर निगम के ही एक निलंबित कर्मचारी की बहाली के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। सीबीआइ ने उन्हें 75 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था। अब राजकुमार की आत्महत्या के मामले में भी भाई महेंद्र ने आरोप लगाए हैं कि उसे भी सफाई की मामूली शिकायत पर निलंबित कर दिया गया और बहाली के लिए लाखों रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पुलिस के अनुसार राजकुमार भी डेम्स विभाग के अंतर्गत कार्यरत थे और सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार प्रशासनिक अधिकारी भी डेम्स के अंतर्गत ही काम करते थे, ऐसे में घटना में गिरफ्तारी अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। निलंबित अधिकारियों की बहाली से लेकर ठेकेदारों से भुगतान तक में रिश्वतखोरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का किस कदर बोलबाला है यह किसी से छिपा नहीं है। पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल बताते के अनुसार बिल्डिंग के नक्शा पास करने से लेकर निलंबित कर्मचारियों की बहाली, ठेकेदार के भुगतान और यहां तक की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तक में निगम में रिश्वत ली जाती है। पिछले दिनों शाहदरा दक्षिणी जोन में जिस सहायक अभियंता को 18 हजार रुपये की रिश्वत के साथ सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था, वह ठेकेदार के बिल भुगतान के लिए रुपये मांग रहा था। वहीं, उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी के पीछे एक कर्मचारी की बहानी के लिए मांगी जा रही रिश्वत थी। मेयर ने कहा कि जबतक भ्रष्टाचार के मामले में निगम के आला अधिकारी सख्त कदम नहीं उठाते, तब तक यह क्रम जारी रहेगा। क्रोनीलॉजी 31 मार्च 2026: शाहदरा उत्तरी जोन में रिश्वत लेते निगम उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार 22 मार्च 2026 : शाहदरा दक्षिणी जोन के सहायक अभियंता को सीबीआइ ने 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 25 दिसंबर 2025 : शाहदरा दक्षिणी जोन में सहायक अभियंता को दाे लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआइ ने किया गिरफ्तार। 13 नवंबर 2025 : नजफगढ़ जोन में तैनात जेई को सीबीआइ ने 25 लाख रुपये की रिश्वते लेते हुए किया गिरफ्तार। 26 नवंबर 2024 शाहदरा उत्तरी जोन के लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर को सीबीआइ ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार। यह भी पढ़ें: रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाकर ट्रैफिक सुधारने की कवायद, दिल्ली के इन इलाकों में चौड़ीकरण की तैयारी.

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिल्ली नगर निगम अब सिर्फ अनियमितताओं का अड्डा ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के लिए मानसिक प्रताड़ना का केंद्र भी बनता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जहां एक तरफ अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निचले स्तर के कर्मचारी सिस्टम के दबाव और शोषण से टूटकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। शाहदरा उत्तरी जोन में निलंबित एएसआइ राजकुमार सोलंकी की आत्महत्या ने इस सड़ चुके तंत्र की परतें खोल दी हैं।गत 30 मार्च को सीबीआइ ने शाहदरा उत्तरी जोन के तत्कालीन उपायुक्त कर्नल अभिषेक मिश्रा और डेम्स के प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु गौतम को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उनपर निगम के ही एक निलंबित कर्मचारी की बहाली के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। सीबीआइ ने उन्हें 75 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था। अब राजकुमार की आत्महत्या के मामले में भी भाई महेंद्र ने आरोप लगाए हैं कि उसे भी सफाई की मामूली शिकायत पर निलंबित कर दिया गया और बहाली के लिए लाखों रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पुलिस के अनुसार राजकुमार भी डेम्स विभाग के अंतर्गत कार्यरत थे और सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार प्रशासनिक अधिकारी भी डेम्स के अंतर्गत ही काम करते थे, ऐसे में घटना में गिरफ्तारी अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। निलंबित अधिकारियों की बहाली से लेकर ठेकेदारों से भुगतान तक में रिश्वतखोरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का किस कदर बोलबाला है यह किसी से छिपा नहीं है। पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल बताते के अनुसार बिल्डिंग के नक्शा पास करने से लेकर निलंबित कर्मचारियों की बहाली, ठेकेदार के भुगतान और यहां तक की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तक में निगम में रिश्वत ली जाती है। पिछले दिनों शाहदरा दक्षिणी जोन में जिस सहायक अभियंता को 18 हजार रुपये की रिश्वत के साथ सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था, वह ठेकेदार के बिल भुगतान के लिए रुपये मांग रहा था। वहीं, उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी के पीछे एक कर्मचारी की बहानी के लिए मांगी जा रही रिश्वत थी। मेयर ने कहा कि जबतक भ्रष्टाचार के मामले में निगम के आला अधिकारी सख्त कदम नहीं उठाते, तब तक यह क्रम जारी रहेगा। क्रोनीलॉजी 31 मार्च 2026: शाहदरा उत्तरी जोन में रिश्वत लेते निगम उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार 22 मार्च 2026 : शाहदरा दक्षिणी जोन के सहायक अभियंता को सीबीआइ ने 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 25 दिसंबर 2025 : शाहदरा दक्षिणी जोन में सहायक अभियंता को दाे लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआइ ने किया गिरफ्तार। 13 नवंबर 2025 : नजफगढ़ जोन में तैनात जेई को सीबीआइ ने 25 लाख रुपये की रिश्वते लेते हुए किया गिरफ्तार। 26 नवंबर 2024 शाहदरा उत्तरी जोन के लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर को सीबीआइ ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार। यह भी पढ़ें: रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाकर ट्रैफिक सुधारने की कवायद, दिल्ली के इन इलाकों में चौड़ीकरण की तैयारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

MCD Bribery Arrests Rajkumar Solanki Suicide Shahdara Zone Corruption Municipal Corporation Delhi Employee Harassment MCD CBI Arrests Delhi Abhishek Mishra Arrest Divyanshu Gautam Delhi Civic Body New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिलेगा नया महापौर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत लगभग तयMCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिलेगा नया महापौर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत लगभग तयदिल्ली को आज नया महापौर मिलने वाला है, जिसमें भाजपा के प्रवेश वाही की जीत लगभग तय मानी जा रही है। आप के चुनाव बहिष्कार और भाजपा के पास पर्याप्त संख्याबल होने के कारण वाही का मुकाबला कांग्रेस के मो. जरीफ से होगा, या वे निर्विरोध भी चुने जा सकते हैं।
Read more »

MCD Mayor Election: दिल्ली को मिला नया मेयर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही जीतेMCD Mayor Election: दिल्ली को मिला नया मेयर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही जीतेदिल्ली मेयर चुनाव के लिए नगर निगम सदन की बैठक में मतदान के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने बड़ जीत दर्ज की है।
Read more »

दिल्ली नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत: प्रवेश वाही बने नए मेयरदिल्ली नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत: प्रवेश वाही बने नए मेयरभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वाही दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए मेयर चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद जरीफ को भारी अंतर से हराया। मोनिका पंत निर्विरोध डिप्टी मेयर बनीं। आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव का बहिष्कार किया।
Read more »



Render Time: 2026-05-06 01:56:02