रूसी परमाणु शक्ति के प्रमुख की मॉस्को में हत्या

राष्ट्रीय समाचार समाचार

रूसी परमाणु शक्ति के प्रमुख की मॉस्को में हत्या
रूसहत्यापरमाणु हथियार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मॉस्को में एक बम हमले में हत्या कर दी गई है। यह घटना रूस में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरनाक और चिंताजनक है।

मॉस्को : रूस के परमाणु हथियार ों की सुरक्षा करने वाली फोर्स के प्रमुख वरिष्ठ रूस ी जनरल की मंगलवार को मॉस्को में हत्या कर दी है। रूस की जांच समिति ने कहा है कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से उनकी हत्या की गई। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक बलों के प्रमुख थे। उन्हें क्रेमिलिन से 7 किमी दूर दक्षिण पूर्व में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर निशाना बनाया गया। किरिलोव के सहायक की भी मौत। जांच समिति के अनुसार, हमले में इगोर किरिलोव के साथ ही

उनके सहायक की भी मौत हुई है। रूसी टेलीग्राम चैनलों पर तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिसे घटना से जुड़ी होने का दावा किया जा रहा है। इन तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ दरवाजा और बर्फ में दो शव दिखाई दे रहे हैं। रूसी एजेंसियों ने हत्या के मामले की आपराधिक जांच शुरू की है। इसी साल अक्टूबर में ब्रिटेन ने किरिलोव प्रतिबंध लगाते हुए उनके ऊपर यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निगरानी का आरोप लगाया था। उन्हें क्रेमलिन के दुष्प्रचार फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण मुखपत्र कहा गया था। रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों RKhBZ के रूप में जाना जाता है। यह एक स्पेशल फोर्स है। रूस की परमाणु नीति से सहमी दुनिया, यूक्रेन युद्ध में क्या न्यूक्लियर हथियार होगा इस्तेमाल? यूक्रेन ने लगाया था आरोप। यूक्रेन की खुफिया सेवा SBU ने बताया है कि एक दिन पहले ही यूक्रेनी अभियोजकों ने जनरल किरिलोव पर आरोप लगाया था कि वह यूक्रेन के अंदर प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमल के लिए जिम्मेदार हैं। रूस ने इन आरोपों को खारिज किया था। रूसी जनरल की हत्या ऐसे समय में की गई है, जब रूसी सेना यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझी हुई है। ऐसे में रूसी जनरल की मौत को राष्ट्रपति पुतिन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

रूस हत्या परमाणु हथियार जनरल किरिलोव मॉस्को युद्ध यूक्रेन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रूस के परमाणु सुरक्षा प्रमुख की हत्या, मॉस्को में बम धमाकारूस के परमाणु सुरक्षा प्रमुख की हत्या, मॉस्को में बम धमाकालेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या स्कूटर में छिपाए गए बम से हुई, जिससे मॉस्को में हड़कंप मच गया।
और पढो »

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की मध्य पूर्व में 'परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र' स्थापित करने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख की मध्य पूर्व में 'परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र' स्थापित करने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख की मध्य पूर्व में 'परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र' स्थापित करने की अपील
और पढो »

परमाणु शक्ति बढ़ाने के लिए कोई सीमा तय नहीं, युद्ध की तैयारियां पूरी करने की जरुरत: किम जोंग उनपरमाणु शक्ति बढ़ाने के लिए कोई सीमा तय नहीं, युद्ध की तैयारियां पूरी करने की जरुरत: किम जोंग उनपरमाणु शक्ति बढ़ाने के लिए कोई सीमा तय नहीं, युद्ध की तैयारियां पूरी करने की जरुरत: किम जोंग उन
और पढो »

यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायलयूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायलयूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायल
और पढो »

Barmer News: बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल, कन्हैयालाल हत्याकांड की तर्ज पर मांग रहे मुआवजाBarmer News: बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल, कन्हैयालाल हत्याकांड की तर्ज पर मांग रहे मुआवजाबाड़मेर के बालोतरा में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है.
और पढो »

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 'मैडम माया' के बाद अब 'जोकर' को भी पुलिस ने किया गिरफ्तारलॉरेंस बिश्नोई गैंग की 'मैडम माया' के बाद अब 'जोकर' को भी पुलिस ने किया गिरफ्तारसूत्रों के मुताबिक पंजाबी राजनेता-सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जेल में बंद राजेंद्र ने जयपुर में दो व्यापारियों से जबरन वसूली की योजना बनाई थी.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 06:28:31