नेपीडॉ रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने म्यांमार को सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमानों के आखिरी बैच की डिलीवरी कर दी है। यह डिलीवरी म्यांमार सैन्य शासन के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार बढ़ावा है, जो देश में जारी राजनीतिक संघर्ष में अपनी भूमिका को मजबूत करता है।
नेपीडॉ: रूस ने म्यांमार को सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमानों के आखिरी बैच की डिलीवरी कर दी है। आर्मी रिकग्निशन ग्रुप (ARG) ने सोमवार को बताया कि म्यांमार सैन्य शासन ने रूस से ऑर्डर किए गए सभी छह Su-30 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति कर ली है। रूसी शिपमेंट में अंतिम दो युद्धक विमानों को 15 दिसंबर को वायुसेना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान मांडले के मीकटिला एयर बेस पर कमीशन किया गया, जिसका नेतृत्व जुंटा प्रमुख मिन आंग हलिंग ने किया।म्यांमार और रूस ने 2018 में की थी डीलम्यांमार ने 2018
में रूस के साथ छह Su-30SME मल्टीरोल लड़ाकू विमानों के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत लड़ाकू विमानों को रूसी कर्ज के रूप में म्यांमार को सौंपा गया है, जिसकी कीमत 400 मिलियन डॉलर है। उस समय रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रूस के उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के हवाले से कहा था, 'ये विमान म्यांमार वायुसेना के मुख्य लड़ाकू विमान बनेंगे, जो देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे और किसी भी आतंकवादी खतरे को दूर भगाएंगे।' जुंटा चीफ ने खुद की पीछ थपथपाईजुंटा मीडिया ने बताया कि पिछले महीने के समारोह के दौरान अन्य युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया था, लेकिन उनके मॉडल के बारे में नहीं बताया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथी पीढ़ी के बाद के Su-30 जेट ने भी हवाई परेड में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मिन आंग ह्लाइंग ने विमान, हेलीकॉप्टर और हथियार प्रणालियों की क्षमताओं को अधिकतम करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण द्वारा हवाई अभियान की प्रभावशीलता को बढ़ाने का आह्वान किया।2023 से म्यांंमार की वायु सेना में शामिल हैं एसयू-30एसएमदिसंबर 2023 में 75वीं वायु सेना की वर्षगांठ समारोह में पहले दो Su-30 लड़ाकू विमानों को सेवा में शामिल किया गया। जुंटा चीफ ने उन्हें पवित्र जल से अभिषेक किया। उन्होंने दावा किया कि ये लड़ाकू विमान शासन की हवाई श्रेष्ठता को बढ़ाएंगे। उन्होंने उत्तरी शान राज्य में लड़ाई में उनकी भूमिका के लिए वायु सेना के पायलटों की भी प्रशंसा की। हालांकि, इसके बाद के महीनों में, लगभग पूरा उत्तरी शान राज्य ब्रदरहुड एलायंस के नेतृत्व वाले विद्रोही गुटों के हाथों में चला गया।विद्रोहियों पर हवाई हमले की है तैयारी जुंटा अत्याचारों की नि
SU-30 Russia Myanmar Military Delivery Conflict
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लड़ाकू विमानों की पीढ़ियाँ: क्या होता है यह?लड़ाकू विमानों में पीढ़ी की अवधारणा जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
और पढो »
जोमैटो डिलीवरी बॉय की संघर्षमयी कहानी ने दिल को छू लियाएक जोमैटो डिलीवरी बॉय की कहानी ने दिल्ली में लोगों को भावुक कर दिया है
और पढो »
तेजस वायुसेना लड़ाकू विमानों की देरी पर चिंता, एयर चीफ मार्शल ने कहा- चीन जैसे देश सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैंभारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 2009-2010 में ऑर्डर किए गए 40 तेजस विमानों की पहली खेप अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन जैसे देश तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं और भारत को भी अपने रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) के लिए अधिक निवेश और निजी कंपनियों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
और पढो »
रूस ने जापोरिजिया में यूक्रेन के F-16 विमान को मार गिरायारूस ने जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। रूसी अधिकारियों का दावा है कि विमान रूसी ठिकानों पर मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा था। यह युद्ध में यूक्रेन के लिए F-16 का दूसरा नुकसान होगा। इसके अलावा, बेल्जियम से वादा किए गए F-16 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी हो रही है और अब 2025 तक आने की संभावना नहीं है।
और पढो »
विटामिन ई कैप्सूल के जादुई फायदेविटामिन ई कैप्सूल त्वचा के लिए अद्भुत है। यह हाइड्रेट करता है, झुर्रियां कम करता है, दाग-धब्बों को हटाता है, UV किरणों से बचाता है और जलन को शांत करता है।
और पढो »
डिजिटल युग में सुरक्षा: 3 फ्री साइबर सुरक्षा कोर्सेसयह लेख डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा की महत्वाकांक्षा को उजागर करता है और विभिन्न साइबर खतरों से बचाव के लिए 3 मुफ्त साइबर सुरक्षा कोर्सेस की जानकारी प्रदान करता है।
और पढो »