रेखा गुप्ता: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक

राजनीति समाचार

रेखा गुप्ता: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक
रेखा गुप्तादिल्लीशालीमार बाग
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

यह लेख रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक की जीवनी के बारे में है। इसमें उनके राजनीतिक करियर, शिक्षा, परिवार और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। पढ़ाई-लिखाई के दौर में ही राजनीति से जुड़ीं रेखा

गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की। कैसा रहा अब तक का राजनीतिक करियर? पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। 2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। 2025 में दर्ज की बंपर जीत 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे। मनीष गुप्ता से हुई है शादी रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, रेखा के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

रेखा गुप्ता दिल्ली शालीमार बाग विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा राजनीतिक करियर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीबीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। वे बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
और पढो »

Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहDelhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
और पढो »

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतादिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतारेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला विधायक दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता के अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
और पढो »

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्रीबीजेपी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठाया है और विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहल लग गई है। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखी गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी। गुरुवार को वह रामलीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
और पढो »

वजीरपुर से राजेश गुप्ता का जीत का सफर जारी रखने की उम्मीदवजीरपुर से राजेश गुप्ता का जीत का सफर जारी रखने की उम्मीदवजीरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता को लगातार दूसरी बार विधायक बनने की उम्मीद है।
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींरेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींबीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 03:25:52