रेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

राजनीति समाचार

रेखा गुप्ता: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
रेखा गुप्तादिल्ली सीएमबीजेपी
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 46 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

रेखा गुप्ता बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गईं. वे शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रह चुकी हैं.

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली बीजेपी दफ्तर में बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई. सीएम पद के लिए चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने बीजेपी को शुक्रिया कहा. इस अवसर पर उनको बधाई देने वालों को भी तांता लग गया. उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुने जाने पर बधाई दी. आइए रेखा गुप्ता कौन हैं. छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर झुकाव रहा है.

1992 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में पढ़ाई के लिए दाखिला लिया. इस दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ीं. इस तरह उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा. 1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसू) की अध्यक्ष बनीं. 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. 2025 में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया. रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इस तरह वे पहली बार विधायक बनीं.रेखा गुप्ता RSS से भी जुड़ी रही हैं. वह दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं. पहली बार विधायक बनने पर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाना ये दिखाता है कि पार्टी के अंदर उनकी कितनी गहरी पैठ है. 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

रेखा गुप्ता दिल्ली सीएम बीजेपी राजनीति दिल्ली विधानसभा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीबीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। वे बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
और पढो »

रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींरेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनींबीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।
और पढो »

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, महिला नेतृत्व का उदाहरणदिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, महिला नेतृत्व का उदाहरणरेखा गुप्ता, बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। शालीमार बाग से उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता और इस पद पर आने में उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा पाया। उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था, उनकी नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव और समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए। उनकी नियुक्ति ने न केवल वैश्य समुदाय को बल्कि दिल्ली के व्यापक जनसमूह को सकारात्मक संदेश दिया है।
और पढो »

Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहDelhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
और पढो »

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतादिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: आरएसएस से जुड़ी महिला नेतारेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला विधायक दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता के अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
और पढो »

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीभाजपा ने बुधवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट में प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री के तौर पर बधाई दी लेकिन बाद में ट्वीट को एडिट कर दिया।
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 17:49:51