रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, छक्कों की बारिश कर इंग्लैंड की टीम को मात दी!

क्रिकेट समाचार

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, छक्कों की बारिश कर इंग्लैंड की टीम को मात दी!
रोहित शर्माक्रिस गेलशाहिद अफरीदी
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

रोहित शर्मा ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ तेज शुरुआत की और 3 छक्के लगाकर भारतीय टीम को जीत की राह दिखाई। इस प्रदर्शन के साथ रोहित ने सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए।

नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने कटक वनडे में छक्कों की बारिश कर भारत ीय क्रिकेट टीम और फैंस की टेंशन दूर कर दी है। हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे ओवर में छक्के लगाकर जता दिया कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तेज शुरुआत की। उन्होंने पहले 5 ओवर के भीतर ही 3 छक्के जड़ दिए। पांचवें ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 39/0 रन था। इनमें 27 रन रोहित के

बल्ले से निकले थे। रोहित ने ये रन महज 16 गेंद में बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 331 छक्के थे। वे सबसे अधिक छक्कों के मामले में क्रिस गेल की बराबरी पर थे। जैसे ही रोहित की बैटिंग आई, ये आंकड़े बदल गए। भारतीय कप्तान ने आधे घंटे की बैटिंग के बाद ही अपने छक्कों की संख्या 334 पहुंचा दी। अब दुनिया में सिर्फ एक क्रिकेटर ही ऐसा है, जिसने वनडे मैचों में रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के लगाए हैं। यह क्रिकेटर कोई और नहीं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने की इस लिस्ट में टॉप-10 में 4 भारतीय हैं। एमएस धोनी इस लिस्ट में 229 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर (195) इस लिस्ट में नौवें और सौरव गांगुली (190) दसवें नंबर पर हैं। तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने 492 इंटरनेशनल मैचों में 624 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल 553 छक्के लगाकर इस मामले में दूसरे और शाहिद अफरीदी (476) तीसरे नंबर पर हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

रोहित शर्मा क्रिस गेल शाहिद अफरीदी इंग्लैंड भारत वनडे छक्के रिकॉर्ड कटक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को छक्कों की लिस्ट में पीछे छोड़ दियाग्लेन मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को छक्कों की लिस्ट में पीछे छोड़ दियाबीबीएल के 40वें मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 छक्के लगाए। इस उपलब्धि के साथ मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
और पढो »

भारत बनाम इंग्लैंड: कटक में दूसरा वनडे, कोहली की वापसी और रोहित की फॉर्म पर नजरेंभारत बनाम इंग्लैंड: कटक में दूसरा वनडे, कोहली की वापसी और रोहित की फॉर्म पर नजरेंभारतीय क्रिकेट टीम रविवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलती है। विराट कोहली की वापसी और रोहित शर्मा की फॉर्म पर सभी की नजरें होंगी।
और पढो »

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत ने इंग्लैंड को मात दीअभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत ने इंग्लैंड को मात दीअभिषेक शर्मा ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार पारी खेली और भारत को 150 रनों से जीत दिलाई। उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें सात चौके और 13 छक्के शामिल थे। युवराज सिंह ने उनकी तारीफ की और कहा कि युवा बल्लेबाज वहां पहुंच गया जहां वो उसे देखना चाहते थे।
और पढो »

रोहित शर्मा की खुशी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरायारोहित शर्मा की खुशी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरायाभारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया. टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की और गेंदबाजों की प्रशंसा की.
और पढो »

सूर्yकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दीसूर्yकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दीभारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर 34 गेंदों पर 79 रन बनाए और मार्क वुड की तेज गेंदबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया.
और पढो »

रोहित-कोहली के बिना पहला टी20: भारत और इंग्लैंड के बीच इतिहास रचने वाला मुकाबलारोहित-कोहली के बिना पहला टी20: भारत और इंग्लैंड के बीच इतिहास रचने वाला मुकाबलाभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ 22 जनवरी को कोलकाता में टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी। यह पहला ऐतिहासिक मुकाबला होगा जिसमे रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:58:30