लखनऊ में तापमान में गिरावट आई है और सुबह से कोल्ड डे का असर बना हुआ है। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।
तापमान में गिरावट, सुबह से कोल्ड डे ,घने कोहरे के चलते कई ट्रेन लेट लखनऊ में कोल्ड डे का असर बना हुआ है। तड़के सुबह लखनऊ का तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में तेज हवाओं का असर भी बना रहेगा। इसके साथ ही दिन में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक गलन और ठिठुरन का सिलसिला जारी रह सकता है। 10 जनवरी तक बर्फीली हवा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 11 और 12 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
इसके असर से बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसका असर पश्चिमी यूपी से शुरू होगा। लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलों में भी इस दौरान बूंदाबादी और बारिश की संभावना है। दिन का पारा गिरेगा, जिससे गलन और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद नमी की वजह से कोहरा छाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पछुआ की रफ्तार कम होने से कोहरा की संभावना बढ़ी है।लखनऊ में बुधवार को दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद कोहरे की ओट में धूप निकली भी तो सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। शाम 4 बजे तक कोहरे के बीच से धूप की आंख मिचौली चलती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 फ़ीसदी न्यूनतम आर्द्रता 64 फ़ीसदी दर्ज की गई।ट्रेन नंबर 14242 नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।ग्वालियर से बलरामपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 22 199 घंटे की देरी से चल रही।लखनऊ में सुबह के समय सबसे खराब स्थिति लालबाग क्षेत्र की है। यहां पर हवा में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में दर्ज किया गया है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 रहा है।अलीगंज 207, गोमती नगर 202, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 201 के साथ ऑरेंज जोन में प्रदूषण का स्तर रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 138 और कुकरेल पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में 128 के साथ मध्यम श्रेणी में प्रदूषण सुबह के समय दर्ज किया गया।गाजियाबाद में छाया घना कोहरामेरठ में धूप निकलने से मिली ठंड से राहतलखनऊ में ठंड का कहर..हाथ-पैर नीले पड़ रह
मौसम कोल्ड डे लखनऊ ट्रेन लेट कोहरा गलन ठिठुरन पश्चिमी विक्षोभ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोल्ड डे, कोहरा और शीतलहर का असरदिल्ली चारवें दिन कोल्ड डे से जूझ रही है। कोहरा और शीतलहर का असर बनी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढो »
लखनऊ में कोल्ड डे की स्थिति, अलाव का सहारालखनऊ में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी हुई है। लोग अलाव के सहारे दिन-रात काट रहे हैं।
और पढो »
राजस्थान में कोल्ड वेव, 10 जिलों में अलर्टराजस्थान में बर्फीली हवा से सर्दी तेज हो गई है। कोल्ड वेव का असर तीन जनवरी तक रहेगा। जयपुर सहित 10 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया गया है।
और पढो »
आगरा में ठंड का असर जारी, 9 जनवरी को कोल्ड डे अलर्टमौसम विभाग ने 9 जनवरी को कोल्ड डे घोषित किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ेगी। जिले के सभी विद्यालय 8 जनवरी को बंद रहेंगे।
और पढो »
हरियाणा में 14 जिलों में कोल्ड-डे और कोल्ड वेव का यलो अलर्टहिसार समेत 14 जिलों में अलर्ट जारी, नारनौल सबसे ठंडा। 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना, न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
और पढो »
भारत में शीतलहर का प्रकोप, हिमालय में बर्फबारीश्रीनगर और लेह में सर्द रात, हिमाचल में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद, राजधानी में कई ट्रेनें लेट
और पढो »