Beyond the Breaking News

लखनऊ के अंसल प्रॉपर्टी ठगी मामले की अब EOW करेगी जांच, 30 से ज्यादा आरोपी रडार पर

Ansal Scam News

लखनऊ के अंसल प्रॉपर्टी ठगी मामले की अब EOW करेगी जांच, 30 से ज्यादा आरोपी रडार पर
EOW InvestigationLucknow Property FraudAnsal Real Estate

लखनऊ में फ्लैट और प्लॉट ठगी से जुड़े चर्चित अंसल प्रकरण की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी। क्राइम ब्रांच ने 30 से अधिक आरोपियों की पहचान की है।

आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। राजधानी में फ्लैट और प्लाट के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी से जुड़े चर्चित अंसल प्रकरण की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी। क्राइम ब्रांच द्वारा अंसल से जुड़े मामलाें की जांच स्थानांतरित करने की तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच ने इस बारे में प्रस्ताव भी भेजा था जिसे कुछ आपत्तियां लगाकर वापस कर दिया गया था। क्राइम ब्रांच अब उन आपत्तियों को दूर कर फिर से जांच के लिए पत्र भेज रही है। क्राइम ब्रांच की जांच में अब तक 30 से अधिक आरोपितों को चिन्हित किया है जिसमेंं अंसल के मालिक, प्रोजेक्ट मैनेजर, मार्केटिंग एजेंट और अन्य सहयोगी शामिल हैं। अंसल प्रापर्टी घोटाले में राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी और गोमतीनगर थाने में 328 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि कंपनी ने लोगों से प्लाट और फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन तय समय पर कब्जा नहीं दिया। कई मामलों में एक ही संपत्ति को अलग-अलग लोगों को बेचने और वादे के अनुरूप विकास कार्य न कराने की शिकायतें भी सामने आईं। पीड़ितों में लखनऊ के अलावा नोएडा, कानपुर, गोरखपुर, बाराबंकी समेत कई जिलों के खरीदार शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सभी मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। पिछले कई महीनों से क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों की पड़ताल कर रही थीं। जांच के दौरान बड़ी संख्या में पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी मामलों में ठगी का तरीका एक जैसा मिला, जिससे मुकदमों में लगाए गए आरोप प्राथमिक जांच में सही पाए गए। सूत्रों के अनुसार 328 मुकदमों को कई पुलिसकर्मियों के बीच बांटकर जांच कराई गई थी। सभी टीमों ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर 50 से अधिक संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई, जिनमें से 30 से अधिक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही थी। इसके लिए सवालों की सूची तैयार कर नोटिस भेजे गए थे। हालांकि क्राइम ब्रांच का मानना है कि मामला बड़े आर्थिक अपराध और व्यापक वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराना अधिक प्रभावी होगा। इसी कारण केस ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज की गई थी। पुलिस अधिकारियों के तरफ से जैसे-जैसे जांच को ईओडब्ल्यू भेजी गई थी, लेकिन कुछ आपत्तियां लगाकर वापस कर दी गई थी। ऐसे में उन आपत्तियों को दूर करने के लिए अपराध शाखा उन साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है। इसके बाद फिर से जांच को ईओडब्ल्यू भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- लखनऊ में कार सवारों की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर 200 मीटर तक दौड़ाई कार.

आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। राजधानी में फ्लैट और प्लाट के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी से जुड़े चर्चित अंसल प्रकरण की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी। क्राइम ब्रांच द्वारा अंसल से जुड़े मामलाें की जांच स्थानांतरित करने की तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच ने इस बारे में प्रस्ताव भी भेजा था जिसे कुछ आपत्तियां लगाकर वापस कर दिया गया था। क्राइम ब्रांच अब उन आपत्तियों को दूर कर फिर से जांच के लिए पत्र भेज रही है। क्राइम ब्रांच की जांच में अब तक 30 से अधिक आरोपितों को चिन्हित किया है जिसमेंं अंसल के मालिक, प्रोजेक्ट मैनेजर, मार्केटिंग एजेंट और अन्य सहयोगी शामिल हैं। अंसल प्रापर्टी घोटाले में राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी और गोमतीनगर थाने में 328 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि कंपनी ने लोगों से प्लाट और फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन तय समय पर कब्जा नहीं दिया। कई मामलों में एक ही संपत्ति को अलग-अलग लोगों को बेचने और वादे के अनुरूप विकास कार्य न कराने की शिकायतें भी सामने आईं। पीड़ितों में लखनऊ के अलावा नोएडा, कानपुर, गोरखपुर, बाराबंकी समेत कई जिलों के खरीदार शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सभी मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। पिछले कई महीनों से क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों की पड़ताल कर रही थीं। जांच के दौरान बड़ी संख्या में पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी मामलों में ठगी का तरीका एक जैसा मिला, जिससे मुकदमों में लगाए गए आरोप प्राथमिक जांच में सही पाए गए। सूत्रों के अनुसार 328 मुकदमों को कई पुलिसकर्मियों के बीच बांटकर जांच कराई गई थी। सभी टीमों ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर 50 से अधिक संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई, जिनमें से 30 से अधिक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही थी। इसके लिए सवालों की सूची तैयार कर नोटिस भेजे गए थे। हालांकि क्राइम ब्रांच का मानना है कि मामला बड़े आर्थिक अपराध और व्यापक वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराना अधिक प्रभावी होगा। इसी कारण केस ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज की गई थी। पुलिस अधिकारियों के तरफ से जैसे-जैसे जांच को ईओडब्ल्यू भेजी गई थी, लेकिन कुछ आपत्तियां लगाकर वापस कर दी गई थी। ऐसे में उन आपत्तियों को दूर करने के लिए अपराध शाखा उन साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है। इसके बाद फिर से जांच को ईओडब्ल्यू भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- लखनऊ में कार सवारों की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर 200 मीटर तक दौड़ाई कार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

EOW Investigation Lucknow Property Fraud Ansal Real Estate Crime Branch Transfer Sushant Golf City Gomtinagar Cases Financial Irregularities Uttar Pradesh Fraud Property Buyers Cheated Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

30 दिनों में 85 हजार यूनिट्स से ज्यादा सेल, ये हैं भारत की टॉप-5 SUV30 दिनों में 85 हजार यूनिट्स से ज्यादा सेल, ये हैं भारत की टॉप-5 SUVभारतीय बाजार में एसयूवी की दीवानगी काफी ज्यादा है. बजट चाहे जो हो लोगों को अपने लिए एक एसयूवी ही चाहिए. तभी तो यहां हर सेगमेंट में एक ऐसी कार मिल जाती है.
Read more »

20-30 रुपये में पूरे दिन चलाएं 'AC', बस इतनी है कीमत20-30 रुपये में पूरे दिन चलाएं 'AC', बस इतनी है कीमतभारतीय स्टार्टअप एम्बिएटर का दावा है कि यह प्रोडक्ट AC जैसी कूलिंग देने के बावजूद कम बिजली की खपत करता है, जो कूलर के बराबर होगी. इसकी कीमत 3 लाख रुपये है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

Anil Chauhan, present CDS, to retire on May 30, new CDS to take overAnil Chauhan, present CDS, to retire on May 30, new CDS to take overAnil Chauhan, the current Chief of the Defence Staff (CDS), will retire on May 30, Vice Admiral Girish Munjal, Principal Secretary, Ministry of Defence, announced.
Read more »

स्पेन पुलिस ने इतिहास रचते हुए 30 टन कोकीन बरामद, विश्व की सबसे बड़ी धंधाकारी कार्रवाईस्पेन पुलिस ने इतिहास रचते हुए 30 टन कोकीन बरामद, विश्व की सबसे बड़ी धंधाकारी कार्रवाईस्पेन पुलिस ने खुले समुद्र में 30 टन कोकीन का जब्त किया, जो इतिहास रचते हुए वैश्विक ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह वैश्विक ड्रग तस्करी को तामझाम करने में लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका है।
Read more »

6 एयरबैग, 10.79 लाख कीमत, 30 दिनों में इस SUV को 15,291 ने खरीदा6 एयरबैग, 10.79 लाख कीमत, 30 दिनों में इस SUV को 15,291 ने खरीदाHyundai भारतीय बाजार में चौथा सबसे पॉपुलर ब्रांड है. कंपनी ने अप्रैल में 47,449 यूनिट्स को बेचा है, जिसमें क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है.
Read more »

H-1B वीजा के नियमों में बदलाव की तैयारी, भारतीय पेशेवरों की बढ़ सकती हैं चुनौतियांH-1B वीजा के नियमों में बदलाव की तैयारी, भारतीय पेशेवरों की बढ़ सकती हैं चुनौतियांअमेरिकी श्रम विभाग ने एच1बी वीजा धारकों के न्यूनतम वेतन में 30 तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इससे भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका में नौकरी पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-05-28 11:35:12