Beyond the Breaking News

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा: कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर?

Ladakh LG Kavindra Gupta News

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा: कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर?
Kavindra Gupta ResignationLieutenant Governor LadakhLadakh Politics

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।

डिजिटल डेस्क, लद्दाख। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा क्यों दिया इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। Ladakh Lieutenant Governor Kavinder Gupta has resigned: Sources pic.

twitter.com/kPuaBmLxpM — ANI March 5, 2026 कविंदर गुप्ता का राजनीतिक सफर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता जुलाई 2025 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल बने थे। उन्होंने रिटायर्ट ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा की जगह ली थी। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था। वह छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। मात्र 13 वर्ष की आयु में ही उन्होंने आरएसएस ज्वाइन की थी। देश में इमरजेंसी के दौरान वह 13 महीनों तक जेल में भी बंद रहे। 1978 से 1979 तक वह विश्व हिंदू परिषद पंजाब के सचिव रहे। वह 1993 से 1998 तक जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। वह वर्ष 2005 से 2010 तक जम्मू के रिकॉर्ड तीन बार मेयर चुने गए। साल 2014 में उन्होंने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और उस समय उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला को हराया था। 19 मार्च 2015 को उन्हें विधानसभा का स्पीकर चुना गया। वह जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पहले नेता थे जिन्हें स्पीकर चुना गया। 30 अप्रैल, 2018 को कैबिनेट में फेरबदल के दौरान, कविंदर गुप्ता जम्मू और कश्मीर के डिप्टी चीफ मिनिस्टर चुने गए। उन्होंने BJP के निर्मल कुमार सिंह की जगह ली। हालांकि, BJP के PDP सरकार से सपोर्ट वापस लेने के बाद उन्होंने सिर्फ 51 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जम्मू और कश्मीर BJP स्टेट यूनिट के सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया है। कविंदर गुप्ता अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kavindra Gupta Resignation Lieutenant Governor Ladakh Ladakh Politics Political News Jammu And Kashmir Srinagar Srinagar News Srinagar Latest News Srinagar News In Hindi Srinagar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-02 20:00:55