अमेरिका के लुइसियाना में एक मरीज में बर्ड फ्लू वायरस (H5N1) के नए म्यूटेशन पाए गए हैं। ये म्यूटेशन मानव-से-मानव फैलाव की क्षमता को बढ़ा सकते हैं और वैज्ञानिकों को चिंतित कर रहे हैं।
अमेरिका के लुइसियाना में एक मरीज में बर्ड फ्लू वायरस ( H5N1 ) के नए म्यूटेशन पाए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि यह वायरस इंसानों के बीच आसानी से फैल सकता है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 में सीडीसी ने बताया कि लुइसियाना के एक मरीज को सांस की गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह H5N1 वायरस के एक म्यूटेटेड स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। फॉक्स 13 की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि यह इस साल अमेरिका में H5N1 का पहला गंभीर मानव मामला
है। जेनेटिक विश्लेषण से वायरस के हीमोग्लूटिनिन (HA) जीन में दुर्लभ म्यूटेशन का पता चला, जो मानव कोशिकाओं से जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लुइसियाना के मरीज में पाए गए म्यूटेशन उसकी संक्रमित पोल्ट्री के नमूनों में नहीं पाए गए, जिससे पता चलता है कि ये परिवर्तन मरीज में वायरस के रेप्लिकेट (किसी वस्तु की प्रतिकृति या हूबहू नकल करना या बनाना) होते समय हुए।ये म्यूटेशन चिंताजनक क्यों हैं? ये म्यूटेशन मानव के ऊपरी श्वसन तंत्र में वायरस की रिसेप्टर्स से जुड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं, जो मानव-से-मानव में इसके फैलने में एक महत्वपूर्ण कारक है। द गार्जियन के अनुसार, ये परिवर्तन वायरस आबादी के केवल एक छोटे से हिस्से में मौजूद थे और इस मामले में व्यक्ति-से-व्यक्ति प्रसार का कोई सबूत नहीं है। इसी तरह का एक म्यूटेशन इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया के एक मामले में देखा गया था, जो एक पैटर्न को उजागर करता है जिस पर वैज्ञानिक बारीकी से नजर रख रहे हैं।अमेरिका में कैसे फैल रहा है बर्ड फ्लू?अमेरिका में मार्च 2024 से बर्ड फ्लू से संक्रमित हुए कम से कम 65 लोगों के मामले सामने आए हैं। अधिकांश संक्रमण संक्रमित पोल्ट्री या डेयरी गायों के संपर्क में आने वाले लोगों में होते हैं। फॉक्स 13 के अनुसार, लुइसियाना का मामला बीमार और मृत पक्षियों के संपर्क में आने से जुड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, H5N1 वायरस दो प्राथमिक जीनोटाइप में प्रसारित हो रहा है- D1.1, जो जंगली पक्षियों और पोल्ट्री से जुड़ा है और B3.13, जो मुख्य रूप से डेयरी गायों में पाया जाता है। लुइसियाना का मामला D
बर्ड फ्लू H5N1 म्यूटेशन लुइसियाना संक्रमण मानव-से-मानव फैलाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लुइसियाना में मरीज को बर्ड फ्लू का गंभीर संक्रमण हुआ, अमेरिका में पहला गंभीर मामलाअमेरिका के लुइसियाना में एक मरीज को एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला गंभीर मानव मामला है।
और पढो »
जोधपुर में कुरजां में बर्ड फ्लू का संक्रमण, पर्यटकों को विचरण क्षेत्रों में जाने से रोकाजोधपुर और फलोदी के खीचन क्षेत्र में कुरजां में बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है। इस कारण पर्यटकों को कुरजां के विचरण क्षेत्रों में जाने से रोका गया है।
और पढो »
राजस्थान के केवलादेव बर्ड सेंचुरी में बर्ड फ्लू के खतरे से सतर्कताराजस्थान के फलौदी क्षेत्र में बर्ड फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद, केवलादेव बर्ड सेंचुरी में सतर्कता बरती जा रही है। पर्यावरण और पशु चिकित्सा विभाग की टीम पार्क में आने वाले पक्षियों की निगरानी कर रही है। हालांकि अभी तक कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है क्योंकि यह प्रवासी पक्षियों के आगमन का समय है।
और पढो »
एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से मानव संक्रमण का खतरा फिलहाल कम : डब्ल्यूएचओएच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से मानव संक्रमण का खतरा फिलहाल कम : डब्ल्यूएचओ
और पढो »
राजस्थान: मृत सारस में बर्ड फ्लू वायरस मिला, पक्षियों की अन्य प्रजातियों पर भी संकटराजस्थान: मृत सारस में बर्ड फ्लू वायरस मिला, पक्षियों की अन्य प्रजातियों पर भी संकट
और पढो »
झारखंड के 9 प्रशासनिक अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशनझारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोट किया जाएगा। ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहन के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।
और पढो »