लुइसियाना एक्वेरियम में एक अद्भुत घटना घटी है जिसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है: बिना किसी नर के एक बेबी शार्क का जन्म हुआ है। यह घटना कई प्रश्नों को जन्म देती है, जैसे कि यह कैसे संभव हुआ? वैज्ञानिक दो संभावित कारण बता रहे हैं: पार्थेनोजेनेसिस या देरी से निषेचन।
लुइसियाना के एक्वेरियम में एक अद्भुत घटना घटी है जिसने वैज्ञानिकों और प्रकृति प्रेमियों को हैरान कर दिया है। यहां एक बेबी स्वेल शार्क का जन्म हुआ है, जबकि टैंक में केवल दो मादा शार्क थीं और कोई नर मौजूद नहीं था। इस घटना ने और भी हैरानी जगाई जब पता चला कि ये मादा शार्क पिछले तीन सालों से किसी भी नर के संपर्क में नहीं आई थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर बेबी शार्क का जन्म कैसे हुआ? वैज्ञानिक इस जटिल घटना के दो संभावित कारण बता रहे हैं। पहला कारण एक प्रकार की अलैंगिक प्रजनन प्रक्रिया है, जिसे
पार्थेनोजेनेसिस कहते हैं। इसमें मादा शार्क बिना नर के कॉन्टैक्ट में आए ही अंडे से शिशु को जन्म दे सकती है। इसमें अंडा बिना निषेचन के ही भ्रूण में बदल जाता है और विकसित होकर एक नया जीव बनता है। दूसरा कारण देरी से फर्टिलाइजेशन है। इस प्रक्रिया में मादा शार्क लंबे वक्त तक नर के शुक्राणु को अपने शरीर में संग्रहीत कर सकती है और जब स्थितियां अनुकूल होती हैं, तब निषेचन होकर बेबी शार्क जन्म लेता है। कुछ शार्क प्रजातियों में यह भी प्रक्रिया देखी गई है, जहां मादा ने 45 महीने तक शुक्राणु को स्टोर्ड कर रखा है। शार्क के रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक केविन फेल्डहाइम के मुताबिक, पार्थेनोजेनेसिस कई शार्क प्रजातियों जैसे ज़ेब्रा शार्क और व्हाइटस्पॉटेड बैम्बू शार्क में देखी गई है। आमतौर पर यह तब होता है जब कोई मादा लंबे वक्त तक अकेली रहती है और उसके आसपास कोई नर नहीं होता। हालांकि, कुछ मामलों में मादा शार्क ने इस प्रक्रिया से तब भी जन्म दिया है, जब उनके टैंक में नर मौजूद थे। हालाँकि, साइंटिस्ट अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि किस परिस्थिति में पार्थेनोजेनेसिस शुरू होती है या कौन से संकेत मादा को यह प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं। एक्वेरियम क्यूरेटर ने कहा कि बेबी शार्क 'योको' को कुछ दिनों बाद डीएनए परीक्षण किए जाएंगे। इससे यह पुष्टि हो जाएगी कि योको का जन्म पार्थेनोजेनेसिस से हुआ या Delayed Fertilization का नतीजा है
शार्क पार्थेनोजेनेसिस निषेचन एक्वेरियम प्रकृति अनुसंधान लुइसियाना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
तवे या कड़ाही में बनाएं 30 मिनट में कप केकयह लेख आपको बताएगा कि बिना ओवन या माइक्रोवेव के, तवे या कड़ाही में कैसे 30 मिनट में आसानी से कप केक बना सकते हैं.
और पढो »
लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रही शादी, ये अचूक उपाय बनाएंगे शीघ्र विवाह के योगविवाह के देरी या बार बार रुकावट आने की समस्या के लिए भगवान शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान जी की पूजा से आपको शीघ्र विवाह का आशीर्वाद मिल सकता है।
और पढो »
हांगकांग में आबादी में गिरावट का खतरा, स्कूल बंद होने की आशंकादुनिया का सबसे अमीर इलाकों में से एक हांगकांग भी आबादी में गिरावट का शिकार है। जन्म दर में लगातार गिरावट के कारण कई किंडरगार्टन स्कूलों को बंद करने की आशंका है।
और पढो »
अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मानव मौतलुइसियाना में 65 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत हो गई, यह अमेरिका में पहला ज्ञात मामला है।
और पढो »
विराज बहल: फूड बिजनेस में सफलता के सफरशार्क टैंक इंडिया के नए जज विराज बहल के फूड बिजनेस से जुड़ी सफलता की कहानी
और पढो »
कोहरे से दिल्ली में ट्रेनों का संचालन प्रभावितघने कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेनों का संचालन बाधित है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों का समय बदल दिया गया है।
और पढो »