लोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
लोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयक ों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले सदन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से शुक्रवार को दोनों विधेयक ों को एक संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया गया, जिसे स्वीकर कर लिया गया। समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने संसद की संयुक्त समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। समिति देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव
वाले दो विधेयकों की समीक्षा करेगी। इस समिति के सदस्यों की संख्या 31 से बढ़ाकर 39 कर दी गई है। इससे अधिक दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। सरकार की ओर से प्रस्तावित लोकसभा सांसदों की सूची में अब शिवसेना (यूबीटी), सीपीआई (एम) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक-एक सदस्य के अलावा भाजपा के दो और समाजवादी पार्टी के एक और सदस्य को शामिल किया गया है। इस बीच बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावनाओं पर विचार के लिए गठित जेपीसी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, महताब को संसद की संयुक्त समिति का अध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है, जो एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव वाले दो विधेयकों पर विस्तार से विचार करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष का पद भाजपा को मिलना तय है। महताब का संसदीय अनुभव उनके पक्ष में जा सकता है। ओडिशा से सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके महताब 31 सदस्यीय जेपीसी में शामिल हैं। इसमें अनुराग ठाकुर और पीपी चौधरी जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। बता दें कि संयुक्त समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल हैं
चुनाव लोकसभा संयुक्त समिति विधेयक राजनीति भाजपा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
एक देश एक चुनाव: संयुक्त संसदीय समिति गठितभारत सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ सांसद पीपी चौधरी करेंगे।
और पढो »
लोकसभा ने एक साथ चुनाव के विधेयकों पर संयुक्त समिति गठित करने को मंजूरी दीलोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
और पढो »
लोकसभा ने एक साथ चुनाव कराने के प्रस्तावों की संयुक्त समिति में भेजीलोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
और पढो »
संसद समिति का विस्तारभारत सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव वाले दो विधेयकों की समीक्षा के लिए संसद की संयुक्त समिति की संख्या बढ़ा दी है।
और पढो »
लोकसभा ने एक साथ चुनावों के विधेयकों को संयुक्त समिति को भेजालोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल होंगे।
और पढो »
भारत सरकार ने संसद की संयुक्त समिति का विस्तार कियादेश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव वाले दो विधेयकों की समीक्षा के लिए संसद की संयुक्त समिति की संख्या बढ़ा दी गई है।
और पढो »