वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है. वंतिका एक प्रसिद्ध भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं. उन्हें 14 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.
लोकल 18 ने वंतिका अग्रवाल से फोन पर बात की. उन्होंने बताया कि उनका नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है और वो बहुत खुशी मना रही है. वो अपने को भाग्यशाली मानती है. उन्होंने बताया कि शतरंज से जुड़ाव बचपन से ही शुरू हो गया था. उनके परिवार में माता-पिता, दादा-दादी और एक भाई हैं. वंतिका की मां संगीता अग्रवाल ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई. एक मां होने के साथ-साथ उन्होंने खेल प्रबंधक के रूप में भी वंतिका का मार्गदर्शन किया. वंतिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां और कोच को दिया.
वंतिका का करियर कई बड़ी उपलब्धियों से भरा है. 2021 में उन्होंने महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता और 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर बनीं. वह 2020 के शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं. 2024 के ओलंपियाड में उन्होंने अपने चार मैचों में 3.5 व्यक्तिगत स्कोर अर्जित कर टीम को स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वंतिका ने अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक और लगभग 10 राष्ट्रीय, एशियाई, राष्ट्रमंडल और ओलंपियाड पदक जीते हैं. 14 वर्ष की आयु में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वंतिका की उपलब्धियों को पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा सराहा जा चुका है. हाल ही में ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी. नोएडा सेक्टर-27 के आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग ने वंतिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को अर्जुन पुरस्कार देने का आग्रह किया था. उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि वंतिका वर्तमान में भारत की नंबर वन महिला शतरंज खिलाड़ी हैं और उनकी इन उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए. जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड के सलेक्टेड एथलीट के साथ साथ शतरंज की खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल का भी नाम शामिल किया गया
वंतिका अग्रवाल अर्जुन अवॉर्ड शतरंज खेल भारत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानितनेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
8 साल की सांची अग्रवाल को राष्ट्रपति ने बाल पुरस्कार से सम्मानित कियामहराजगंज की 8 साल की सांची अग्रवाल को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है. सांची अग्रवाल ने सेमी क्लासिकल डांस के लिए स्पिन और संस्कृत श्लोकों के उच्चारण के लिए दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं.
और पढो »
पर्यावरण के क्षेत्र में रचा विश्व रिकॉर्ड, सौरभ मिश्रा को ग्लोबल आइकन्स अवॉर्ड से सम्मानितसुल्तानपुर के रहने वाले सौरभ मिश्रा ने नीम के पेड़ लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और उन्हें 'ग्लोबल आइकन्स ऑफ अवॉर्ड 2024' से सम्मानित किया गया है. उन्होंने कोविड महामारी के दौरान पेड़ों के महत्व को समझकर अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया है.
और पढो »
भारत सरकार ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये 4 खिलाड़ियों कोभारत सरकार ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से 4 और 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया है. सूची में निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी सुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार शामिल हैं.
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कारमनु, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »