वसंत पंचमी 2025 का विशेष महत्व है। इस दिन देवी सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन गणेश चालीसा का जाप करने से सुख और शांति में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व दिन रविवार 2 फरवरी, 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस दिन मां सरस्वती के साथ भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और शांति में वृद्धि होती है। ऐसे में इस शुभ दिन (Basant Panchami 2025) पर सुबह उठें और स्नान करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। उन्हें पीले फूल, लड्डू, मेवा-मिष्ठान आदि अर्पित करें। इसके बाद गणेश
चालीसा और मां के वैदिक मंत्रों का जाप करें। आरती के साथ पूजा पूर्ण करें। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। ।।गणेश चालीसा।। (Ganesha Chalisha Ka Path) ।।दोहा।। जय गणपति सदगुण सदन, कविवर बदन कृपाल। विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥ ।।चौपाई।। जय जय जय गणपति गणराजू। मंगल भरण करण शुभः काजू॥ जै गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायका बुद्धि विधाता॥ वक्र तुण्ड शुची शुण्ड सुहावना। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥ राजत मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥ पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥ सुन्दर पीताम्बर तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥ धनि शिव सुवन षडानन भ्राता। गौरी लालन विश्व-विख्याता॥ ऋद्धि-सिद्धि तव चंवर सुधारे। मुषक वाहन सोहत द्वारे॥ कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी। अति शुची पावन मंगलकारी॥ एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥ भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरी द्विज रूपा॥ अतिथि जानी के गौरी सुखारी। बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥ अति प्रसन्न हवै तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥ मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण यहि काला॥ गणनायक गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम रूप भगवाना॥ अस कही अन्तर्धान रूप हवै। पालना पर बालक स्वरूप हवै॥ बनि शिशु रुदन जबहिं तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरी समाना॥ सकल मगन, सुखमंगल गावहिं। नाभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥ शम्भु, उमा, बहुदान लुटावहिं। सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥ लखि अति आनन्द मंगल साजा। देखन भी आये शनि राजा॥20॥ निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं। बालक, देखन चाहत नाहीं॥ गिरिजा कछु मन भेद बढायो। उत्सव मोर, न शनि तुही भायो॥ कहत लगे शनि, मन सकुचाई। का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥ नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ। शनि सों बालक देखन कहयऊ॥ पदतहिं शनि दृग कोण प्रकाशा। बालक सिर उड़ि गयो अकाशा॥ गिरिजा गिरी विकल हवै धरणी। सो दुःख दशा गयो नहीं वरणी॥ हाहाकार मच्यौ कैलाशा। शनि कीन्हों लखि सुत को नाशा॥ तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो। काटी चक्र सो गज सिर लाये॥ बालक के धड़ ऊपर धारयो। प्राण मन्त्र पढ़ि शंकर डारयो॥ नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे। प्रथम पूज्य बुद्धि निधि, वर दीन्हे॥ बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा। पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥ चले षडानन, भरमि भुलाई। रचे बैठ तुम बुद्धि उपाई॥ चरण मातु-पितु के धर लीन्हें। तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥ धनि गणेश कही शिव हिये हरषे। नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥ तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई। शेष सहसमुख सके न गाई॥ मैं मतिहीन मलीन दुखारी। करहूं कौन विधि विनय तुम्हारी॥ भजत रामसुन्दर प्रभुदासा। जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा॥ अब प्रभु दया दीना पर कीजै। अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै॥ ।।दोहा।। श्री गणेश यह चालीसा, पाठ करै कर ध्यान। नित नव मंगल गृह बसै, लहे जगत सन्मान॥ सम्बन्ध अपने सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश। पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ती गणेश॥
वसंत पंचमी मां सरस्वती गणेश चालीसा पूजा शुभ मुहूर्त
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वसंत पंचमी 2025: मां सरस्वती की पूजा कैसे करें, जानें 108 नाम और मंत्रवसंत पंचमी का दिन बहुत मंगलकारी माना जाता है। इस दिन साधक ज्ञान की स्वामिनी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व दिन रविवार 2 फरवरी, 2025 यानी आज मनाया जा रहा है।
और पढो »
वसंत पंचमी 2025: क्या करें और क्या न करेंवसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है।
और पढो »
वसंत पंचमी 2025: मां सरस्वती की कृपा अर्जित करें, जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंगवसंत पंचमी पर देशभर में उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया जा रहा है। आज हम आपको मां सरस्वती की पूजा पर शुभकामनाएं भेजने के लिए कुछ संदेश दे रहे हैं।
और पढो »
वसंत पंचमी 2025: मां सरस्वती की चालीसा से पाएं ज्ञान और सफलतापंचांग के अनुसार, 02 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान, कला, विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती की उपासना करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
और पढो »
वसंत पंचमी: ज्ञान और समृद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजावसंत पंचमी, हिंदुओं का प्रमुख त्योहार, ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व वसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है। उत्तर भारत में इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
और पढो »
वसंत पंचमी: मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, जानें दान के शुभ फलवसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और विद्या के देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन दान और पूजा करने से कई शुभ फल प्राप्त होते हैं।
और पढो »