वसंत पंचमी 2025: तीसरा अमृत स्नान का महत्व और शुभ मुहूर्त

धर्म समाचार

वसंत पंचमी 2025: तीसरा अमृत स्नान का महत्व और शुभ मुहूर्त
वसंत पंचमीमहाकुंभअमृत स्नान
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 53%

वसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी निर्माण होगा।

वसंत पंचमी हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस शुभ दिन पर लोग मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन कला, संगीत, और ज्ञान की देवी सरस्वती माता को पूर्ण रूप से समर्पित है। यह पर्व माघ महीने की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 02 फरवरी को मनाया जाएगा, तो चलिए इस दिन (Basant Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। तीसरा अमृत स्नान (Mahakumbh Amrit Snan Significance) महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान वसंत पंचमी के दिन किया जाएगा। इस दिन का शास्त्रों में

बेहद महत्व है। कहते हैं कि इस दिन अमृत स्नान करने से व्यक्ति के सभा पाप धुल जाते हैं। साथ ही कभी न समाप्त होने वाला पुण्य और ज्ञान के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आप भी अक्षय फल के भागीदार बनना चाहते हैं, तो इस पावन तिथि पर महाकुंभ में अमृत स्नान (Basant Panchami 2025 Amrit Snan-Daan Shubh Muhurat) के लिए अवश्य जाएं। वसंत पंचमी 2025 कब है? (Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat) हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट (Basant Panchami Puja Time) पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 फरवरी (Basant Panchami 2025) को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 02 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। वसंत पंचमी स्नान-दान मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Amrit Snan-Daan Time) वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो अपने आप में दुर्लभ है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 09 बजकर अगले दिन मध्य रात्रि 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग 3 फरवरी रात्रि 12 बजकर 52 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

वसंत पंचमी महाकुंभ अमृत स्नान सर्वार्थ सिद्धि योग रवि योग माघ माह

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025 का महत्व, स्नान मुहूर्त, और महाकुंभ में स्नान का महत्व जानें।
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025 की तारीख, महत्व, शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
और पढो »

मकर संक्रांति 2025मकर संक्रांति 2025मकर संक्रांति 2025 की तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्त
और पढो »

पौष पूर्णिमा 2025: महाकुंभ मेले की प्रारंभिक तिथि, अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियांपौष पूर्णिमा 2025: महाकुंभ मेले की प्रारंभिक तिथि, अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियांपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त, महाकुंभ मेले के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: सुख और समृद्धि की प्राप्ति के लिए विशेष उपायमकर संक्रांति 2025: सुख और समृद्धि की प्राप्ति के लिए विशेष उपायमकर संक्रांति 2025 के महत्व, शुभ मुहूर्त, और पुण्यकाळ में संक्रांति मनाने के बारे में जानकारी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 06:54:07