विजय सेतुपति की फिल्म 'पुरियाता पुथिर' 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब ओटीटी पर धूम मचा रही है। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म साइबर क्राइम और निजता के उल्लंघन के बुरे अंजाम को बयां करती है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे लोग सक्रिय हैं जो महिलाओं के निजी वीडियो प्राप्त करते हैं और फिर उन्हें लीक करने का डर दिखाकर पैसे वसूलते हैं। फिर उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर शोषण करते हैं। ऐसी ही रोंगटे खड़े करने वाली सच्ची कहानी पर मेकर्स ने एक 120 मिनट लंबी फिल्म बनाई थी, जो अब ओटीटी पर उपलब्ध है। यह फिल्म सच्ची कहानी के जरिये लोगों को साइबर क्राइम की काली दुनिया से परिचय करवाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आपका दिमाग भी भन्ना जाएगा। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते
यह ओटीटी पर लोकप्रिय है। कम बजट में बनी फिल्म की कहानी इतनी बेजोड़ है कि यह दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। फिल्म देखने के बाद नहीं लगेगा कि आपने समय की बर्बादी की है। यह फिल्म अफ़सोस, बदला और निजता के उल्लंघन के बुरे असर को बयां करती है। हम विजय सेतुपति की फिल्म ‘पुरियाता पुथिर’ की बात कर रहे हैं। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। विजय सेतुपति का जलवा बरकरार फिल्म ‘पुरियाता पुथिर’ साल 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब ओटीटी पर धूम मचा रही है। इसमें विजय के अपोजिट गायत्री नजर आ रही हैं। फिल्म को रंजीत जयाकोडी ने निर्देशित किया है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो साइबर क्राइम और निजता के उल्लंघन के बुरे अंतर्धान को बयां करती है। लव स्टोरी है ‘पुरियाता पुथिर’ फिल्म की कहानी विजय सेतुपति के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महत्वाकांक्षी म्यूजिक डायरेक्टर है। उसे एक म्यूजिक टीचर से प्यार हो जाता है, लेकिन उनके रिश्ते में बुरा मोड़ तब आता है, जब विजय को मीरा के निजी वीडियो मिलते हैं, जिसके बाद कई घटनाएं होती है। इससे उनकी जिंदगी के छिपे सच और पुराने जख्म उभर आते हैं। फिल्म ‘पुरियाता पुथिर’ विजय और गायत्री की साथ में दूसरी फिल्म है। फिल्म ‘Naduvula Konjam Pakatha Kanom’ की सफलता के बाद दोनों इस फिल्म में नजर आए। इसमें भी उनकी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई
विजय सेतुपति पुरियाता पुथिर ओटीटी साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म गायत्री
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
लड़के की ग़ज़ल गायकी ने सोशल मीडिया को मोहित कर दियाएक लड़के की सुरीली आवाज़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
और पढो »
पाकिस्तानी भाई ने बहन पर की प्यार भरी शरारत, सोशल मीडिया पर 33 मिलियन से अधिक बार देखा गया वीडियोएक पाकिस्तानी भाई मुस्तफा ने अपनी छोटी बहन गुलुना पर प्यार भरी शरारत की जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
और पढो »
शादी पर शानदार डांस: दूल्हे ने 'वो लड़की जो सबसे अलग है' पर किया ऐसा डांस कि लोग रह गए दंगएक दूल्हे ने अपनी शादी में शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' का गाना 'वो लड़की जो सबसे अलग है' पर शानदार डांस किया जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी.
और पढो »
बच्चें की ग़ज़ल गायकी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलकाएक छोटे बच्चे की गज़ल गायकी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। निशांत गुप्ता ने नियत-ए-शौक ग़ज़ल का इमोशनल वर्जन गाया है।
और पढो »
सलमान खान की 'रेस 3' ने ओटीटी पर मचाया तहलकासलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर हालांकि हिट नहीं बनाई, लेकिन ओटीटी पर तहलका मचा रहा है। फिल्म ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है।
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिसमस पार्टी में उड़ाए रंगक्रिसमस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से खूब धूम मचा दी है।
और पढो »