Beyond the Breaking News

विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे: 60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम; TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठब...

Tamil Nadu CM News

विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे: 60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम; TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठब...
VijayOath CeremonyCongress Alliance

Tamil Nadu New CM Vijay oath ceremony today. Follow updates on Vijays swearing-in as CM, TVKs alliance with 5 parties, and 121 MLAs support. Latest news. विजय तमिलनाडु के नए CM, आज सुबह 10 बजे शपथ।

60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम; TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधनतमिलागा वेत्री कझगम चीफ और एक्टर से नेता बने सी.

जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे। विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। विजय ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी करीब 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का सीएम होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम.

भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।राजनीति में क्यों सफल होते हैं साउथ एक्टर, 3 वजहेंआमतौर पर दक्षिण की अधिकांश फिल्मों के स्टार या तो पौराणिक किरदार निभाते हैं या फिर व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए दिखाए जाते हैं। वे अपनी इस 'स्क्रीन इमेज' को राजनीतिक एजेंडे में इतनी खूबसूरती से पिरोते हैं कि वह वोट बैंक में तब्दील हो जाती है।दक्षिण के सितारे हमेशा अपने भाषाई गौरव और क्षेत्रीय अस्मिता को प्राथमिकता देते हैं। उत्तर भारतीय अभिनेताओं के उलट यहां की फिल्मी हस्तियां उन सरोकारों से जुड़ी होती हैं जो आम लागों को कनेक्ट करते हैं। इसका उन्हें राजनीतिक फायदा मिलता है।अन्नादुरई और करुणानिधि जैसे नेता पहले लेखक और विचारक थे, फिर राजनेता। उन्होंने फिल्मों का उपयोग अपनी द्रविड़ विचारधारा को फैलाने के लिए एक माध्यम के रूप में किया। यानी उनकी जड़ें ग्लैमर में नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक आंदोलन में थीं।कॉपी लिंक59 साल बाद पहली बार गैर DMK-AIADMK सरकार तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनने वाली है। 1967 में DMK ने कांग्रेस को हराकर पहली बार सत्ता हासिल की थी। 1972 में एमजी रामचंद्रन ने DMK से अलग होकर AIADMK बनाई और तब से दोनों दल बारी-बारी से सत्ता में आते रहे। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा, PMK, DMDK जैसी कई पार्टियां उभरीं, लेकिन कोई भी DMK-AIADMK के प्रभुत्व को खत्म नहीं कर पाई। इस तरह पिछले करीब 59 सालों से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। 59 सालों बाद कोई तीसरी पार्टी की सरकार बनी है।विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। पूर्व CM एमके स्टालिन समेत 34 मंत्रियों में से 15 मंत्री हार गए। हालांकि, स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन जीत गए।4 मई: रिजल्ट में TVK 108 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत किसी को नहीं मिला।कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं ने TVK के दफ्तर पहुंचकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी।एक्टर विजय गवर्नर के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गए, लेकिन गवर्नर ने बहुमत की संख्या पूरी न होने की वजह से उन्हें लौटा दिया।लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। विजय थोड़ा समय मांगकर वापस लौट गए।विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया। शाम को विजय लगातार तीसरे दिन फिर गवर्नर के पास पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की। मामला फंस गया। शपथ फिर टल गई।IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया। दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं। इसके कारण 7 मई और 9 मई को विजय की शपथ टल गई थी। विजय के हजारों फैन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से निराश लौट गए थे। इनके समर्थन से अब विधायकों की संख्या 121 हो गई है। बहुमत 118 से 3 ज्यादा।मोदी ने 98 साल के कार्यकर्ता के पैर छुए:ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो बदले:MP में आंधी-बारिश का दौर थमेगा, अब तेज गर्मीनालंदा समेत 3 जिलों में तेज आंधी-बारिश, ओले भी गिरेरीवा में तीसरे दिन तापमान गिरा, गर्मी से हल्की राहतसीकर में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश,दिनभर गर्म हवाएं चलीयूपी के 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Vijay Oath Ceremony Congress Alliance TVK 2026 Election

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TVK और AAP की राजनीति में अंतर: अरविंद केजरीवाल की AAP और विजय की TVK में अंतरTVK और AAP की राजनीति में अंतर: अरविंद केजरीवाल की AAP और विजय की TVK में अंतरदिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ( AAP ) और तमिलनाडु में फिल्म अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) का उभार भले एक जैसा लगता हो, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। दोनों की राजनीति और मुद्दे अलग हैं। अपने पहले चुनाव में ये दोनों पार्टियां सत्ता के करीब पहुंच गईं, लेकिन इनके नेताओं का राजनीति में आने का तरीका जुदा है। TVK अगर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाती है, तो यह AAP की दिल्ली में बनी पहली सरकार जैसा होगा। तब बहुमत हासिल नहीं कर पाने वाली AAP को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया था।
Read more »

'घटिया राजनीतिक अवसरवाद...', TVK को समर्थन पर कांग्रेस में ही बवाल; वरिष्ठ नेता ने खोला मोर्चा'घटिया राजनीतिक अवसरवाद...', TVK को समर्थन पर कांग्रेस में ही बवाल; वरिष्ठ नेता ने खोला मोर्चातमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के DMK छोड़ TVK को समर्थन देने के फैसले पर पार्टी में ही बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता ही पार्टी के फैसले से नाराज हैं।
Read more »

Thalapathy Vijay Wife: कौन हैं थलपति विजय की खूबसूरत पत्नी.. पति से कितनी ज्यादा अमीर हैं ?Thalapathy Vijay Wife: कौन हैं थलपति विजय की खूबसूरत पत्नी.. पति से कितनी ज्यादा अमीर हैं ?Thalapathy Vijay Wife: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK की बड़ी जीत के बाद अब हर तरफ सिर्फ एक ही नाम चर्चा में है Thalapathy Vijay..
Read more »

तमिलनाडु में विजय बनाएंगे सरकार, CVK, CPM, CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थनतमिलनाडु में विजय बनाएंगे सरकार, CVK, CPM, CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थनTamil Nadu New Government Formation: शुक्रवार को TVK चीफ विजय के लिए राहत की खबर आई। सूत्रों के अनुसार, सीपीएम ने TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन देने का फैसला किया है।
Read more »

DMK सांसद लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे: TVK को समर्थन से नाराज; अखिलेश का तंज- हम मुश्किलों में ...DMK सांसद लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे: TVK को समर्थन से नाराज; अखिलेश का तंज- हम मुश्किलों में ...Vijay Thalapathy TVK Congress Alliance Vs INDIA Bloc Leaders; Follow Tamil Nadu Government Formation 2026 Latest News, Akhilesh Yadav Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

थलपति विजय के पास गृह, पुलिस, प्रशासन, साथ में शपथ लेने वाले 9 कैबिनेट मंत्रियों के पास होगा क्या, देखें लिस्टथलपति विजय के पास गृह, पुलिस, प्रशासन, साथ में शपथ लेने वाले 9 कैबिनेट मंत्रियों के पास होगा क्या, देखें लिस्टTVK के प्रमुख सी.
Read more »



Render Time: 2026-05-21 13:34:44