विनोद कांबली की तबीयत बिगड़, ठाणे के अस्पताल में भर्ती

खेल समाचार

विनोद कांबली की तबीयत बिगड़, ठाणे के अस्पताल में भर्ती
क्रिकेटविनोद कांबलीक्रिकेटर
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली की तबीयत खराब हो गई है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी गंभीर थी. इसी के चलते कांबली को ठाणे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर जरूर है, लेकिन अब भी चिंताजनक बनी हुई है. बता दें कि कांबली की हालत शनिवार को ही काफी ज्यादा बिगड़ गई थी. इसी दिन उन्हें तत्काल ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत में अब भी सुधार नहीं है.कांबली-सचिन एक साथ कोच रमाकांत आचरेकर के मार्गदर्शन में शिवाजी पार्क में क्रिकेट खेल ते थे.

हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में आचरेकर के स्मारक का अनावरण हुआ था.इसी प्रोग्राम में विनोद कांबली नजर आए थे, जहां उनके साथ जिगरी दोस्त सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे. उस समय भी कांबली की सेहत दुरुस्त नहीं दिख रही थी. वो 52 की उम्र में ऐसे लगते हैं कि मानों 75 साल के हों. कांबली ने टीम इंडिया के लिए 1991 में वनडे से डेब्यू किया था, जबकि 2000 में आखिरी वनडे खेला था. 2009 में कांबली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जबकि 2011 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.कांबली भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले ही खेल पाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज कांबली ने टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 32.59 के एवरेज से 2477 रन बनाए. वनडे इंटरनेशनल में कांबली के बल्ले से दो शतक और 14 अर्धशतक निकले.कांबली की दो शादियां, दूसरी पत्नी से हैं दो बच्चेकांबली ने 2019 में आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी, वह टी20 मुंबई लीग में जुड़े थे. मुंबई में जन्में कांबली ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उनके पिता मैकेनिक थे. उन्होंने दो शादियां कीं. पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से की थी.नोएला पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं. यह लव लाइफ ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक हो गया. फिर कांबली ने मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से 2006 में शादी कर ली. कांबली का एक बेटा जीसस क्रिस्टियानो और एक बेटी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

क्रिकेट विनोद कांबली क्रिकेटर स्वास्थ्य अस्पताल ठाणे

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

विनोद कांबली की तबीत बिगड़ी, ठाणे के अस्पताल में भर्तीविनोद कांबली की तबीत बिगड़ी, ठाणे के अस्पताल में भर्तीपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीत बिगड़ी है और उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढो »

तबला वादक ज़ाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के अस्पताल में थे भर्तीतबला वादक ज़ाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के अस्पताल में थे भर्तीतबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
और पढो »

विनोद कांबली की तबियत फिर से बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीविनोद कांबली की तबियत फिर से बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की सेहत फिर से खराब हो गई है. उन्हें ठाणे के प्रगति अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
और पढो »

विनोद कांबलीः राजनीति और हालतविनोद कांबलीः राजनीति और हालतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत सुधरने के साथ ही, 2009 में राजनीति में कदम रखने और विधानसभा चुनाव में भाग लेने की बातों को भी याद कराया गया है।
और पढो »

विनोद कांबली अस्पताल में भर्तीविनोद कांबली अस्पताल में भर्तीक्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती हुए हैं. कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.
और पढो »

Exclusive: अस्पताल में भर्ती खान सर ने NDTV के जरिए छात्रों को दिया संदेश, डॉक्टर ने बताया हेल्थ अपडेटExclusive: अस्पताल में भर्ती खान सर ने NDTV के जरिए छात्रों को दिया संदेश, डॉक्टर ने बताया हेल्थ अपडेटKhan Sir News : प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती | Khan Sir Hospitalize
और पढो »



Render Time: 2025-02-21 10:12:09