पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीत में सुधार हुआ है। अस्पताल से उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह क्रिकेट कभी नहीं छोड़ेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट र विनोद कांबली की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कांबली की हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें विनोद कांबली अपनी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दे रहे हैं। कांबली का कहना है कि वह अभी बेहतर महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल से अपने दोस्त और महान क्रिकेट र सचिन तेंदुलकर को धन्यवाद भी कहा। आइए जानते हैं कांबली ने और क्या कहा? Vinod
Kambli का अस्पताल से पहला VIDEO आया सामने दरअसल, 52 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया। कई मेडिकल टेस्ट के बाद अब पता चला है कि विनोद कांबली को 'दिमाग में थक्का जमने' की शिकायत है। डॉक्टर ने कई मेडिकल टेस्ट के बाद इसकी जानकारी दी हैं। वहीं, हाल ही में कांबली का एक लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर खुद की स्थिति को लेकर के बारे में बात कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांबली ने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर की वजह से ही जिंदा हूं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि सर (डॉक्टर की ओर इशारा करते हुए) जो भी कहेंगे मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या प्रेरणा दूंगा। यह भी पढ़ें: Vinod Kambli Health: विनोद कांबली को क्यों अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती? डॉक्टर ने बताया इस बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली ने आगे कहा कि अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं यह (क्रिकेट) कभी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि मुझे याद है कि मैंने कितने शतक और दोहरे शतक लगाए हैं। ये बच्चे लोगों ने देखा है मुझे। मेरा बेटा भी लेफ्ट हैड बैटर हैं। मैं कहूंगा कि लाइफ को इजॉय करूंगा और मैं कहूंगा कि शराब मत पीना। मैं सचिन तेंदुलकर का शुक्रगुजार हूं क्योंकि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कांबली ने इस दौरान हम चैंपियन हैं के नारे लगातार लगाए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं
क्रिकेट विनोद कांबली स्वास्थ्य अस्पताल सचिन तेंदुलकर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गाबा टेस्ट के बाद आर अश्विन लेंगे संन्यास? Viral Photo से लगाए जा रहे कयासविराट कोहली और आर अश्विन के बीच वायरल वीडियो की वजह से संन्यास के कयास
और पढो »
विनोद कांबली की तबियत फिर से बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की सेहत फिर से खराब हो गई है. उन्हें ठाणे के प्रगति अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
और पढो »
विनोद कांबली की तबीयत पर छाया चिंताभारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढो »
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गईभारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढो »
विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गईभारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढो »
विनोद कांबली की तबीत बिगड़ी, ठाणे के अस्पताल में भर्तीपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीत बिगड़ी है और उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढो »