कंटेंट क्रिएटर विपाशा मल्होत्रा ने बॉडी शेम करने वालों को उनके ही गीत से जवाब दिया। उन्होंने एक गाना बनाया जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को डांटा और लोगों को उनके अपीयरेंस के बजाय नाम से बुलाने की बात की।
कंटेंट क्रिएशन की दुनिया बहुत बड़ी हो चुकी है। इंटरनेट पर हर दिन हमें तरह-तरह की नई चीजें देखने को मिल जाती हैं। कई लोग कंटेंट क्रिएशन को ही अपने करियर ऑप्शन के रूप में देखने लगे हैं। लेकिन यह भी सच है कि हर चीज के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी होते हैं। अब कंटेंट क्रिएशन के साथ ट्रोलिंग भी बेहद आम हो गई है। सोशल मीडिया पर एक तबका ऐसा भी है जो लोगों की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। मौका मिलते ही वे ट्रोल करने में लग जाते हैं। कंटेंट क्रिएटर विपाशा मल्होत्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। इंटरनेट पर
कई यूजर्स ने उन्हें बॉडी शेम किया। लेकिन विपाशा ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया तो जो सोशल मीडिया पर अब छा गया है। उन्होंने दरअसल एक गाना बनाया और बॉडी शेम करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। वीडियो में आप देखेंगे कि विपाशा अपना ही बनाया हुआ गाना गिटार बजाते हुए गा रही हैं। वो गाती हैं- मोटे को मोटा नहीं बोलेंगे तो फिर और क्या बोलेंगे.. हाउ अबाउट उसके नाम से...' उनका यह अंदाज यूजर्स को तो काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स ने की तारीफ इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में विपाशा मल्होत्रा ने लिखा है- 'कैसा हो अगर हम लोगों को उनके अपीयरेंस नहीं बल्कि नाम से बुलाएं। यह कमेंट मुझे मेरे एक वीडियो में दिया गया था तो रिप्लाई तो देना ही था।' इसे विपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @vipasha.malhotra पर शेयर किया है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है- ब्रेवो गर्ल, क्या शानदार गाना बनाया है तुमने। दूसरे यूजर ने लिखा है- तुम रॉकस्टार हो। तीसरे यूजर ने लिखा है- मैं तो गधे से भी कुछ ज्यादा बड़ा सोच रही हूं। एक और यूजर ने लिखा है- लिरिक्स मैच नहीं भी हो रहा है तो क्या हुआ वाइब तो मैच हो रही है ना। इसके पहले भी विपाशा ने एक बार और इसी तरह का पोस्ट शेयर कर बॉडी शेम करने वालों की बोलती बंद कर दी थी
विपाशा मल्होत्रा ट्रोलिंग बॉडी शेमिंग सोशल मीडिया गाना लिरिक्स वाइब
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्यसभा विवाद पर जवाबराज्यसभा में हुए धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को जवाब दिया।
और पढो »
इजरायल ने खामेनेई को महसा अमीनी की तस्वीर से दिया जवाबईरान के सुप्रीम लीडर के महिलाओं के 'नेक' विचारों पर इजरायल ने जवाब दिया है.
और पढो »
बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कीबांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के लिए भारत को एक नोट भेजा है। भारत ने अभी तक इस नोट का कोई जवाब नहीं दिया है।
और पढो »
सपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा, अतुल प्रधान को निष्कासितउप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जवाब पर सपा विधायकों के आक्रामक प्रदर्शन के बाद, विधानसभा अध्यक्ष ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।
और पढो »
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर आप और भाजपा में जमकर हंगामाराज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आरोप लगाया और भाजपा पर हमला किया। भाजपा ने जवाब दिया और आप पर आरोप लगाया।
और पढो »
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा को रामायण की जानकारी न होने के लिए लताड़ लगाई, सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर दिया जवाबएक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा को रामायण की जानकारी न होने के लिए लताड़ लगाई जिसके बाद सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया।
और पढो »