वर्ल्ड बुक फेयर 2025 किताबों के प्रेमियों के लिए एक उत्सव है, जो भारत के गणतंत्र दिवस के 75 साल के जश्न को मना रहा है। प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और साहित्यिक धरोहर का जश्न मनाया जाएगा। यह मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा और विभिन्न गतिविधियों, प्रदर्शनों और लेखकों के साथ बातचीत के अवसर प्रदान करेगा।
वर्ल्ड बुक फेयर 2025 किताबों से प्रेम करने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इसमें पाठकों को अपनी मन पसंद किताबें और लेखक ों से मिलने और सुनने का भी मौका मिलता है, जिससे उन्हें देश के ही नहीं बल्कि विश्व साहित्य से भी रूबरू होने का मौका मिलता है। इस साल का बुक फेयर बहुत खास है क्योंकि साल 2025 वर्ल्ड बुक फेयर देश के गणतंत्र होने के 75 साल के जश्न को मना रहा है। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य भारत की विविध भाषाओं, संस्कृतियों, और साहित्य िक धरोहर का जश्न मनाने के साथ संविधान के सिद्धांतों और
मूल्यों को भी प्रस्तुत करना है। यह मेला प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 1 फरवरी से शुरू हो गया है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। वर्ल्ड बुक फेयर सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 तक खुला रहेगा। विश्व पुस्तक मेले का प्रवेश द्वार गेट नं 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट 4 (भैरों रोड), और गेट नं 3 है। वहीं, प्रगति मैदान में लगे बुक फेयर तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। पुस्तक मेले की ऑफलाइन टिकट सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट आप राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की आधिकारिक वेबसाइट nbtindia.gov.in पर जाकर बुक कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड बुक फेयर की ऑनलाइन टिकट आईटीपीओ की वेबसाइट indiatradefair.com पर भी उपलब्ध है। यहां से भी आप टिकट खरीद सकते हैं। वयस्कों के लिए टिकट 20 रुपए है और बच्चों के लिए यह 10 रुपए है। वहीं, वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजन की इंट्री फ्री है।विश्व पुस्तक मेला 2025 में क्या है खास? थीम पवेलियन हॉल नंबर 5 में पुस्तक, चित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के गणतंत्र होने की कहानी और आदर्शों को प्रदर्शित किया जाएगा। इंटरनेशनल फोकस पवेलियन हॉल नंबर 4 में 'रूस से आई किताबों' की प्रदर्शनी पुस्तक प्रेमियों को देखने को मिलेगी। यहां पर पाठक रूस के साहित्य और संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। ऑथर कॉर्नर हॉल नं 5 और लेखक मंच हॉल नं 2 में होगा। इन दोनों जगहों पर आप साहित्य चर्चाओं में शामिल हो सकेंगे। साथ ही प्रमुख लेखकों और अनुवादकों के साथ बातचीत भी कर सकेंगे। चिल्ड्रन पवेलियन हॉल नं 6 में होगा। यहां पर कथा कहानियों और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पाठकों को आकर्षित करने का काम किया जाएगा।
विश्व पुस्तक मेला 2025 किताबें साहित्य भारत गणतंत्र दिवस प्रगति मैदान टिकट लेखक प्रदर्शनी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विश्व पुस्तक मेला 2025: पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनोखा उत्सवप्रगति मैदान के भारत मंडप में 1 फरवरी से 9 फरवरी तक होने वाले विश्व पुस्तक मेले में 50 से अधिक देशों के लेखक और वक्ता भाग लेंगे।
और पढो »
महाकुंभ 2025: रेलवे ने विशेष ट्रेनों का किया ऐलानमहाकुंभ मेला 2025 के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है.
और पढो »
SAIL महाकुंभ मेला 2025 के लिए 45,000 टन स्टील की आपूर्ति करेगाभारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी SAIL ने प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए 45,000 टन स्टील की आपूर्ति की है.
और पढो »
विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले 'दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक'विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले 'दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक'
और पढो »
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे उद्घाटनप्रगति मैदान में शनिवार से शुरू होगा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025। इस मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस बार मेले की थीम 'रिपब्लिक75' रखी गई है। देश और दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने के लिए मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
और पढो »
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे उद्घाटनप्रगति मैदान के हॉल 2-6 में शनिवार से शुरू हो रहे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे। इस बार मेले की थीम 'रिपब्लिक75' रखी गई है। 50 देशों के प्रतिनिधियों, 2,000 से अधिक प्रकाशकों और प्रदर्शकों के साथ, मेला लिखित शब्द के प्रति जुनून का जश्न मनाएगा।
और पढो »