Beyond the Breaking News

वीजा-मास्टरकार्ड बंद, विदेशी कंपनियां छोड़ रही बिजनेस... ट्रंप के नए प्रतिबंधों से क्यूबा को झटका

Cuba समाचार

वीजा-मास्टरकार्ड बंद, विदेशी कंपनियां छोड़ रही बिजनेस... ट्रंप के नए प्रतिबंधों से क्यूबा को झटका
US SanctionsVisaMastercard

अमेरिका की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा में विदेशी कंपनियों को क्यूबा से अपने संबंध तोड़ने पर मजबूर कर दिया है. इस बीच क्यूबा में 6 जून से वीजा और मास्टरकार्ड के जरिए सभी लेनदेन बंद कर दिए जाएंगे.

वीजा-मास्टरकार्ड बंद, विदेशी कंपनियां छोड़ रही बिजनेस... ट्रंप के नए प्रतिबंधों से क्यूबा को झटका अमेरिका की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा में विदेशी कंपनियों को क्यूबा से अपने संबंध तोड़ने पर मजबूर कर दिया है.

इस बीच क्यूबा में 6 जून से वीजा और मास्टरकार्ड के जरिए सभी लेनदेन बंद कर दिए जाएंगे. क्यूबा की टूरिस्ट इंडस्ट्री पहले ही इन प्रतिबंधों से प्रभावित हो चुकी है और अब क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगने से आर्थिक संकट गहरा सकता है. क्यूबा में 6 जून से वीजा और मास्टरकार्ड के जरिए होने वाले सभी लेनदेन बंद कर दिए जाएंगे. क्यूबा के सेंट्रल बैंक ने 3 जून को ये घोषणा की है.

बैंक ने इसके पीछे अमेरिका की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है. से अपने संबंध पूरी तरह तोड़ लिए हैं. इस बीच अब क्यूबा के सेंट्रल बैंक ने बताया कि देश में क्रेडिट कार्ड लेनदेन की प्रोसेसिंग संभालने वाले एक विदेशी पार्टनर ने अपनी सेवाएं सीमित करने का फैसला किया है.

ये फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति के 1 मई के उस कार्यकारी आदेश के बाद आया है, जिसमें क्यूबा के साथ व्यापार पर लगे प्रतिबंधों का दायरा काफी बढ़ा दिया गया था. क्या ट्रंप का मिशन क्यूबा शुरू हो चुका है? 24 घंटे में दो बड़े एक्शनट्रंप को नाकेबंदी पंसद है! समझें- फिर ईरान में क्यों नहीं चल पाई वेनेजुएला-क्यूबा जैसी दादागिरी अमेरिकी प्रशासन के इस कदम को क्यूबा की अर्थव्यवस्था के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.

ट्रंप प्रशासन क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में इन प्रतिबंधों को लगातार कड़ा कर रहा है. इससे क्यूबा की टूरिस्ट इंडस्ट्री पहले ही पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है. क्यूबा में क्रेडिट कार्ड का लेनदेन ऐतिहासिक रूप से एक विदेशी बैंक और 'फिनसिमेक्स' मिलकर संभालते रहे हैं. फिनसिमेक्स दरअसल 'गेसा' नाम के एक सैन्य संचालित समूह की वित्तीय शाखा है.

ट्रंप सरकार इस सैन्य समूह को पहले ही निशाना बना चुका है. अमेरिका का आरोप है कि गेसा पर्यटन, वित्तीय लेनदेन, विदेशों से भेजे जाने वाले पैसे और लॉजिस्टिक्स जैसे देश के सबसे अहम उद्योगों से होने वाले मुनाफे को चुपके से जमा करता है. अमेरिका के मुताबिक, इस पैसे का इस्तेमाल क्यूबा की सेना और वहां के अमीर कुलीन वर्ग के फायदे के लिए किया जा रहा है.

दूसरी तरफ, क्यूबा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. क्यूबा का कहना है कि गेसा ने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में हमेशा खुलकर योगदान दिया है. क्या ट्रंप का मिशन क्यूबा शुरू हो चुका है? 24 घंटे में दो बड़े घटनाक्रम- राउल कास्त्रो पर चार्जशीट, नए संबंधों का फॉर्मूला ट्रंप प्रशासन के इस नए आदेश के बाद पिछले कुछ हफ्तों में क्यूबा से विदेशी कंपनियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है.

निवेशक खुद को क्यूबा के उन संस्थानों से दूर कर रहे हैं जिन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं. इसके चलते विदेशी होटल कंपनियां, एयरलाइंस और ग्लोबल शिपिंग फर्में क्यूबा से अपना कारोबार समेट रही हैं. क्रेडिट कार्ड लेनदेन बंद, विदेशी कंपनियां छोड़ रही बिजनेस...

ट्रंप के नए प्रतिबंधों से क्यूबा को झटकाAaj Ka Panchang, 4 June 2026: जानिए 04 जून 2026, दिन- गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्तAaj Ka Meen Rashifal 4 June 2026: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ा देंAaj Ka Makar Rashifal 4 June 2026: मेहनत का फल प्राप्त होगा, मन की चिंता दूर होगीAaj Ka Vrishchik Rashifal 4 June 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नेगेटिव विचारों से बचें

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

US Sanctions Visa Mastercard Credit Card Transactions Foreign Companies Economic Impact Trump Administration GAESA Remittances Tourism Industry

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-08-14 00:46:09